बिहार प्रदेश के जनपद "गया" में 1 मई 2026 को आयोजित संविधान सुरक्षा महारैली का शासन द्वारा अनुमति - पत्र निरस्त करने के विरोध में आमरण- अनशन पर बैठे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जाने- माने इतिहासकार डॉ. विलास खरात एवं पूर्व विधायक श्री सतीश कुमार दास सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है भा.ज.पा सरकार पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है बिहार (गया) की घटना भी उसी का एक आइना है। बिहार के नवनिर्वाचित मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से अपेक्षा करता हूं कि लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों का संज्ञान लेते गिरफ्तार किए गये डॉ.विलास खरात एवं श्री सतीश कुमार दास पूर्व विधायक सहित सभी आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करवाने की कृपा करें।
@samrat4bjp
माननीय श्री सम्राट चौधरी जी आपको भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मुझे पूरा भरोसा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
बिहार सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर माननीय श्री सम्राट चौधरी जी, आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा आपके नेतृत्व में बिहार एक सशक्त और प्रगतिशील राज्य के रूप में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।
@samrat4bjp@BJP4Bihar
मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की #शपथ लेता हूँ कि...
लोकभवन में आज बिहार के #मुख्यमंत्री पद का #शपथग्रहण किया।
बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए, विकास और समृद्धि की दिशा में हर कदम समर्पित होगा।
इस नवीन जिम्मेदारी के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं हमारे माननीय नेता श्री @NitishKumar जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी एवं समस्त एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद-आभार करता हूँ एवं सभी के मार्गदर्शन में सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हूँ।
आज शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का नारा कि पहली पीढ़ी मारी जाएगी दूसरी पीढी जेल जाएगी तब जाकर तीसरी पीढ़ी राज्य करेगी धीरे धीरे ही सही यह नारा सत्य होता नजर आ रहा है।
बहुत बहुत बधाई 💐💐
बिहार के नए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है आपके नेतृत्व में बिहार सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा,रोजगार के साथ साथ विकास में आगे बढ़ेगा।
@samrat4bjp
माननीय श्री सम्राट चौधरी जी, आपको बिहार विधानसभा का एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार समावेशी समृद्धि, सुशासन और लोककल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
आपके नेतृत्व में बिहार देश के विकास में भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।
@BJP4India@BJP4Bihar@samrat4bjp
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय बिहार,
जय भारत!
#NDA4Bihar
#विश्व_विजेता_भारत🇮🇳🏆
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 विश्व कप फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर प्रचंड विजय हासिल कर इतिहास रच दिया है। विशेषकर धुआंधार भारतीय बल्लेबाजी और फिर कसी हुई गेंदबाजी शानदार रही।
लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनना भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अद्भुत टीम भावना और पूरे देश के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत हर भारतीय के लिए अत्यंत गर्व, उत्साह और प्रेरणा का क्षण है।
#TeamIndia #T20WorldCup #IndiaWins #CricketVictory #ProudMoment #Champions #JaiHind 🇮🇳🏏🏆
“ T20 वर्ल्ड कप में , शानदार व एतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। टीम इंडिया की इस जीत ने देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। जियो भारत के शेरों।