माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बांदा भ्रमण के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद के प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा कार्ड का वितरण भी किया गया।
मा0मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।उक्त योजना से लाभित शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक,रसोइयों को प्रतीकात्मक कार्ड वितरण विकासभवन सभागार में मा0 राज्यमंत्री,उ0प्र0सरकार श्री रामकेश निषाद जी द्वारा किया गया
आज वन महोत्सव के अंतर्गत पौधों की बारात कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय द्वारा महाराणा प्रताप चौक,बाँदा में हरी झंडी दिखाकर किया गया,बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा,वन विभाग द्वारा जनपद को हरा-भरा बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैंआइए,एक पौधा लगाएँ,पर्यावरण बचाएं।
आज दिनंाक 01.07.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के माध्यम से पी0एम0श्री0 उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्जुनाह कम्पो0 महुआ में झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया। शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है। चलो स्कूल, बढ़ाओ ज्ञान !
आज से स्कूल चलो अभियान की शानदार शुरुआत!
पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनाह (कम्पोजिट), क्षेत्र-महुआ, बांदा में झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। @DM_Banda1@CMOfficeUP@kpmaurya1@UpRuralDev
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित अनुदेशकों के सम्मान,बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ,प्रतीकात्मक चेक वितरण आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 शिक्षक विधायक श्री बाबूलाल तिवारी जी की उपस्थिति में किया गया।
मा0मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान,बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ,प्रतीकात्मक चेक वितरण आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 प्रभारी मंत्री, जनपद बाँदा श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) की उपस्थिति में किया गया।
विकासखण्ड नरैनी जिला बाँदा में नरैनी ब्लॉक प्रमुख,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान बाइक रैली का शुभारम्भ किया गया। जिसमें अभिभावकों से सम्पर्क करते हुए बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रेरित किया गया।
स्कूल चलो अभियान एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का शुभारम्भ आज कलेक्टेªट सभागार में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने किया, स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य 06 से 14 वर्ष तके बच्चों का अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालयों में करायें।
स्कूल चलो अभियान एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का शुभारम्भ आज कलेक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद महोदय द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालयों के बच्चों को पुस्तकें,बैग,पानी बॉटल,टिफिन बॉक्स, ज्योमेट्ररी बॉक्स का वितरण किया गया।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय रगौली भटपुरा (करतल) नरैनी बॉदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पायी गयी कमियों को हस्तान्तरण से पूर्व सही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। @DM_Banda1@CMOfficeUP@kpmaurya1@UpRuralDev
मेरे प्यारे बच्चों,
नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।
सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। 01 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 की अवधि में चलने वाला 'स्कूल चलो अभियान' हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है।
'विकसित उत्तर प्रदेश' का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा।
36वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता अयोध्या में योगा एवं जिम्नास्टिक में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली यू0पी0एस0 कनवारा की छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र मेडल एवं ट्रेक सूट प्रदान कर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
’’एक्सपोजर विजिट के0जी0बी0वी0 बाँदा’’ शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को आज एक्सोपजर विजिट के लिये हरी झण्डी दिखाकर बाँदा से झांसी रवाना किया गया।
बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा छात्रों के बीच रीडिंग हैबिट डेवलप करने हेतु प्रतिदिन समाचार पत्रों का वाचन अवश्य कराए जाने के निर्देश दिए, जनपद बांदा का यह नवाचार बच्चों में रीडिंग स्किल को बढ़ाने की दृष्टि से नए आयाम स्थापित कर रहा है। @UPGovt@basicshiksha_up@bsa_banda