The official handle of Bihar Rural Livelihoods Promotion Society, Siwan (JEEViKA) under the aegis of Rural Development Department, Government of Bihar.
जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराने के लिए प्रेरित करने तथा डिजिटल एवं कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु सिवान जिला के कई प्रखंडों में संकुल संघ स्तर पर जीविका से जुड़े कैडरों को प्रशिक्षित किया गया I
सिवान जिला के दरौली प्रखंड में सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत क्रमिक वृद्धि कार्यनीति के सभी नौ सूचकांको हासिल करने वाली 65 दीदियों को मिशन स्वावलंबन के तहत अंश जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिवान के जिलाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता (भा.प्र.से.) द्वारा सिवान जिला में जीविका द्वारा संचालित गतिविधियों का विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जीविका समूहों से जुड़े परिवारों के हित के लिए विभन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड में सतत्जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत क्रमिक वृद्धि कार्यनीति के सभी नौ सूचकांको हासिल करने वाली 30 दीदियों को आज मिशन स्वावलंबन के तहत भविष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिवान में 4 मई 2023 को सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और जीविका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में जीविका संपोषित 1685 स्वयं सहायता समूहों को सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 101 करोड़ रुपये ऋण राशि की स्वीकृति प्रदान की गई ।
सिवान जिला के गोरेयाकोठी,बसंतपुर,दरौंदा एवं जीरादेई प्रखंड में संचालित सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र पर उपस्थित होकर शिक्षार्थियों ने दिनांक 3 मई 2023 को जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राहुल कुमार द्वारा संबोधित वेबिनार में भाग लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
.@brlps_jeevika द्वारा नवस्थापित 100 सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र के शिक्षार्थियों का उदबोधन सह मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन वेबिनार सीरीज में CEO @rahulias6 द्वारा "ग्रामीण किशोरों व युवाओं के सर्वागीण कैरियर विकास में शिक्षा का महत्व एवं #CLCDC की भूमिका" विषय पर संवाद।
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आज 'संगठन से समृद्धि' अभियान की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिवान जिला की 100 से अधिक जीविका दीदियां ने देखा और सुना ।