ग़रीब घरों के मेहनतकश बच्चे कुछ यूँ बात करते हैं ..
इस मासूम बच्चे ने 55 सेकंड के वीडियो में ग़रीबी, मजबूरी और ज़िम्मेदारी की कई परतें खोल दीं -
कोई पूछता है-धानकी हुई क्या?
यानी कुछ सौदा या कमाई हुई क्या? बच्चा मना कर देता है, जबकि पिता के इलाज के लिए उसने सोलह हज़ार रुपये में अपना ऊँट बेचा है। शायद उसके लिए यह कमाई नहीं, मजबूरी में अपनी संपदा गँवाना है।
यही ‘डिस्ट्रेस सेलिंग’ है-जब अचानक आई ज़रूरत के आगे व्यक्ति अपनी मूल्यवान संपत्ति भी औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हो जाता है।
वह कहता है कि मजबूरी में उसे पैसे कौन देगा? इस सवाल में ग़रीब परिवारों की वह बेबसी है, जहाँ संकट आने पर मदद की उम्मीद से पहले घर की किसी चीज़ को बेचने का ख़याल आता है।
फिर कहता है-“धन तो और ख़रीद लेंगे, पिता का इलाज ज़रूरी है।” यहाँ ‘धन’ यानी पशुधन। इतनी कठिन परिस्थिति में भी उसे दोबारा खड़े होने का भरोसा है और पिता की ज़िंदगी की फ़िक्र है।
सामने वाला पूछता है-“इलाज में पाँच- दस हज़ार लगे होंगे?”
वह कहता है-“बाईस हज़ार।”
वह शिकायत नहीं करता, लेकिन उसकी आवाज़ में अस्पताल के भारी खर्च की पीड़ा सुनाई देती है।
जिस ऊँट को बेचकर वह पिता का इलाज कराने निकला था, उसकी पूरी क़ीमत भी इलाज का ख़र्च नहीं चुका सकी।
#Ajmer : RAC जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत मामला
मृतक जवान नरेंद्र गोदारा का मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया किसी भी आशंका से इंकार, हादसा मान कर देखा जा रहा मामले को, मृतक के परिजनों ने भी घटना को माना है हादसा
एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने दी जानकारी
@kaushaljain18 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से पृथ्वी को बचाने, प्रकृति की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
वर्ष 1997 में, अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (#IUCN) ने 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस घोषित किया था। इसका उद्देश्य पृथ्वी के कल्याण के लिए प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर जोर देना है।
#WorldNatureConservationDay
पुलिस की डायरी से
कुछ रोज़ बाद उन्हीं दो परिवारों के बीच फिर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगी और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
उसी फायरिंग में लगभग छह-सात वर्ष का एक मासूम बच्चा भी गोली का शिकार हो गया। गोली उसके मस्तिष्क के बाहरी हिस्से में प्रवेश कर गई। सीटी स्कैन की तस्वीरें भयावह थीं। डॉक्टरों की आशंकाएँ भी कम नहीं थीं। लेकिन शायद नियति को कुछ और मंज़ूर था। गोली मस्तिष्क के भीतर गहरे भाग तक नहीं पहुँची और वह बच्चा बच गया।
प्रयास किए गए कि उसे बेहतर से बेहतर उपचार मिले। इलाज चला और आखिरकार वह मासूम जीवन की ओर लौट आया।
यह घटना न मीडिया की सुर्खियाँ बन सकी, न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी और न ही आम जनमानस की बातचीत में कोई विशेष स्थान पा सकी।
कारण बहुत साधारण है।
जिन दो लोगों के बीच यह खूनी संघर्ष हुआ, दोनों अपराध की दुनिया से जुड़े हुए थे। एक की हत्या हुई और दूसरे पर नया मुकदमा दर्ज हुआ।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे कम चर्चा उस बच्चे की हुई, जिसे न विवाद से कोई लेना-देना था, न अपराध से। वह केवल उस परिवार में जन्म लेने का परिणाम भुगत रहा था।
सच तो यह है कि अपराध की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मौन दंश अक्सर अपराधियों के परिवारों को झेलना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं और बच्चों को।
जब किसी परिवार का पुरुष अपराध के रास्ते पर चलता है, तो उसके अपराधों की कीमत अदालतों में केवल वही नहीं चुकाता। उसकी पत्नी सामाजिक तिरस्कार झेलती है, उसके बच्चे भय, असुरक्षा और कलंक के बीच बड़े होते हैं। उनके हिस्से में ऐसे घाव आते हैं, जिनका कोई मुकदमा दर्ज नहीं होता और जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
यदि किसी अपराधी होने की सबसे कठिन सज़ा किसी को मिलती है, तो अक्सर वह स्वयं अपराधी नहीं, बल्कि उसके घर की महिलाएँ और बच्चे होते हैं। वे ऐसे अपराधों के पीड़ित होते हैं, जिनमें उनका कोई दोष नहीं होता, फिर भी जिनका बोझ उन्हें जीवन भर ढोना पड़ता है।
“शायद यही उम्मीदें हैं!”
