आज दिनांक 10-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों में वि०ख० गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरौली व सौसरापुर , वि०ख० तालग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर‚आदमपुर विoख० छिबरामऊ का कंपोजिट स्कूल बिशुनगढ़,रायपुरा, एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदलालपुर, पंथरा वि०ख० कन्नौज के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा, कंपोजिट स्कूल सरायमीरा, में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
#kannauj
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, छिबरामऊ, विकासखंड छिबरामऊ में वर्तमान में कक्षा-6 से 8 तक में 100 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।विद्यालय में बालिकाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके शैक्षिक, बौद्धिक, शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।विद्यालय का उद्देश्य बालिकाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें सक्षम,आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार नागरिक के रूप में विकसित करना है।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
#kannauj
आज दिनांक09-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों वि०ख० गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ियाबलीदादपुर व सौसरापुर , वि०ख० तालग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय तालग्राम ‚सतौरा ‚विoख० छिबरामऊ का उच्च प्राथमिक विद्यालय नन्दलालपुर ,पैंथरा,वि०ख० कन्नौज् के उच्च प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर कटरी ‚ हैबतपुर कटरा व सलेमपुर तारा बांगर, वि०ख०हसेरन का उच्च प्राथमिक विद्यालय हसेरन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
#kannauj
आज दिनांक 09-09-2026 को जनपद कन्नौज के कम्पोजिट अभ्युदय विद्यालय मधुपुर, में कुल 215 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यार्थियों में पठन संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के विकास के उद्देश्य से प्रतिदिन समाचार पत्र वाचन कराया जाता है, जिससे उनमें नियमित अध्ययन, भाषा कौशल तथा समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूकता का विकास हो रहा है।
शिक्षकगण द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) का प्रभावी उपयोग करते हुए विषयगत अवधारणाओं को सरल, सहज एवं रोचक ढंग से स्पष्ट किया जाता है। साथ ही आधुनिक एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं गतिविधिपरक बनाया जा रहा है।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक सोच, पठन आदत एवं सीखने की क्षमता का विकास करना है।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
#kannauj
आज दिनांक 08-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों वि०ख० गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरौली व मलिकपुर, वि०ख० तालग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय अदमापुर‚ मायापुर्वा ‚ मलिकपुर व विरौली‚ विख० उमर्दा का उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा, वि०ख० कन्नौज् के उच्च प्राथमिक विद्यालय मियागंज‚ सठियापुर व शरीफापुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कनौली, विकास खण्ड उमर्दा में 162 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के सृजन हेतु आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, संस्कारपरक एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय में ‘लर्निंग बाई डूइंग’ के माध्यम से विद्यार्थियों को करके सीखने के अवसर प्रदान करते हुए उनमें विभिन्न कौशलों का विकास किया जा रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल विधाओं में भी उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस प्रकार विद्यालय विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, संस्कार एवं खेल प्रतिभा से समृद्ध करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं नवोन्मेष हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा पुरूस्कृत किये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद कन्नौज के समस्त शिक्षकगण‚ शिक्षामित्र‚ अनुदेशक एवं टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
#kannaujteachers
आज दिनांक 07-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों वि०ख० गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरकागांव व उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरोली, वि०ख० छिबरामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदलालपुर‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय मिघौली व उच्च प्राथमिक विद्यालय पंथरा, वि0ख० उमर्दा का उच्च प्राथमिक विद्यालय कलुआपुर, वि०ख० कन्नौज् के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा व कंपोजिट विद्यालय सरायमीरा एवं वि०ख० हसरेन के कंपोजिट विद्यालय कलसान व कंपोजिट विद्यालय इंदरगढ़ में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
जनपद कन्नौज के विकास खण्ड तालग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय हाजिरपुर में कुल 66 विद्यार्थी नामांकित हैं, जो स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिवेश से युक्त विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के कक्षा-कक्ष प्रिंट रिच वातावरण से सुसज्जित हैं, जिससे बच्चों को सीखने के लिए सहज, आकर्षक एवं आनंददायी वातावरण प्राप्त हो रहा है।
प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजिटल एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। वहीं, विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित करते हुए पठन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विद्यालय परिवार के समर्पित प्रयासों से तकनीक, पुस्तक एवं प्रकृति के समन्वय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आनंदमय एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी है।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
आज दिनांक 5-9-2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के राजकीय इण्टर कालेज‚ उमर्दा में शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र‚ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
#Happyteachersday
जनपद में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विद्यालयों में बाल वाटिका का संचालन किया जा रहा है। बाल वाटिका कन्नौज में विद्यार्थियों द्वारा पठन—पाठन का कार्य किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नही है। आज शिक्षक दिवस को जनपद के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया गया।
@InfoDeptUP@UPGovt@bstvlive
आज दिनांक 05/09/2026 को तहसील तिर्वा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। तहसील दिवस में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया तथा
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, फगुहा, विकासखंड कन्नौज में प्रतिभाग किया।
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कारों के विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समस्त शिक्षकगणों के समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सादर नमन।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🙏💐
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
#happyteachersday
आज दिनांक 05-09-2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
#happyteachersday
आज दिनांक 4 सितम्बर 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तेराजाकेट का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@basicshiksha_up@UPGovt
आज दिनांक 03-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों क्रमशः विकास खण्ड जलालाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसरि व कटरा, कम्पोजिट विद्यालय खड़गपुर हसेरन‚ विकास खण्ड गुगरापुर के कम्पोजिट विद्यालय‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरौली, बरखागांव, गड़ियाबलिदासपुर, विकास खण्ड तालग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद एवं अलमापुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ विकास खण्ड का प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी आज शैक्षिक नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों और आधुनिक तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 359 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमनलता एवं विद्यालय परिवार के समर्पित प्रयासों से विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे से युक्त परिसर में आईसीटी क्लासेस, समृद्ध पुस्तकालय एवं संगीत कक्ष की स्थापना की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं तकनीकी ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है।
विद्यालय को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे इन समर्पित प्रयासों का परिणाम है कि प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमनलता को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया जाएगा।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
कचरे से खाद तक: बैगलेस डे में बच्चों ने सीखा प्रकृति का पाठ
जनपद कन्नौज के विकासखंड उमर्दा स्थित प्राथमिक विद्यालय हरीपूर्वा में गतिविधि-आधारित शिक्षण के अंतर्गत बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया सीखी और स्वयं करके समझी।
यह गतिविधि बच्चों को जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने के साथ उपयोगी जीवन-कौशल विकसित करने का अवसर बनी।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश अनुभव आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के साथ प्रकृति, पर्यावरण और जीवनोपयोगी कौशलों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को सार्थक आधार दे रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
#BaglessDay
@bsa_kannauj
आज दिनांक 31-8-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों क्रमशः उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दिलू छिबरामऊ‚ कम्पोजिट विद्यालय जसुआमई छिबरामऊ‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुर कन्नौज ‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली कन्नौज ‚उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहंगापुर कन्नौज ‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय जेबा जलालाबाद ‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरापुरा जलालाबाद ‚ कंपोजिट विद्यालय मलिकपुर तालग्राम ‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोलर तालग्राम ‚ पीएम श्री जूनियर हाईस्कूल तालग्राम एवं कम्पोजिट वि० दीनापुर तालग्राम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up