*मल्टीलेटरल फाइनेंसिंग एजेंसी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर दी है.*
आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में भारत की ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रह सकती है. इससे पहले जनवरी में इसके 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था.
*महिला आरक्षण बिल पर बड़ा सियासी घमासान! विपक्ष के 230 वोटों से फंसा मामला*
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं हो सका, क्योंकि 230 विपक्षी सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया. अब यह मुद्दा पूरी तरह राजनीतिक बहस में बदल गया है.
*
*सोना-चांदी फिर चमका! लगातार तेजी से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी*
घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला. एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में बड़ी तेजी दर्ज हुई
*राघव चड्ढा की सुरक्षा में बदलाव: मान सरकार का कड़ा फैसला, पंजाब पुलिस के कमांडो हटे, दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा*
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से राघव चड्ढा को दी जा रही Z+ सिक्योरिटी कवर को हटा लिया गया है.
*नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.*
करीब दो दशकों बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है
*बिहार की सियासत में हलचल, निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से किया इनकार*
बिहार की राजनीति में एक नई हलचल सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम पद को लेकर बड़ी शर्त रख दी है.
*देश को मिली हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की सौगात, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का आज उद्घाटन*
देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे अब पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे.
*अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई अहम शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है.*
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कर दिया है कि वह बिना किसी समझौते के वापस अमेरिका लौट रहे हैं.
*भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिन के दौरे पर यूएई पहुंचे.*
यहां पर उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए नेतृत्व को धन्यवाद कहा. इसके अलावा यूएई ने मौजूदा युद्ध पर भारत का फीडबैक भी जानना चाहा.
*संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन*
मशहूर गायिका आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. बीती रात कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
*💐भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न Dr. B. R. Ambedkar जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन
एक जहरीला नाग फन फैला कर सड़क के किनारे बैठा था तभी एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उसके साथ खेलना शुरू कर दिया जिसका नतीजा यह हुआ की जहरीले कोबरा नाग ने उसे डस लिया इसके बाद शख्स की मौत हो गई
*अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता बेनतीजा रही, पाकिस्तान पर संकट गहराया.*
शनिवार को इस्लामाबाद में हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला. अमेरिका के दबाव और सऊदी अरब के साथ रिश्तों के बीच पाकिस्तान फंसा नजर आ रहा है. हालात बिगड़े तो ईरानी मिसाइल हमलों की आशंका भी जताई जा रही है.