गोवंश आश्रय स्थल, बनत का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई एवं गोवंशों के समुचित संरक्षण एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शामली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बनत का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाने तथा बेहतर कार्य करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान।
गर्मी और बारिश के मौसम में पर्याप्त पानी पिएं, पौष्टिक आहार लें और मौसम के अनुसार सावधानी बरतें। छोटी-छोटी सतर्कताएं आपको स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती हैं।
सतर्क रहें • स्वस्थ रहें • सुरक्षित रहें
#BadaltaMausam#SeasonalCare #HealthAwareness #StayHealthy #RainSafety #HeatSafety #PublicSafety #HealthyLiving #StaySafeIndia
@CMOfficeUP@MIB_India@InfoDeptUP@UPGovt@ndmaindia@SDRF_UP@Indiametdept
उप जिलाधिकारी, ऊन ने जनगणना सुपरवाइजर की बैठक आयोजित कर जनगणना कार्य की प्रगति और कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनगणना कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह गठन, बैंक सखी, विद्युत सखी आदि की समीक्षा की गई। फार्म मशीनरी बैंक के तहत ट्रैक्टर उपलब्ध कराने और समूह की निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के निर्देश दिए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया तथा माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेधावी छात्रों को ₹21 हजार का चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
@CMOfficeUP@InfoShamli
जनपदवासियों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जनपद में समस्त चार्ज अधिकारियों द्वारा नियमित बैठक और निरीक्षण करते हुए जनगणना का कार्य प्रगति पर है। सभी प्रगणकों और संबंधित सुपरवाइजरों को गंभीरता और तत्परता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनगणना 2027 : जिले में सभी प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण मनोयोग के साथ किया जा रहा है, जनपद में जनगणना के प्रथम चरण के दौरान अब तक कुल 2,16,362 मकानों की गणना हुई.
@DCO_UP@CensusIndia2027
जनपद में खाद की उपलब्धता के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियां पर लगातार खाद भेजते हुए प्रतिदिन खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को आसानी से खाद मिलती रहे।
@CMOfficeUP@InfoShamli
मौसम विभाग द्वारा 29 से 30 मई तक जनपद शामली में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है तथा रेड अलर्ट जारी किया गया है। के दृष्टिगत समस्त जनपद वासियों से सुरक्षित रहने की अपील की जाती है सुरक्षित रहें - सतर्क रहें। @rahat_up@MdPvvnl@dm_shamli@1912PVVNL@aksharmaBharat
नगर पंचायत बनत के द्वारा मोहल्ला- आर्यपुरी, प्रताप नगर में कस्बावासियों को नीला डस्टबिन सुखे कूड़े के लिए व हरा डस्टबिन गीले कूड़े के लिए वितरण किए गएI कचरा प्रबंधन नियमों के तहत दोनों को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालना चाहिए, ताकि गीले कचरे से खाद बनाई जा सके और सूखे कचरे का पुनर्चक्रण (रीसाइकिल) किया जा सके।
@NP_Banat_Shamli
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा कर नामांकन, निपुण भारत प्रगति, कायाकल्प, स्मार्ट कक्षाओं आदि विभागीय कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। साथ ही DIOS एवं BSA को स्कूल खुलने से पहले स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं को HPV वेक्सीन लगवाने के निर्देश दिए।
जनपद में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) कॉर्नर उपलब्ध है, जहाँ डायरिया और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS का घोल प्राप्त किया जा सकते है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद की जा रही है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 02 दिनों में जनपद में आंधी/तड़ित झंझावात (हवा की गति 70 से 80 झोंकों में बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा), मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है, अतः समस्त जनपदवासी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।