Agriculture Scientist, from Bulandshahar. MSc Ag 1997 RBS (B R A Univ Agra) PGDMM (AMU). Live in Aligarh, on job as Sr. Regional Manager (IFFCO since1999).
- नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत होगी कम और उत्पादन में होगा सुधार : इफको
-क्षेत्र दिवस कार्यक्रम में किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की दी गई जानकारी, नरवाई न जलाने का भी किया आह्वान
*जसवंतनगर (इटावा)।* इफको द्वारा दिनांक *08 अगस्त 2026* को शासकीय कृषि फार्म, जोनई, जसवंतनगर में क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि प्रक्षेत्र पर किए गए विभिन्न फसल प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को *नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी* के प्रयोग, उनकी उपयोगिता तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों, सहकारी समितियों के सचिवों तथा इफको के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *डा. एस. के. सिंह, उप महाप्रबंधक, इफको लखनऊ* ने की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से *फसल अवशेष एवं नरवाई को खेत में न जलाने* की अपील की तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से मृदा की उर्वरता प्रभावित होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
डा. सिंह ने किसानों को इफको के विभिन्न आधुनिक कृषि उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए *नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं जैव उर्वरकों* के उचित एवं वैज्ञानिक उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरकों का प्रयोग फसल की आवश्यकता एवं कृषि वैज्ञानिकों की संस्तुति के आधार पर करना चाहिए, जिससे अनावश्यक खर्च को कम किया जा सके और कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डा. जैसवाल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र इटावा* ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उर्वरकों का प्रयोग हमेशा मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक संस्तुतियों के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी तथा कहा कि आवश्यकता से अधिक उर्वरक का प्रयोग करने के बजाय फसल की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार पोषक तत्व उपलब्ध कराना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को आधुनिक नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया तथा इनके प्रयोग की विधि के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम के *विशिष्ट अतिथि श्री बी. के. निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको कानपुर* ने नैनो उर्वरकों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को बताया कि नैनो उर्वरकों का उचित समय एवं उचित मात्रा में प्रयोग करने से उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि में नई तकनीकों को अपनाएं और नैनो उर्वरकों के माध्यम से खेती की लागत कम करने की दिशा में प्रयास करें।
इस अवसर पर *श्री राहुल यादव एवं श्री विनोद यादव, आम सभा सदस्य, इफको नई दिल्ली* ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इफको किसानों की अपनी संस्था है और संस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों के हित एवं कृषि विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसानों से इफको के साथ जुड़कर संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न कृषि उत्पादों एवं तकनीकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय, कृषि उत्पादकता तथा खेती की स्थिरता बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान *जोनई कृषि फार्म के प्रभारी श्री अवनीश कुमार* ने प्रक्षेत्र पर किए गए फसल प्रदर्शनों की जानकारी किसानों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि कृषि फार्म में जिन फसलों में *नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस* का प्रयोग किया गया, उनका प्रदर्शन पारंपरिक उर्वरक प्रयोग वाली फसलों की तुलना में बेहतर दिखाई दिया।