“बेटा… कितनी तैयारी है?
इस बार निकल जाएगा ना…
ना निकले तो भी कोई फ़िक्र नहीं… तुम बस तैयारी करना बेटा…”
माँ की आवाज़ में हमेशा की तरह भरोसा था।
मैंने कहा —
“माँ, देखो… इस बार नीरज, साहिल का सिलेक्शन हो गया…
मेरा भी हो जाएगा माँ।”
कहते वक्त गला सूख गया।
कितना झूठ…
और कितना ज़रूरी झूठ।
शायद इसलिए भी…
कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले इन्हीं छोटे-छोटे झूठों के सहारे
अपने परिवारों की उम्मीदें ज़िंदा रखते हैं।
भीतर से टूटे लोग…
चेहरे पर मुस्कान चिपकाकर
इस तकलीफ़देह झूठ से घरवालों को हिम्मत देते हैं।
फिर रात को चुपचाप रोते हैं शायद…
कितना मुश्किल होता है…
जब माँ आपसे भी “नीरज” और “साहिल” बनने की उम्मीद करती है।
वो नीरज… वो साहिल…
जो असल में आपकी कहानी के किरदार हैं,
हक़ीक़त में कहीं हैं भी नहीं।
सिर्फ़ माँ को दिलासा देने के लिए गढ़े हुए नाम।
अभिषेक तीन साल पहले आया था, तैयारी करने।
पापा ने कर्ज लेकर भेजा था।
पिछले साल पीसीएस दिया…
प्री निकल गया लेकिन मेन्स नहीं हुआ ।
कुछ दिन पहली बार उसे चुप देखा था।
जैसे किसी ने अंदर से आवाज़ ही छीन ली हो।
और आज सुबह बालकनी में खड़ा था तो अभिषेक के घर के आगे ऑटो खड़ा था।
उसका सामान बंधा हुआ
दो बैग…
एक बिस्तर
और गैस
और आँखों में अजीब सी खालीपन।
वो वापस बिहार जा रहा था।
शायद उसके सपनों की मियाद खत्म हो गई थी।
शायद पिता को दुबारा कर्ज़ नहीं मिला होगा।
अभिषेक ने बताया —
“अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ाऊँगा…”
कितनी सहजता से कहा उसने।
जैसे कोई सपना नहीं…
बस मौसम बदला हो।
शायद तीन–चार साल लगेंगे कर्ज उतरने में।
तब तक… 34 का हो जाएगा अभिषेक।
और सपने?
वो तो शायद अधेड़ हो गए ।
मुखर्जी नगर की आबो-हवा में
टूटते सपनों की हजारों कहानियाँ घुली हुई हैं।
यहाँ हर गली में
एक कमरा है…
जहाँ कोई रात भर पढ़ता है…
और हर बालकनी में
एक लड़का खड़ा है…
जो हर रोज़ किसी को जाते हुए देख रहा है।
ख़ुद के बाद आने वालों को
अपने सामने हारकर लौटते देखना
बहुत पीड़ादायक होता है।
कई बार साहस नहीं होता पूछने का —
“क्यों जा रहे हो?”
क्या पता…
बात करते-करते
अपना ही हौसला टूट जाये ।
यहाँ के अभ्यर्थी अजीब होते हैं…
झूठे भरोसों पर जीते हैं,
माँ की उम्मीदों पर टिके रहते हैं,
और बालकनी से जाते हुए दोस्तों को देख
अंदर से सुन्न हो जाते हैं पर
फिरभी टिके रहते है ।
फिर भी…
अगली सुबह
किताब खुलती है…
और वही लड़का
आँखें पोंछकर खुद से कहता है —
“इस बार… शायद मेरा हो जाए।”
यही “शायद”
उन्हें जिंदा रखता है।
और शायद…
उम्मीद का दूसरा नाम भी यही है।
#upsc #ras
संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी, गुर्जर आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला की जयंती पर उन्हें सादर नमन |
कर्नल साहब का व्यक्तित्व और उनका जीवन सदैव जनहित के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है !
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है।”
राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा या रस्म नहीं है।
यह दावा पूर्णतः फर्जी, झूठा एवं भ्रामक है।
आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।
फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है।
#SayNoToFakeNews
#FactCheckFirst
#RajasthanPolice