सभी साथियों से निवेदन हैं कि दिनांक 8 अगस्त 2022 सोमवार को अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर अपनी फोटो को अपने मांग पत्र के साथ माननीय मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को टैग कर के ट्वीट करे और डिजिटल माध्यम से अपनी मांगों की आवाज सीधे मुखमंत्री तक पहुंचाने में अपना योगदान देवे।
हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू ���रने की घोषणा करता हूं।