या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जगत जननी माँ जगदम्बा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं लोकमंगल की कामना करता हूँ। माँ दुर्गा की कृपादृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।
#शारदीय_नवरात्रि
आज भोपाल स्थित जे. पी. अस्पताल परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सफाई कर श्रमदान किया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज ही के दिन, 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया था। इस अभियान से देश के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई। आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक है।
आइए, हम सभी अपने सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।
आज नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के दुधीचुआ क्षेत्र का दौरा कर कोलफील्ड में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। कोयला उत्पादन, आधुनिक कार्यप्रणाली एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में कोलफील्ड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में हो रहे कार्य सराहनीय हैं।
#NCL #Singrauli #CoalIndia #सतना_मैहर_लोकसभा
आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री @BjpBiplab जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके व्यापक अनुभव एवं संगठन कौशल से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार होगा।
भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री (संगठन) श्री @chshekharbjp जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
आपके वृहद अनुभव एवं कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा। आपके प्रभावी संगठनात्मक दृष्टिकोण से पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती @rekhavermabjp जी को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी के नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
आपके अनुभव एवं कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज भोपाल में नवभारत के संस्थापक स्व. रामगोपाल माहेश्वरी जी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण किया।
स्व. माहेश्वरी जी ने आज़ादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और नवभारत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रतिष्ठा दिलाई। इस अवसर पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में नवभारत के श्री सुमित माहेश्वरी जी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विगत दिवस आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर पचमठा घाट, रीवा में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम की विहंगम झलकियाँ...
#SevaSankalpAbhiyan
आज रीवा के बाबा घाट पर आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।
शिल्प एवं नवसृजन के अधिष्ठाता देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजन-अर्चना किया।
इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय जी, विश्वकर्मा समाज के सम्मानित प्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एक सेवक, 25 साल और 25 ऐतिहासिक फैसले… जिन्होंने भारत को नई दिशा और विकास को नई गति दी। 🇮🇳
इन फैसलों के पीछे की कहानी, संकल्प और बदलाव को करीब से जानने के लिए जुड़े रहिए।
17 सितंबर से शुरू हो रहा है देशव्यापी #SevaSankalpAbhiyan…