उन्होंने बताया कि आकस्मिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी नैनो उर्वरकों के प्रयोग वाले प्रक्षेत्र की फसलों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और फसल के गिरने की समस्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। उन्होंने किसानों को प्रक्षेत्र पर किए गए प्रदर्शन का अवलोकन कराया तथा नैनो उर्वरकों के प्रयोग की तकनीकी जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि फार्म में लगाए गए विभिन्न फसल प्रदर्शनों का भ्रमण कराया गया। किसानों ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग वाली फसलों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और फसल की स्थिति, विकास एवं संभावित उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने इफको के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों से नैनो उर्वरकों के प्रयोग की मात्रा, समय एवं विधि को लेकर विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम में *श्री नवीन गुप्ता, एडीओ सहकारिता, जसवंतनगर ब्लॉक की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिव, **इफको एम.सी. के श्री नरेंद्र यादव, इफको एस.एफ.ए. श्री उमाशंकर, इफको बाजार के श्री अनिल कुमार* तथा *इफको इटावा के क्षेत्र प्रबंधक श्री सौरभ पांडे* सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को *संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो उर्वरकों के प्रयोग, कृषि लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों* को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इफको द्वारा आयोजित किए गए प्रक्षेत्र प्रदर्शन एवं तकनीकी जानकारी को उपयोगी बताते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनी खेती में अपनाने में रुचि व्यक्त की।#BalancedUseOfFertilizers #संतुलितउर्वरक #संतुलितखाद
@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau@IFFCO_Coop@BharatUrvarak
जनपद औरैया, ब्लॉक अछल्दा, के *IFFDC सेउपुर दशहरा* में किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें *सेउपुर दशहरा* गांव के सम्मानित किसान श्री सुन्दरलाल जी, श्री लालताप्रसाद जी, श्री महेश चंद्र जी व IFFDC सेउपुर दशहरा के प्रभारी *श्री ओम नारायण राजपूत जी* कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नैनों उर्वरकों से लाभान्वित प्रगतिशील किसान श्री सुन्दरलाल जी, श्री लालताप्रसाद जी, श्री महेश चंद्र जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा वर्तमान खरीफ व आगामी रबी फसलों में नैनो उर्वरक की प्रयोग विधि भी बताई गयी। इसके अलावा इफको के अन्य उत्पाद जैसे तरल सागरिका, तरल कंसर्टियां NPK एवं जल विलेय उर्वरकों के बारे में भी जानकारी दी गई। तथा ड्रोन तकनीक से नैनों उर्वरकों के छिड़काव से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कुल 100 से 110 किसान भाईबंधु उपस्थित रहे। #BalancedUseOfFertilizers #संतुलितउर्वरक #संतुलितखाद
@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau@IFFCO_Coop@BharatUrvarak
दिनांक 20/08/2026 को जनपद इटावा में श्री ओंकार सिंह, उप निदेशक (रिसर्च) सह जिला कृषि अधिकारी, इटावा; श्री बी.के. निगम, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको, कानपुर मंडल तथा श्री राहुल यादव, आम सभा सदस्य, इफको, नई दिल्ली द्वारा शासकीय अनुसंधान फार्म, जोनई, जसवंतनगर, इटावा में स्थापित इफको प्रदर्शन प्रक्षेत्र/ट्रायल का अवलोकन किया गया।
इफको एवं कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त निर्देशन में स्थापित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी प्रदर्शन प्रक्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर इफको के क्षेत्र प्रबंधक श्री सौरभ पाण्डेय, श्री अवनीश (फार्म इंचार्ज), विभागीय अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
#BalancedUseOfFertilizers #संतुलितउर्वरक #संतुलितखाद
@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau@IFFCO_Coop@BharatUrvarak
सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत इफको, करौज द्वारा आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को नैनो उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा 16 नई सहकारी समितियों को उर्वरक लाइसेंस वितरित किए गए।
@IFFCO_Coop@iffcoyogendra@Iffco_Yatendra@jdabureau@IFFCOCropSolns
इफको द्वारा आज दिनांक 26-05-2026 को राजकीय बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र क्वार्सी कृषि फार्म अलीगढ़ पर जनपद अलीगढ़ के कृषि कार्मिको (सहायक विकास अधिकारी कृषि, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम) के लिए इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के लाभ, उपयोग एवं मृदा संरक्षण में भूमिका विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी अरुण कुमार उप कृषि निदेशक, विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश कुमार मलिक, उप निदेशक कृषि रक्षा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धीरेन्द्र सिंह चौधरी जिला कृषि अधिकारी ने की। इफको से डॉ प्रह्लाद सिंह मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको आगरा एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इफको अलीगढ़ श्री बी के निगम के साथ लगभग 110 कार्मिकों के साथ AGT इफको अलीगढ़ यश यादव एवं इफको किसान सेवा केंद्र इगलास प्रभारी गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक अलीगढ़ श्री अरुण कुमार जी द्वारा अपने संबोधन में सभी से नैनो उर्वरकों की जानकारी किसानों तक पहुंचने को कहा और नैनो उर्वरकों की उपयोगिता बताई।
