AI कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहा कि, “बच्चे का निर्माण केवल किताबों से नहीं, बल्कि शिक्षक के व्यक्तित्व से होता है। शिक्षा और शिक्षक दोनों का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एआई नवाचार से शिक्षकों को परिचित कराना और प्रशिक्षित करना है।
साथ ही हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को एआई आधारित शिक्षा देना है और सम्पर्क फाउंडेशन के साथ मिलकर हम इस नवाचार को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में ला रहे हैं। हमें अब रटने वाली शिक्षा व्यवस्था से बाहर आना होगा और प्रायोगिक व नवाचार आधारित शिक्षा व्यवस्था को ग्रहण करना होगा।
महानिदेशक ने कहा कि बेसिक शिक्षा में आज ऐसे भी स्कूल हैं जहां प्रवेश के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह बदलाव शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक शिक्षिका रही हूं, बदलाव की बयार को करीब से समझती हूं। दुनिया AI के साथ आगे बढ़ रही है और अब हमारे बच्चे व शिक्षक भी उसी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।"
#DigitalLearning #AIinUPBasicEducation #AISummitwithBasicEducation
#BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
AI साधन है, विकल्प नहीं...
AI समिट को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि एआई को लेकर हमें एक व्यापक रणनीति बनानी होगी। सम्पर्क फाउंडेशन का एआई मॉडल शिक्षकों को सशक्त करेगा, न कि उनका विकल्प बनेगा। छात्रों को भी एआई नवाचार की सहायता से शिक्षित करना होगा और इसके लिए हमें सतत और स्थायी शिक्षा व्यवस्था विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि AI तेजी से बदलती दुनिया की नई पहचान बन चुका है, इसलिए बहुत ज़रूरी है कि हमारे बेसिक शिक्षा के बच्चे भी इस बदलाव का हिस्सा बनें। बच्चों की नींव को मजबूत करने की दिशा में यह कार्यशाला एक बड़ा कदम है, जो भविष्य की शिक्षा को नई दिशा देगी।
#DigitalLearning #AIinUPBasicEducation #AISummitwithBasicEducation
#BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि पात्र बच्चों के लिए RTE के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश का लाभ अवश्य दिलाएं। यह योजना बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत शुरुआत है। समय से आवेदन करें और शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे — यही हमारा संकल्प है।
@CMOfficeUP@thisissanjubjp@basicshiksha_up
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि पात्र बच्चों के लिए RTE के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश का लाभ अवश्य दिलाएं। यह योजना बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत शुरुआत है। समय से आवेदन करें और शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे — यही हमारा संकल्प है।
@CMOfficeUP@thisissanjubjp@basicshiksha_up
स्मरण से समझ की ओर सीख का विस्तार
प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर (टोडरपुर-हरदोई) के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के सभी RTO कोड न केवल कंठस्थ किए, बल्कि उनके माध्यम से संख्या-पहचान और तर्कपूर्ण समझ भी विकसित की।
यह गतिविधि विद्यार्थियों में याददाश्त के साथ-साथ अवधारणात्मक स्पष्टता और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनी।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
ममता के शब्दों में सजी बाल-अभिव्यक्ति
जनपद हरदोई के ब्लॉक बावन स्थित PM श्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने ‘मेरी प्यारी माँ’ विषय पर स्वतः चार पंक्तियां लिखीं और भावपूर्ण ढंग से पढ़कर सुनाईं, जिससे उनकी सृजनशीलता, भाषा-बोध और आत्मविश्वास की सुंदर झलक देखने को मिली।
यह गतिविधि बालमन की संवेदनाओं को शब्द देने और प्रारंभिक लेखन-कौशल को प्रोत्साहित करने का सार्थक उदाहरण बनी।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
यह गतिविधि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट स्मरण-शक्ति, जिज्ञासा तथा सीखने की क्षमता को दर्शाती है।
इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियाँ प्रारंभिक कक्षाओं में वैश्विक समझ, आत्मविश्वास एवं आनंदमय अधिगम को प्रोत्साहित करती हैं
नन्ही वाणी में वैश्विक ज्ञान की गूंज
प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर (टोडरपुर-हरदोई) की कक्षा 2 व 3 की छात्राएं रागिनी और रीतिका दुनिया के 30 देशों की राजधानियां और उनकी मुद्राएं आत्मविश्वास के साथ सुनाकर अपनी स्मरण-शक्ति, जिज्ञासा और सीख के विस्तार का सुंदर परिचय दे रही हैं।
यह प्रस्तुति प्रारंभिक कक्षाओं में वैश्विक दृष्टि, आत्मविश्वास और आनंदमय अधिगम की सशक्त झलक है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
✨ बच्चों के पोषण हेतु सुदृढ़ कदम- बच्चों को मिलेगी गजक ✨
जनपद हरदोई में सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त खाद्य सामग्री गजक प्रदान की जा रही है।
@myogiadityanath@myogioffice
प्रा0 वि0 पिरोजापुर के वार्षिकोत्सव मे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीएम श्री मंगलाप्रसाद सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, बीईओ आरके द्विवेदी,एसआरजी आशीष मिश्र,एआरपी सहित अभिभावक उपस्थित रहे।@myogiadityanath@thisissanjubjp@basicshiksha_up@dmhardoi
प्रा0वउप्रावि भिठारी,बावन,हरदोई में बीएसए द्वारा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर विद्यालय में साफ सफाई की गई।डीसी ट्रेनिंग राकेश शुक्ला,एसआरजी आशीष मिश्र,एआरपी अभिषेक तिवारी सहित सभीशिक्षक व बच्चे सम्मिलित हुए।
@myogiadityanath@thisissanjubjp@basicshiksha_up@dmhardoi@CdoHardoi