एक भाई का मैसेज आया है मांग भी सही है 💯
👇👇
भाई साहब, मेरा 4th ग्रेड में 2 गुना में नंबर आया है
लेकिन एक गुना से बाहर हो सकता हूं
अभी वर्तमान में CGL 14000, 2ND GRADE TEACHER, L1 &L2, PATWAR, VDO, NTPC, JEL PRAHRI, LIBRARIAN,NHM भर्तियां प्रक्रियाधीन है
इनमें से अधिकांश भर्तियां का पे लेवल 4th grade से दुगुना से भी ज्यादा है
4th grade सरकारी नौकरियों में सबसे छोटी सरकारी नौकरी है
अभी जो भर्तियां प्रक्रियाधीन है इनमें 1-2 माह में रिजल्ट & नियुक्तियां दे दी जाएंगी
तब इन भर्तियों में व 4th grade दोनों में चयनित कैंडिडेट्स 1-2 माह में 4th grade को छोड़कर चले जाएंगे तब जो मेरे जैसे और कैंडिडेट्स जो कटऑफ के किनारे पर है वे 4th grade से वंचित रह जाएंगे
यदि 4th Grade का DV थोड़ा लेट कराया जाए तो उक्त प्रक्रियाधीन भर्तियां भी पूरी हो जाएंगी और इनमें चयनित कैंडिडेट्स 4th grade में DV नहीं करवाएंगे जिससे कटऑफ के किनारे पर वाले कैंडिडेट्स को सीटें मिल सकेंगी
क्योंकि वेटिंग भी उन्हीं पदों पर आती है जिन पर कोई जॉइन नहीं करता, यदि 4th grade को कोई जॉइन करके अगले दिन ही त्यागपत्र दे दे तो उस पद पर वेटिंग नहीं आती
यदि वेटिंग की इस विसंगति को दूर किया जाए तो भी 4th grade में सीटें खराब होने से बच जाएंगी
लेकिन अभी ये विसंगति है इसलिए अगर DV को प्रक्रियाधीन भर्तियों के पूरा होने के बाद किया जाए तो काफी सीट बच जाएंगी और जो कटऑफ के किनारे पर है उनको भी नौकरी मिल जाएगी
इससे उनको भी फायदा है जिनकी रैंक कट ऑफ से ऊपर है क्योंकि उनसे आगे जितने कैंडिडेट्स प्रक्रियाधीन भर्तियों में सलेक्ट होंगे तो वो उन भर्तियों में चले जाएंगे जिससे इन कैंडिडेट्स की रैंक और सुधरेगी जिससे इनको अच्छा डिपार्टमेंट या सचिवालय भी मिल सकता है
इसलिए भाई साहब आपसे प्रार्थना है यदि आप हमारे लिए पोस्ट कर देंगे हो तो हमारी मांग में वजन बढ़ेगा हमको भी नौकरी मिल जाएंगी 🙏🙏🙏🙏🙏🙏। ।।।।
अब ये खबरें डराती नहीं हैं
जिस दिन सोना एक लाख रुपए के पार निकला था और चांदी दो लाख रुपए के पर निकली थी, उसी दिन से य कीमती धातुएं हमारी पहुंच से बाहर हो गई थी। अब ये भले ही एक दिन में दस हजार रुपए चढ़े या बीस हजार रुपए बढ़े, कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। फिर भले ही ये अखबार वाले छोटी खबर छापें या बड़ी खबर छापें, हमें नहीं तो परेशान करती हैं और नहीं इनसे कोई फर्क पड़ता है।
सोना और चांदी ले देकर यह दो ही कीमती धातुएं थी जो हम शादी विवाह में थोड़ी बहुत खरीद लिया करते थे लेकिन हीरे, पन्ने, माणक वगैरह नहीं खरीद पाते थे, क्योंकि ये बहुत ज्यादा महंगे होते थे और हमारी पहुंच में नहीं थे। तो अब सोना-चांदी भी महंगे होते होते इतने ज्यादा महंगे हो ही जाने चाहिए कि हमारी पहुंच में बिल्कुल भी नहीं रहें।
जो चीज पहुंच से बाहर हो जाती हैं, वे फिर धीरे-धीरे सोच से भी बाहर हो ही जाती है। फिलहाल सोना-चांदी हमारी सामान्य परिवारों की पीढ़ियां थोड़ा बहुत खरीदनी रही हैं। अभी भी मर-पचकर दबाव में खरीद ही रही है, इसलिए वह हमारी सोच में बना हुआ है। जैसे आम आदमी अभी भी कार खरीदता है लेकिन वह मर्सिडीज़, रेंज रोवर, रोल्स-रॉयस आदि के बारे में बिल्कुल भी परेशान नहीं होता। क्योंकि वे उसकी सोच से बहुत ज्यादा बाहर हैं।
मुर्दे पर मिट्टी नौ मण या सौ मण"
मेरी अखबार वालों से, टेलीविजन वालों से और अन्य संचार के जो भी माध्यम हैं उन सभी से विनती रहेगी कि वे रोज सोने चांदी के चढ़ने की बड़ी बड़ी खबरें दिखाएं। बेख़ौफ़ होकर छापें। पाठक जितना चौंक सकता था, चौंक चुका है। जितना डर सकता था, उतना डर भी चुका है। फिलहाल स्थिति "मुर्दे पर मिट्टी नौ मण या सौ मण" वाली हो चुकी है। अभी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सोना 160000 रुपए का 10 ग्राम आ रहा है या 260000 रुपए का 10 ग्राम आ रहा है। 10 ग्राम सोने के लिए इतनी बड़ी कीमत आम आदमी से तो नहीं चुकाई जा सकती। खास लोगों को पहले भी फर्क नहीं पड़ता था और आगे भी फर्क नहीं पड़ेगा।