@IFFCO_PR @IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau
@aligarhnumaish IFFCO a National Cooperative of India, world largest cooperative also contributing role for awakening farmers about new generation agri inputs
जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनुपम पहचान, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी “अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश” का आज भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ।
#aligarhmahotsav2026#AligarhMahotsav
@aligarhnumaish IFFCO a National Cooperative of India, world largest cooperative also contributing role for awakening farmers about new generation agri inputs
आज दिनांक 07.01.2026 को इफको निदेशक श्री विजय शंकर राय जी एवं पूर्व निदेशक इफको चौधरी शीशपाल सिंह जी द्वारा जनपद अलीगढ़ में भ्रमण किया गया। क्षेत्र प्रबंधक इफको अलीगढ़ बी.के. निगम, इफको फील्ड स्टॉफ एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा निदेशक द्वय का बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उनके द्वारा किसान श्री संजीव चौहान के खेत पर आलू फसल का अवलोकन कर इफको नैनो प्रयोग की जानकारी ली। संक्षिप्त वार्ता में किसानों से उर्वरक उपलब्धता आदि विषय पर वार्ता की। एम पैक्स गहतौली निर्मल समिति का भ्रमण किया गया समिति के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी बदन सिंह जी के सहकारिता योगदान को याद किया गया। इफको क्षेत्र प्रबंधक एवं समिति सचिव ने किसान बही (किसान सूचना एवं खाद खरीद का विवरण), पैक्स कंप्यूटराइजेशन आदि सहकारिता विकास से अवगत कराया।@IFFCO_PR @iffcoyogendra@Iffco_Yatendra@jdabureau@IFFCOCropSolns
@IFFCO_PR @iamharshendra परम श्रद्धेय आदरणीय महोदया
इफको साहित्य सम्मान 2025 पुरस्कार ग्रहण करने हेतु आपको अनंत अनन्त शुभकामनाएं।
बीके निगम
क्षेत्रीय प्रबंधक
इफको अलीगढ़।
हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित विरासत को सम्मान देते हुए, इफको को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि वर्ष 2025 के “इफको साहित्य सम्मान” के लिए सुप्रसिद्ध कथाकार श्रीमती मैत्रेयी पुष्पा तथा “इफको युवा साहित्य सम्मान 2025” के लिए प्रतिभाशाली लेखिका श्रीमती अंकिता जैन की कृति ’ओ रे किसान’ का चयन किया गया है।
नई दिल्ली में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती चंद्रकांता की अध्यक्षता में सम्पन्न चयन प्रक्रिया में समिति के सम्मानित सदस्यों नासिरा शर्मा, अनंत विजय, यतीन्द्र मिश्र, उत्कर्ष शुक्ल और डॉ. नलिन विकास ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया।
ग्रामीण समाज, कृषि-जीवन और मानवीय अनुभवों को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त करने वाली इन दोनों रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
इफको द्वारा स्थापित यह सम्मान, हिंदी साहित्य में ग्रामीण सरोकारों को उभारने वाली सृजनशीलता के प्रति हमारी सतत प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
यह सम्मान समारोह 30 दिसंबर 2025 को “श्रीलाल शुक्ल जन्मशती समारोह" के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
@postankitajain
@kjpatelparadeep @Dileep_Sanghani Hon. Sir, we in IFFCO are working as a family member and we always do more than 100% as you mentioned. Sir this is the blessing of God to have you our Mentor and top most guardian of the family. Sir I congratulate you and pray to the almighty for your grand successful tenure.
@Dm_Aligarh@AligarhCdo@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra @IFFCO_PR
Hon Commissioner Mam Chaired, DMs Sir, CDOs Sir, JDA Sir, DRCS Sir and other Sr Officers in presence present a ppt on Nano Fertilizers use, benefits and impact. Nano Fans Farmers was honoured
@Dm_Aligarh@AligarhCdo@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra @IFFCO_PR
Hon Commissioner Mam Chaired, DMs Sir, CDOs Sir, JDA Sir, DRCS Sir and other Sr Officers in presence present a ppt on Nano Fertilizers use, benefits and impact. Nano Fans Farmers was honoured