सड़क से संसद तक संग्राम! युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष की 'तगड़ी' हुंकार!
दिल्ली में हक़ मांग रहे युवाओं और छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज ने देश के लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे हमारे देश के भविष्य को बेरहमी से पीटा गया, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
युवाओं की इस आवाज़ को दबाने की कोशिश के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद जी संसद परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए हैं। इस दमनकारी कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के फायरब्रांड राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने तुरंत धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें अपना और अपनी पार्टी का पूर्ण समर्थन दिया।
यह सिर्फ दो नेताओं की मुलाकात नहीं, बल्कि तानाशाह रवैये के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता का प्रतीक है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो! जब तक न्याय नहीं मिलेगा, सड़क से लेकर संसद तक यह जंग जारी रहेगी!