@RailMiदिनांक 25/08/23 को में स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस से रात्रि 1:27 पर मुजफ्फरनगर से रतलाम के लिए मेरा कोच नम्बर B1 में आरक्षण सुनिश्चित था। रात्रि को जब में स्टेशन और आया वही पर कही मेरा पर्स जेब से कही गिर गया है उसमें मेरे आधार व ड्राइविंग लाइसेंस व प्रेस कार्ड व कुछ पैसे है
@RailMinIndia गंगापुर सिटी रेल पुलिस द्वारा हमारी जो सवारी को उतारा गया था वो सही प्रक्रिया के तहत किया गया। बाद में हमे गंगापुर रेल पुलिस का बहुत ही अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है।
मेरे द्वारा इसके पूर्व जो ट्वीट किया गया उसके लिए में रेलवे से क्षमा चाहता हूँ।
@mamidala90 @DG_NTA श्रीमान. आज जो CUET का परिणाम आज 15/09/2022 को रात्रि 10 बजे आने वाला था। जो कि अभी 11 बजे तक घोषित नही हो सका। जितने भी विद्यार्थियों ने यह परीक्षा में भाग लिया था वो सभी व्याकुल हो रहे है। कृपया परिणाम का सही समय तय करके बतावे।
धन्यवाद...
मध्यप्रदेश के खलघाट में हुए ह्रदय विदारक बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति में अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। कुछ वर्ष पूर्व खातेगांव कन्नौद के बीच भी एक बस दुर्घटना हुई थी। जब सरकार ने सख्ती से नियम लगाए थे किंतु कुछ दिनों बाद सब खत्म हो गए। नियम बनावें तो पालन भी करावें।
उदयपुर की घटना बहुत ही ज्यादा गम्भीर श्रेणी में आती है। यह हैवानियत की पराकाष्ठा है। घोर निंदनीय अपराध है व राजस्थान सरकार के लिए शर्मनाक भी. दोनों अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सरेआम सजा देना चाहिए। देश के मुखिया के लिए दिया बयान भी गलत है।
@AshishsharmaIN माननीय विधायक जी आशीष शर्मा जी(नेता) जन्मदिवस की मंगलमय शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहे, व्यस्त रहे, मस्त रहे। मां नर्मदा का आशीर्वाद सदैव आप पर रहे।
!! जीवेत: शरद: शतम: !!