आम आदमी के लिए यह "मोक्ष" वाली स्थिति है।
@arvindchotia
OMR SHEET घोटाले के आरोप
प्रत्येक छात्र और जिम्मेदार संस्था, विभाग और सरकार को अवश्य पढ़ना चाहिए।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से यह गंभीर आरोप लगाया जाता रहा है कि अंदरखाने OMR शीट बदली जाती हैं। इन आरोपों में कितनी सत्यता है और कितनी नहीं, यह तो गहन जाँच का विषय है, किंतु संस्थानों को इन शंकाओं से ऊपर उठते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इन आरोपों से बचने और व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए हरियाणा मॉडल पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। हरियाणा में OMR शीट के साथ दो कार्बन कॉपियाँ संलग्न रहती हैं—एक कार्बन कॉपी परीक्षार्थी को दी जाती है और दूसरी उस परीक्षा केंद्र के पास सुरक्षित रखी जाती है, जहाँ संबंधित अभ्यर्थी ने परीक्षा दी होती है।
इस व्यवस्था से पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। सेंटर की कार्बन कॉपियों को सील-पैक कर स्थानीय परीक्षा केंद्र पर ही सुरक्षित रखा जाना चाहिए तथा इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य होनी चाहिए। जिस लिफाफे में ये कार्बन कॉपियाँ एकत्र की जाएँ, उस पर संबंधित कक्ष के दो परीक्षार्थियों के इस प्रकार हस्ताक्षर कराए जाएँ कि यदि भविष्य में सील से किसी प्रकार की छेड़छाड़ हो, तो वे हस्ताक्षर भी स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त दिखाई दें।
इस प्रणाली के लागू होने से यदि भविष्य में किसी अभ्यर्थी को OMR शीट को लेकर संदेह हो, तो वह बोर्ड अथवा SOG में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद स्टूडेंट कॉपी, सेंटर कॉपी और मूल OMR शीट के आपसी मिलान के माध्यम से निष्पक्ष जाँच कर आरोपों की सत्यता स्पष्ट की जा सकती है, जिससे अभ्यर्थियों में पारदर्शिता और विश्वास दोनों को बल मिलेगा।
अधीनस्थ बोर्ड, RPSC तथा राज्य सरकार को चाहिए कि वे अन्य राज्यों में क्रमवार अध्ययन दल भेजें और वहाँ अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं (Best Practices) को समझकर उन्हें राजस्थान में लागू करें। साथ ही केंद्र सरकार को भी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाले समस्त बोर्ड अध्यक्षों की एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करनी चाहिए, जिसमें परीक्षाओं के संचालन में आ रही समस्याओं, उनके संभावित समाधानों, विभिन्न राज्यों में सफल रही प्रक्रियाओं, भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने, फर्जी दस्तावेजों की पहचान तथा तकनीक की भूमिका जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाए।
इस प्रकार के समन्वित प्रयासों से न केवल भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के बीच व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत होगा।
@narendramodi@PMOIndia@BhajanlalBjp@alokrajRSSB@RPSC1@RajCMO
#earthquake reported by the users of the app Earthquake Network at 11km from #Jaipur, India. 4 reports in a radius of 7km. Download the app from https://t.co/hNdHhYeXVG to receive real time alerts
लम्पी से मर रही हैं लाखों गाये…
लम्पी को राष्ट्रीय महामारी घोषित करने की माँग ज़ोरों पर…ग्रामीण इलाक़ों में मवेशी पालक असहाय
#SaveCowSaveVillages@PMOIndia@RajCMO