आज दिनांक 10-06-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में लखनऊ में मंडल स्तरीय एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ मंडल के सभी विधानसभा स्तर तक के जिम्मेदार पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
#जयभीम
#अबकी_बार_बसपा_सरकार
#मिशन_2027
#लखनऊ
#BSP #bsp4up
आज दिनांक 10-06-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय,12 मॉल एवेन्यू लखनऊ में पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें शामिल हुआ।
#जयभीम#BSP#लखनऊ#bsp4up#भाईचारा_कमेटी_बसपा
यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी ज़िला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम श्री सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट व पत्थर आदि से किया गया जानलेवा ह��ला तथा उसमें उनके घायल होकर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अति-चिन्ताजनक भी है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम ज़रूरी है ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार व्यापक जनहित के मद्देनज़र, इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दे।
यूपी के ज���ला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज हुआ भीषण अग्निकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा इसमें काफी लोगों की हुई मौत तथा कई लोगों के घायल होने की भी घटना अत्यन्त ही दुखद। सभी पीड़ित परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम पर केन्द्र व दिल्ली सरकार को ज़रूर विशेष ध्यान देना चाहिये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।
1. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा, डाक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डाक्टर का हिजाब (चेहरे का नक़ाब) हटाने का मामला सुलझने की बजाय, ख़ासकर मंत्रियों आदि की बयानबाजी़ के कारण, विवाद का रूप लेकर यह ��गातार तूल पकड़ता ही जा रहा है, जो दुखद व दुभाग्यपूर्ण। जबकि यह मामला पहली नज़र में ही महिला सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा होने के कारण माननीय मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से अब तक सुलझ जाना चाहिये था ख़ासकर तब जब कई जगहों पर ऐसी अन्य वारदातें भी सुनने को मिल रही हैं। अच्छा होगा कि मा. मुख्यमंत्री इस घटना को सही परिप्रेक्ष्य में देखते हुये इसके लिये पश्चाताप कर लें और कड़वा होते जा रहे इस विवाद को यहीं पर ख़त्म करने का प्रयास करें।
2. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िला पुलिस द्वारा पुलिस परेड में, स्थापित परम्परा/नियमों से हटकर, एक कथावाचक को सलामी देने का मामला भी काफी बड़े विवाद में है और इसको लेकर सरकार कठघरे में है। पुलिस परेड व सलामी की अपनी परम्परा/नियम, मर्यादा, अनुशासन व पवित्रता है, जिसको लेकर ��िलवाड़ कतई नहीं किया जाना चाहिये। यह अच्छी बात है कि यूपी के पुलिस प्रमुख ने इस घटना का संज्ञान लेकर ज़िला पुलिस कप्तान से जवाब तलब किया है। कार्रवाई का लोगों को इंतज़ार है। वैसे राज्य सरकार भी इसको गंभीरता से लेकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृति पर रोक लगाये तो यह पुलिस प्रशासन/अनुशासन एवं कानून का राज के हक़ में उचित होगा।
3. जहाँ तक कल दिनांक 19 दिसम्बर से शुरू हुये उत्तर प्रदेश विधान सभा के संक्ष��प्त शीतकालीन सत्र का सवाल है, तो यह सत्र भी पिछले सत्रों की तरह ही, जनहित व जनकल्याण के मुद्दों से दूर रहने के कारण सत्ता व विपक्ष के बीच वाद-विवाद में घिर गया है। बेहतर होता कि सरकार किसानों के खाद की समस्या के साथ-साथ जनहित की अन्य समस्याओं तथा जनकल्याण के प्रति गंभीर होकर संदन में इन पर जवाबदेह होती।
4. इसके साथ ही, संसद का शीतकालीन सत्र भी, राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की भीषण समस्या सहित देश व जनहित की विकराल रूप धारण कर रही समस्याओं पर विचार किये बिना ही, कल समाप्त हो गया। जबकि पूरे देश की निगाहें लगी थीं कि सरकार व विपक्ष दोनों देश के ज्वलन्त समस्याओं पर विचार करेंगे और इससे कुछ उम्मीद की नई किरण पैदा होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होना दुभाग्यपूर्ण। देश की चिन्तायें लगातार बरकरार।
5. इसके साथ-साथ, पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं तथा वहाँ भी नेपाल की तरह भारत विरोधी गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, वे भी ���िन्तनीय स्थिति है, जिसपर भी केन्द्र सरकार समुचित संज्ञान लेकर दीर्घकालीन नीति के तहत कार्य करे तो यह उचित होगा। धन्यवाद।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 9 साल बाद लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया. भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंचीं और हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया. मायावती की रैली में भार�� भीड़ उमड़ी. बीएसपी ने फोटोज़ ट्वीट कर लिखा, “भीड़ के मामले में आज अपने खुद के भी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है”. देखें फोटोज़...
#Uttarpradesh #lucknow #mayawati #bsp #bahujansamaj #akash #mayawatirally #abpnews
Lucknow, Uttar Pradesh: BSP Chief Mayawati says, "I want to ask Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav this: If you truly had so much respect and reverence for the esteemed Shri Kanshi Ram Ji, then when my government was in power in UP, we created a separate district in the Aligarh division named Kasganj and named it after the revered Shri Kanshi Ram Ji Nagar. But as soon as the Samajwadi Party came to power, they changed the name...When they are in power, they neither remember PDA nor the great saints, gurus, and leaders, nor honor them. But once they are out of power, they suddenly remember our saints, gurus, and great leaders. People need to be very cautious of such 'Dogle' (two-faced) individuals"