सभापती नगर परिषद, जनकपुर रोड (सीतामढ़ी) Political enthusiast, Social Activist, Businessman, 2 Terms Ex mem ZRUCC, E.C.Rail.Hajipur, Ex Member DRUCC, SPJ DIV.
बीते साढ़े तीन वर्षों में मैंने सदैव पुपरी के विकास के लिए सेवा भाव से कार्य किया है। हम राजनीति करने नहीं, सेवा करने आए हैं।
हमने काम किया है, काम कर रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पुपरी के विकास के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
~ ब्रजेश कुमार जालान
भाजपा पुपरी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नारायण पाठक उर्फ मुन्ना पाठक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुहर्रम के पावन अवसर पर मैदान-ए-कर्बला के अमर शहीद, हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की अद्वितीय शहादत एवं महान कुर्बानियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
#Muharram#ImamHussain
सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आदरणीय श्री नागेन्द्र प्रसाद यादव जी के इलाज के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।
उनका निधन सुरसंड विधानसभा क्षेत्र एवं बिहार की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति 🙏
आज पुपरी, वार्ड नं०-05 में श्री शिवजी साह जी एवं श्री संजय साह जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय हरिहर साह जी के मृत्यु उपरांत पगड़ी (द्वादशा) कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ॐ शांति। 🙏🏻
कहानी पुपरी के विकास की | Part - 2
✅ कहानी पुपरी के विकास की" के नए एपिसोड में प्रस्तुत है लोहिया भवन, पुपरी की कहानी।
आपका सेवक ....
~ ब्रजेश कुमार जालान
सभापति, नगर परिषद जनकपुर रोड (पुपरी) जिला – सीतामढ़ी
#BrajeshJalan#ब्रजेशजालान#NagarParishadPupri#जनकपुररोड#पुपरी
आज के अखबार के पन्नों में ....
जयपुर से दरभंगा वाया सीतामढ़ी के लिए नयी ट्रेन का हुआ शुभारंभ ...
~ ब्रजेश कुमार जालान
सभापति, नगर परिषद, #जनकपुर रोड (#पुपरी) जिला- सीतामढ़ी
#Brajeshjalan#ब्रजेशजालान#जनकपुररोड
पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥
विश्व पितृ दिवस के पावन अवसर पर समस्त पिताओं को सादर प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
#विश्व_पितृ_दिवस#HappyFathersDay
राष्ट्र गौरव, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु प्रदान करें, तथा आपके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे—ऐसी कामना है।
@rashtrapatibhvn
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली, अप्रतिम शौर्य की प्रतिमूर्ति, नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक "रानी लक्ष्मीबाई जी" के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#RaniLaxmiBai
माँ जानकी धाम और प्रभु श्रीराम की नगरी के बीच जुड़ाव का यह ऐतिहासिक कदम अत्यंत हर्ष का विषय है।
जनकपुर – जयनगर – सीतामढ़ी – रक्सौल – अयोध्या कैंट मार्ग से यह कनेक्टिविटी मिथिला और अवध की पावन धरती को एक नई पहचान देगी।
जय सिया राम! 🚩