ईडी, जयपुर आंचलिक कार्यालय ने नेक्सा एवरग्रीन धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में श्री नेमीचंद के पुत्र सुभाष चंद्र बिजनोरिया उर्फ सुभाष चंद्र बिजारनिया को पीएमएलए, 2002 के तहत 10.08.2026 को गिरफ्तार किया है, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों से 2,676 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की गई थी। सुभाष चंद्र बिजनोरिया को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), जयपुर के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिनों अर्थात 13.08.2026 तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।