राजस्थान के जालौर स्थित एक PM SHRI सरकारी विद्यालय में छात्राओं को पढ़ाई छोड़कर धरने पर बैठना पड़ा, क्योंकि स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं। सबसे दर्दनाक दृश्य यह है कि एक छात्रा खुद नेतृत्व करते हुए अपनी साथियों की आवाज़ बन रही है।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के नीमगांव में महबूब नाम का व्यक्ति घर में घुस कर जबरन दलित नाबालिग बच्ची का बलात्कार किया चीख पुकार सुनकर घरवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया. और कल ही सिंगही में 7th क्लास की 14 वर्षीय दलित बच्ची का शाकिब और लखन ने घर से 500 मीटर केले के खेत में बलात्कार किया. यह दोनों जगहन्य अपराध करने वालों को मौत की सजा सरकार देने का काम करे. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जा सके.उत्तरप्रदेश में अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है लॉ एंड आर्डर बनाये रखने में सरकार फेल नजर आ रही है. @Uppolice ,@myogiadityanath
मध्य प्रदेश के हालात बहुत ही दयनीय.दलितों आदिवासियों और गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता है लेकिन वहीँ सत्ता में बैठे अधिकारी और राजनेता जनता के पैसे को लूटने में लगे हैं.हॉस्पिटल कभी बना ही नहीं लेकिन फाइलों पर चलता रहा पूरा सिस्टम ही क्रप्ट निकला. MP गजब है.
मेरठ में ललिता गौतम को न्याय दिलाने हेतु शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा हाथा पाई की गयी लोगों को मारा पीटा गया.संविधान के आर्टिकल 19 के तहत शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन एक मौलिक अधिकार है.पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही करना कहीं ना कहीं अहंकार को प्रदर्शित करता है.जल्द ही यह अहंकार टूटने वाला है.
बहुजन समाज पार्टी मान्य बहन कु मायावती जी ने शोषित वंचित समाज को मानवीय मूल्यांकन के साथ साथ उनके हक के लिए स्थाई उपाय के लिए आवाज़ उठाई है।
दिल्ली प्रदेश बसपा ने मान्य सांसद श्री रामजी गौतम जी के प्रतिनिधि में सैप्टिक टैंक में मरने वाले ( चंद , अरुण व संदीप )दिल्ली मुण्डका क्षेत्र के परिवार वालों को हर सम्भव सरकारी मदद का बीड़ा उठाया है।
#जयभीम #जयबसपा #जयभारत मान्य बहन कु मायावती जी जिंदा बाद @Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp@Rajanidevi926
आज यमुना नगर में हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक में आये पदाधिकारियों ने हरियाणा में BSP को सत्ता में लाने का संकल्प लिया.हरियाणा में दो लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जल्द ही यह काम पूरा किया जायेगा.जय भीम जय भारत
#जुल्म_जुर्म_के_खिलाफ_बीएसपी_एकमात्र_उम्मीद_है
बहुजन समाज पर बीत रहे भीषण शोषण अत्याचार के खिलाफ -बहुजन समाज पार्टी दिल्ली प्रदेश "संविधानिक रूप से -सड़क से संसद" तक दिल्ली में गटर सफाई में मरने वाले हमारे भाईयों को न्याय दिलाने और अपने पीड़ित परिवारों को ढढांस हिम्मत व आर्थिक मदद बढा़ने के लिए सर्वसमाज की मसीहा आदरणीय बहनजी के दिशानिर्देश में #बीएसपी सांसद मान्य रामजी गौतम सर आवाज़ उठा रहे है।
साथियों आप सभी को बिदित है देश में कहीं सामाजिक शोषण, आर्थिक शोषण,सरकार की लापरवाही से गटर में मजबूरी बस उतर कर मरने वाले परिवारों को बीएसपी हर सम्भव सरकारी मदद करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहती है.
राज्यसभा सांसद बसपा मान्य रामजी गौतम सर दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा में सफाई के दौरान मौत होने वाले लोगों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है .
जयभीम जयबसपा मान्य बहन कु मायावती जी जिंदाबाद जिंदाबाद @Mayawati@AnandAkash_BSP@ramjigautambsp@ArunSagar0@Navaneetkumar__@ankur_baudh@SomvirSingh_@harkesh29887135
आज दिनांक 10-07-2026 को समय सुबह 10:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/DD News बाइट देंगी। जो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव प्रसारित की जाएगी l पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि उपरोक्त समय पर टी.वी. देखने की कृपा करें l
द्वारा :- बहुजन समाज पार्टी- लखनऊ यूनिट
जय भीम जय भारत🐘🐘🐘🐘🐘
राजस्थान के गांव चौकीपुरा जिला डीग थाना कुम्हेर में धर्मवीर जाटव मजदूरी करके भरतपुर से गांव लौट रहा था रास्ते में मनोज गुर्जर, विष्णु गुर्जर, जवाहर गुर्जर व अन्य इनके साथियों ने धर्मवीर जाटव को झगड़ा करके बुरी तरह बेरहमी से मारा।सीरियस हालत में जयपुर रैफर किया तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।अब मौत हो गई।परिवार वालों ने थाने के आगे बॉडी रख दी। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।FIR हो चुकी है गिरफ्तारी नहीं हुई. डेड बॉडी गांव में रखी है अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।राजस्थान के गृहमंत्री के सजातीय होने से @RajPoliceHelp इन अपराधी व दबंगो को गिरफ्तार नहीं कर रही.अभी कुछ दिन ही पहले करौली में नाबालिग दलित समाज के बच्चे को इस तरह के दबंगों ने ही बेरहमी से पीटा था. राजस्थान के @RajCMO, @BhajanlalBjp ,@RajGovOfficial ,@RajGovOfficial ,@zeerajasthan_ ,@1stIndiaNews ,संज्ञान लेकर इन दबंगो की तत्काल गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को 50लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार देने का काम करे.राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री जी का यह गृह जिला है उम्मीद है सरकार सख्त कार्यवाही करके एक नजीर पेश करेगी. यही सभी की माँग.
जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. देश में ’बहुजन समाज’ व अपरकास्ट समाज के ग़रीब शोषित-पीड़ित व उपेक्षितों द्वारा, उनके संवैधानिक हक़ व न्याय आदि के लिये परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताये रास्तों पर चलने वाली ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सच्ची व ईमानदार अम्बेडकरवादी पार्टी है, जो दूसरी पार्टियों की तरह बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के सहारे और उनके इशारे पर नहीं चलती है बल्कि अपने लोगों के ही तन, मन और धन के बलबूते पर चलती है, जो स्वाभाविक तौर पर संकीर्ण, जातिवादी, साम्प्रदायिक व पूंजीवादी ताक़तों को यह फुटी कौड़ी नहीं सुहाता है और इसी लिये वे समय-समय पर और ख़ासकर चुनाव के नज़दीक आने पर क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट को तथा उसके आयरनलेडी नेतृत्व को भी बदनाम करने में लगे रहते हैं।
इसी क्रम में मीडिया के एक वर्ग द्वारा दूसरी पार्टियों की चुनावी जुगाड़ आदि पर से लोगों का ध्यान बाँटने तथा उन पर पर्दा डालने के लिये बी.एस.पी. पार्टी उम्मीदवार के चयन को लेकर सवालिया निशान खड़े करते रहते हैं, जबकि बी.एस.पी. को जो भी आर्थिक सहयोग हासिल होता है वह पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ही क़ानूनी तौर से ज़्यादातर ख़र्च कर दिया जाता है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। फिर भी उसको लेकर षडयंत्र के तहत् गुमराह करने वाली तरह-तरह की ग़लत बातें व अफवाहें आदि फैलाना मीडिया को शोभा नहीं देता है।
इसके साथ ही यहाँ यह भी सर्वविदित है कि केवल बी.एस.पी. यूपी स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल ही नहीं बल्कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी इस समय पार्टी संगठन की मज़बूती तथा पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ-साथ आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव हेतु पार्टी उम्मीदवारों की संभावित सूची बनाने तथा उनकी ठोस स्क्रीनिग करने आदि में लगे हुये हैं और पार्टी की उम्मीदवारी को लेकर उनसे मिलने वालों से अन्य बातों के अलावा उनकी सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हैसियत के साथ ही उनके पार्टी के प्रति वफादारी व टिकाऊपन आदि को भाँपने के लिये, कोर्ट में जिरह की तरह, उनसे तरह-तरह के सवाल-जवाब भी करते रहते हैं, जिसकी गहराई में गये बिना ही उसे उसके पूरे फेस वैल्यू पर अन्यथा लेना उचित नहीं है, यह मीडिया से भी अनुरोध है तथा पार्टी के लोगों से भी अपील है कि वे विरेाधी पार्टियों के ऐसे प्रायोजित किसी भी षडयंत्र का शिकार होकर गुमराह ना हों बल्कि अपने मिशन 2027 के लक्ष्य में पूरे जी-जान से लगे रहें, जिस बी.एस.पी ज़िन्दाबाद की आपकी जबरदस्त तैयारी को देखकर ही विरोधियों की नींद काफी उड़ी हुई है। जय भीम जय भारत।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बी.एस.पी. में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है, जो कि सन् 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बी.एस.पी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत् स्वाभाविक ही प्रतीत होता है।
वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से ख़ासकर ’ब्राह्मण समाज का हित बी.एस.पी. में ही सुरक्षित है’, जिस अपनी इस ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्हें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ’ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बी.एस.पी. से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है तथा इन्हें बी.एस.पी. की आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यह यक़ीन भी है कि बी.एस.पी. की सरकार बनने पर उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान ज़रूर दिया जायेगा, जो कि इनकी वास्तविक चिन्ता व दूसरी पार्टियों से मुँह मोड़ने का कारण है।
इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बी.एस.पी. से जुड़ने की तैयारी अर्थात् ’जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी’ के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी ज़रूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है।
बी.एस.पी., दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को ’लॉलीपाप’ थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है और इसीलिये बी.एस.पी. की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहाँ व्यवस्था है तो उनका यहाँ अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा।
इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
1. यू.पी. के अयोध्या में श्री राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड स्टेट में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी व ग़बन आदि होने का मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की भी सही से जाँच होनी चाहिये वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबन्धक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हुआ है। अतः इस प्रकरण की अब सही से जाँच होनी बहुत ज़रूरी है तथा इस मामले में सरकार व एस.आई.टी. को भी विशेष ध्यान देना है।
2. साथ ही सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आदि के जिन वरिष्ठ नेताओं द्वारा यहाँ (श्री राम मन्दिर) चढ़ावे में काफी मोटी रकम की चोरी व ग़बन आदि होने की बात कही जा रही है तो उनसे भी इसके पुख़्ता सबूत लेने चाहिये, ताकि कोई भी चोरी व ग़बनकर्ता बच ना सके, वरना इसकी आड़ में इसे कोरी राजनीति ही माना जायेगा अर्थात् श्रद्धा नहीं, जो जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके, अब इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियाँ चुनाव में जाना चाहती हैं, ऐसी भी आम चर्चा है।