आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास को और मजबूत किया।
अदाणी समूह बिहार के विकास को नई दिशा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग के साथ रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा के कार्यों हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
मेरे #जन्मस्थान_तारापुर पहुँचने पर जन-जन ने अथाह स्नेह बरसाया। इसके लिए हृदय से आभार!
सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन मुझे जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो बिहार के विकास और जनता की सेवा के प्रति मेरे संकल्प को और दृढ़ बनाता है। 🙏
#NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar #Tarapur #munger
झारखंड के देवघर स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन एवं दर्शन कर अपार आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
बाबा बैद्यनाथ से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
हर-हर महादेव! 🙏
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय बिहार,
जय भारत!
#NDA4Bihar
सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों की अलख जगाने वाले महान विचारक, भारतीय संविधान के शिल्पकार, "भारत रत्न" बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर पटना हाईकोर्ट स्थित उनकी प्रतिमा पर माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर कोटिशः नमन किया।
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और दृढ़ संकल्प की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनका दिया हुआ संविधान ना केवल देश की लोकतांत्रिक नींव है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है।
बाबासाहेब को कोटिशः नमन 🙏
#AmbedkarJayanti
#BabasahebAmbedkar
#SocialJustice
#EqualityForAll
#Samvidhan #Bihar #NDA4Bihar
अखण्ड भारत के स्वप्न को साकार कर, महानतम शासन व्यवस्था की नींव रखने वाले, मौर्य साम्राज्य के संस्थापक, चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी अदम्य वीरता, अद्वितीय दूरदृष्टि और राष्ट्रनिर्माण की भावना सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहेगी।
अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अद्भुत नेतृत्व के प्रतीक, मौर्य साम्राज्य के संस्थापक एवं महान राष्ट्रनायक #चंद्रगुप्त_मौर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन
उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण का संकल्प सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
#चंद्रगुप्तमौर्य#MauryaEmpire#IndianHis