🧘♂️ योगः कर्मसु कौशलम् 🧘♀️
जनपद शामली के परिषदीय विद्यालयों में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस! ✨
"स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Aging) की प्रेरणादायी थीम के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कल जनपद शामली के समस्त परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों) में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और हमारे प्रिय नौनिहालों द्वारा अत्यंत उत्साह, जनभागीदारी और ऊर्जा के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों में आयोजित विशेष सत्रों के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित रहे:
🔹 सामूहिक योगाभ्यास: निर्धारित 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' के अनुसार बच्चों और शिक्षकों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर शरीर और मन को संतुलित करने का संदेश दिया।
🔹 स्वस्थ व निरोग समाज का संदेश: हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों ��े योगाभ्यास के माध्यम से समाज को 'स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक' बनाने का एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक संदेश दिया।
मूल्यवान सहभागिता के लिए सभी शिक्षक साथियों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और प्यारे बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर योग को अपनी जीवनशैली बनाएं और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
"करें योग, रहें निरोग!" 👍
@dm_shamli
@basicshiksha_up
"स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Aging) की थीम पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जसवंत सिंह सैनी जी, मा० राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में योग साधकों ने निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना गया तथा उनके संदेश को आत्मसात करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया गया।
जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ प्रत्येक स्तर पर व्यापक रूप से मनाया गया, जिसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, आयुष संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक समाज का संदेश दिया गया।
📢 #शामली को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संकल्प!
जनपद में अगले महीने से 'नव भारत साक्षरता अभियान' के तहत गा���व स्तर पर व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है। हमारे शिक्षा मित्र, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अशिक्षित वयस्कों व बुजुर्गों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।
🎯 अभियान के मुख्य लक्ष्य:
🔹 अपना नाम व हस्ताक्षर लिखना सिखाना
🔹 अंकों की पहचान व बुनियादी गणना (हिसाब-किताब)
🔹 बैंकिंग सेवाओं व जरूरी दस्तावेजों की समझ
🤝 जब भी हमारे सर्वेक्षक आपके गांव आएं, उनका सहयोग करें। शिक्षा का कोई उम��र नहीं होती, आइए मिलकर हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाएं!
@dm_shamli
@basicshiksha_up
केंद्र सरकार के #12SaalBemisaal के अवसर पर सिटी ग्रीन, शामली में आयोजित भव्य प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग (स्टॉल नं. 18) के उत्कृष्ट नवाचारों का प्रदर्शन किया गया।
माननीय राज्य मंत्री (जलशक्ति) श्री स्वतन्त्र देव जी, जिलाधिकारी श्री आलोक यादव जी व अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्टॉल का गहन निरीक्षण किया। हमारे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक TLM, आधुनिक मॉडलों व कठपुतली विधा की अतिथियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
इस सफल प्रदर्शन के लिए पूरी अकादमिक टीम (ARP/SRG), बीईओ व समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई! शिक्षा को रुचिपूर्ण व सुलभ बनाने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
@dm_shamli@basicshiksha_up
📢 फिर गुलजार होंगे परिष���ीय विद्यालय, पढ़ाई पर रहेगा विशेष जोर! 🏫✨
आगामी 16 जून से जनपद #Shamli के स्कूलों में लौटेगी बच्चों की रौनक। BSA श्री संतोष कुमार के निर्देशन में 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण के तहत शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य बिंदु:
🎯 #NipunBharat लक्ष्यों की प्राप्ति व विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत ट्रांजिशन।
🌱 मध्याह्न भोजन को पौष्टिक बनाने के लिए स्कूलों में 'किंचन गार्डन' की तैयारी।
💼 शिक्षक कल्याण हेतु कैशलेस चिकित्सा पंजीकरण व लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण।
🤝 जन-सहभागिता, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से साक्षरता अभियान को मिलेगी गति।
आइए, मिलकर नए सत्र को सफल बनाएं और अपने बच्चों को स्कूल भेजें! 🎒👦👧
@dm_shamli @basicshiksha_up
हर उपलब्धि की अपनी एक कहानी होती है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए स्वयं नामांकन करें या किसी योग्य बालक/बालिका को नामांकित करें।
🗓️ अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
🔗 https://t.co/pOgIvDtZC7
@dm_shamli@UPMahilaKalyan@MinistryWCD@BsaShamli@PoliceShamli
🌟 सेवा, सुशासन और जन-कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष! 🌟
केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद शामली के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक अनुकरणीय अध्याय जोड़ा गया।
दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित 'समेकित जनकल्याण अभियान' के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसरों में आयोजित "विशेष जन सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम" ���े मुख्य घटक "शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम" का अत्यंत भव्य, गरिमामयी और विधिवत सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया।
📌 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
🗣️ सार्थक संवाद: राष्ट्र-निर्मात��� शिक्षकों के साथ विभागीय प्राथमिकताओं, शैक्षिक नवाचारों और छात्र-कल्याण पर सीधा व सकारात्मक विमर्श।
🏫 ब्लॉक स्तरीय भव्यता: सभी विकास खंडों के प्रांगण में हमारे शिक्षक साथियों ने अभूतपूर्व ऊर्जा, उत्साह और अनुकरणीय सहभागिता का परिचय दिया।
💡 सशक्त संकल्प: जन-कल्याणकारी एवं शिक्षापरक योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने तथा 'निपुण भारत मिशन' को शत-प्रतिशत सफल बनाने की प्रतिबद्धत��� दोहराई गई।
"शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं। इस वृहद संवाद के माध्यम से हमारी शैक्षणिक विकास की नींव और अधिक सुदृढ़ हुई है।"
आइए, मिलकर जनपद शामली को शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी और आदर्श जनपद बनाएँ।
@dm_shamli
@basicshiksha_up
🚨 बड़ा बदलाव: परिषदीय स्कूलों में अब 45 की जगह लगातार 30 दिन अनुपस्थित रहने पर बच्चे 'ड्रॉपआउट' माने जाएंगे।
💬 BSA शामली संतोष कुमार: "जुलाई से यह व्यवस्था लागू होगी। समय रहते बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए स्कूल स्तर पर विशे�� निगरानी की जाएगी।"
🌍 पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम: जनपद शामली 🌍
5 जून के आदेशों के क्रम में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली व समस्त परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संबंधी विभिन्न कार्य किए गए:
🌱 छायादार व फलदार पौधों का रोपण
✋ पर्यावरण संर���्षण की सामूहिक शपथ
🧹 परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान
आइए मिलकर शामली को हरित और खुशहाल बनाएं! 🌍🌱
@dm_shamli
@basicshiksha_up
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा कर नामांकन, निपुण भारत प्रगति, कायाकल्प, स्मार्ट कक्षाओं आदि विभागीय कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। साथ ही DIOS एवं BSA को स्कूल खुलने से पहले स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं को HPV वेक्सीन लगवाने के निर्देश दिए।
🌟 समर कैंप से निखर रही नौनिहालों की प्रतिभा! 🌟
जनपद शामली के प्रा. वि. बरला जट्ट में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने कला, खेल व रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
@dm_shamli@basicshiksha_up
शामली के अनुदेशकों के लिए ऐतिहासिक दिन!
मा०राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के 71 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय(₹17,000/माह) के डमी चेक दिए गए।लखनऊ से CM @myogiadityanath जी ने वर्चुअली इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
@dm_shamli
गोरखपुर से मा. मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
मा. MLC श्री वीरेन्द्र सिंह जी,��िधायक श्री प्रसन्न चौधरी जी,अशरफ अली खान जी व DM श्री आलोक यादव जी की उपस्थिति में शिक्षामित्रों को सम्मानित कर बढ़े मानदेय के चेक भेंट किए गए।
शामली ।
🏆 शामली का मान: सहारनपुर मंडल में नंबर 1 🏆
जनपद शामली के लिए गर्व का क्षण! निपुण आकलन (सत्र 2025-26) में शामली जनपद मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित 'निपुण सम्मान समारोह' में 118 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
@dm_shamli
नन्हे कदम, बड़ी उड़ान! 👣��
जनपद शामली के स्कूलों में आज 'नवारंभ' उत्सव के साथ #Balvatika सत्र का शुभारंभ हुआ। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ही हमारी असली सफलता है।
@dm_shamli
@basicshiksha_up
🏆 ���नपद शामली: पीएम श्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न! 🏆
विवेक, यश, नितिन और सानिया जैसे होनहारों ने दौड़, कबड्डी व खो-खो में बाजी मारी। सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 🎉👏
@dm_shamli
@basicshiksha_up
मिशन शक्ति मेला एवं सम्मान समारोह 2026 🌸जनपद शामली में CDO विनय कुमार तिवारी, DIOS व BSA लता राठौर द्वारा 'मिशन शक्ति' का भव्य शुभारंभ। कस्तूरबा की छात्राओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' से सबका मन मोह लिया।
शिक्षकों व सुगमकर्ताओं को उत्क���ष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। 🏆
@dm_shamli
किताबों से बाहर, प्रकृति की गोद में! 🌿
शामली के KGBV की बेटियों ने हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। CDO व BSA शामली द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।
शिक्षा विभाग का यह कदम बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। 🎓🙌
@dm_shamli
📍 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, शामली
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' कार्यक्रम संपन्न।
✅ BSA द्वारा शिक्षकों व ECCE एजुकेटर्स का सम्मान।
✅ निपुण भारत मिशन पर विशेष चर्चा।
✅ SRG/ARP टीम द्वारा प्रभावी प्रशिक्षण।
@dm_shamli@basicshiksha_up