बीएसएनएल की उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला संपन्न, साइबर सुरक्षा रहा मुख्य मुद्दा :-
#बीएसएनएल मुख्यालय नई दिल्ली एवं टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया @TRAI निर्देशानुसार उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला का आयोजन 28 फरवरी शुक्रवार को होटल विजय इंडियाना पैराडाइज जालौर में किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद्र यादव पुलिस अधीक्षक #जालौर रहे|
बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक श्री संजय शाह ने पुलिस अधीक्षक महोदय का माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की | इस अवसर पर उप महाप्रबंधक महोदय ने भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को कुछ गति के इंटरनेट से जोड़ने पर बल दिया एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत बीएसएनएल के 4 जी उपकरणों के माध्यम से स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए आमजन को प्रेरित किया ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता न हो एवं टीसीएस के सहयोग से बीएसएनएल द्वारा 4 जी प्रोजेक्ट के तहत लगने वाले नए 4 जी टॉवर्स के बारे में आमजन को अवगत करवाया तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डीपफेक तकनीक के युग में सोशल मीडिया का समझदारी से उपयोग करने पर बल दिया ताकि साइबर अपराधों से होने वाली वित्तीय हानि एवं निजी स्वतंत्रता से बचाव किया जा सके |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के दौर में बीएसएनल को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए अधिकारियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया एवं बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को सिम जारी करने की प्रणाली को सराहा तथा साइबर सुरक्षा के विषय पर आमजन को अपने साथ होने वाले साइबर अपराधों के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत प्रणाली के बारे में जानकारी दी तथा डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचे इसके बारे में आम जन को जागरूक किया |
श्री नवीन मिस्त्री उपमंडल अभियंता ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीएसएनएल की विभिन्न सेवाओं जैसे फाइबर टू होम सेवा, इंटरनेट लीज लाइन, आईपी टीवी, एस आई पी , ओ बी डी सेवा, एयर फाइबर आदि तथा बीएसएनएल के चैट बॉट 18004444 , दूर संचार विभाग के संचार साथी पोर्टल के बारे में जानकारी दी तथा बीएसएनएल के द्वारा आईपी टीवी सेवा का भी लाइव डेमो दिया गया |
इस अवसर पर जालौर क्षेत्र से मार्बल क्षेत्र, व्यापार मंडल, सूचना विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग आदि से सम्माननीय अतिथि अनिल शर्मा , भवानी सिंह ,मीठालाल, जालम सिंह , नारायण लाल , कपिल लूना, शेरू खान एवं बीएसएनएल की ओर से आशीष शाह सहायक महाप्रबंधक, योगेश बुहेचा प्रबंधक, नेमाराम चौधरी उपमंडल अभियंता, आवड दान उप मंडल अभियंता, मनोज कुमार आचार्य उपमंडल अभियंता, पंकज शर्मा कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी, मुकेश चौधरी कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी आदि उपस्थित रहे|
🤝 Participants delved into crucial topics during the workshop, from TRAI insights to specific cyber security guidelines for government employees. A big thank you to the expert speakers-Kamlesh Kumar, AGM (EB), A K Pandey, JTO (Mktg),BSNL and DGMS officers! #DGMSIndia#BSNL
🎉 With 85 employees participating, the workshop was a significant step toward enhancing our cyber security practices! Together, we create a safer cyber work environment. 💡 #DGMSIndia#BSNL
📢Media coverage of the workshop on "TRAI Guidelines and Organisational & Personal Cyber Security" was a success at DGMS HQ, Dhanbad, on 26.2.25 which engaged sessions and expert insights, 85 employees enhanced their cyber security knowledge! #CyberSecurity#TRAI#DGMS#BSNL
Consumer Education Workshop (CEW) was held on 26-Feb-2025 at DGMS Workshop Hall Dhanbad (Jharkhand) as per @TRAI guidelines.
Special thanks to @DGMS1902 for the collaboration with BSNL for making this workshop a success!
#BSNL#bsnlindia#DGMS
🤝 Participants delved into crucial topics during the workshop, from TRAI insights to specific cyber security guidelines for government employees. A big thank you to the expert speakers-Kamlesh Kumar, AGM (EB), A K Pandey, JTO (Mktg),BSNL and DGMS officers! #DGMSIndia#BSNL
📢 Exciting workshop on "TRAI Guidelines and Organisational and Personal Cyber Security Guidelines for DGMS Employees" held today at DGMS HQ! 🌟 Shri Ujjwal Tah, Director General, DGMS emphasized the importance of protecting our operations. #DGMSIndia#BSNL
#BSNL celebrates a milestone of positive growth! We’ve achieved a net profit of ₹262 crore in Q3, marking our first positive quarter since 2007. Thank you for your continued trust and support as we move towards a brighter future!
#BSNLIndia#BSNLRising#Growth#Profit #BSNLMilestone