आज दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अद्भुत ऊर्जा का अनुभव किया।
हाथों में तिरंगा, हृदय में भारत और मन में राष्ट्रसेवा का संकल्प, यही भावना हमारे देश की शक्ति है।
लहराता तिरंगा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत आज उसी राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
वंदे मातरम्! भारत माता की जय! 🇮🇳
#HarGharTiranga #TirangaYatra #VandeMataram
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा…
Always Cheer for Bharat’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं के साथ आत्मीय मुलाकात।
#Cheer4Bharat
Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games.
Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters.
कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता…
आज पश्चिमी दिल्ली में तिरंगे को हाथ में थामकर अपनों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होना मेरे लिए ऐसा ही एक गौरवपूर्ण और भावुक पल रहा।
देश अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस की ओर बढ़ रहा है और इसी गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जब तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब देखा, तो मन गर्व से भर उठा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देश के कोने-कोने में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊर्जा दी है और आज पश्चिमी दिल्ली में इस भावना की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर @BJP4India के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @ArunSinghbjp जी, मेरे साथी मंत्री श्री @ashishsood_bjp जी एवं सांसद श्रीमती @kjsehrawat जी एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
आज का यह दृश्य मन में बस एक ही भाव छोड़ गया - विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा 🇮🇳
#HarGharTiranga
@blsanthosh
भारत की युवा प्रतिभा ने फिर बढ़ाया तिरंगे का मान!
“2026 विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप” की पुरुष हाई जंप स्पर्धा में 2.21 मीटर की शानदार छलांग लगाकर रजत पदक जीतने वाले बसंत कुमार को हार्दिक बधाई।
आपकी यह उपलब्धि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। आपकी सफलता देश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों की ऊंची उड़ान भरने की प्रेरणा देगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तिरंगे की शान बढ़ाने वाले हमारे पदकवीरों से भेंट कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुझे विश्वास है कि उनकी सफलता हमारी नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
#Cheer4Bharat
Chief Minister Smt. Rekha Gupta joined the Teej celebrations at Dilli Haat, Pitampura, as Delhi came alive with colour, tradition and festive joy.
Teej celebrations across Delhi reflect the Capital’s deep civilisational roots, the strength of Nari Shakti and the spirit with which Bharat’s traditions are celebrated with pride and participation.
#Teej2026
आज पीतमपुरा दिल्ली हाट में बहनों के साथ तीज का उत्सव मनाया तो लगा जैसे पूरा दिल्ली परिवार आनंद, आस्था और अपनत्व के एक ही रंग में रंग गया हो।
तीज हमारी संस्कृति के सुंदर रंगों को जीवंत करती है, जिन्हें हमारी नारी शक्ति ने पीढ़ियों से सहेजकर रखा है।
सभी को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्सव का यह रंग सदैव बना रहे।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश भाटिया जी, विधायक श्री राजकुमार भाटिया जी, श्री तिलक राम गुप्ता जी, श्रीमती पूनम शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
@rajeshbhatiabjp@rajbhatia_bjp@PunamSharmaBjp
#Teej2026
"JPSC-JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जब तक CBI से जांच नहीं होगी, अंतिम सांस तक आमरण अनशन जारी रहेगा!"
राहुल जी और हेमंत जी जवाब दे - CBI जांच से आखिर इतनी हिचकिचाहट क्यों?
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @ArunSinghbjp एवं सांसद श्रीमती @kjsehrawat के नेतृत्व में पश्चिम जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार @mssirsa एवं श्री @ashishsood_bjp उपस्थित रहे।
#HarGharTiranga
तिरंगे की शान, देशभक्ति का जज़्बा और एकजुटता का संदेश।
तिरंगा बाइक रैली में शामिल होकर देश की आन, बान और शान के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
आइए, तिरंगे की छांव में एकजुट होकर राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और मजबूत करें।
जय हिंद! 🇮🇳
@NitinNabin@blsanthosh@gupta_rekha@kjsehrawat@mssirsa