सब इंसान बराबर हैं, चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों।हमें ऐसा भारत बनाना है जहां सभी धर्म और जाति के लोगों में भाईचारा और मोहब्बत हो, न कि नफ़रत और बैर हो।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री #श्री_लाल_बहादुर_शास्त्री जी को उनकी जयंती पर नमन।
'जय जवान जय किसान' के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था।
शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है।
"हम सभी चाहते हैं कि SC/ST,OBC महिलाओं का भी इसमें आरक्षण निर्धारित हो
क्योंकि जो आखिरी पंक्ति में खड़ी महिलाएं हैं उन्हें उनका हक मिलना चाहिए"
राजनीति किसी अमीर सवर्ण के घर का जेवर नहीं जो सिर्फ उन्हीं के पास रहेगी,, राजनीति पर गरीबों पिछड़ों का भी हक है।
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#IndependenceDayIndia#स्वतंत्रता_दिवस
श्रमेव जयते।
देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान होता है।कड़ी मेहनत और जद्दोजहद कर वो राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते है।
समाजवादी पार्टी के लिए
हमारे श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि रहे हैं और हमेशा रहेंगे।हम उनके साथ हैं।
#मजदूर_दिवस
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में हुई दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन हृदय विदारक है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि!
जनपद शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् । या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
आप सभी को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष
की हार्दिक शुभकामनाएं
नव वर्ष सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा सुख, समृद्धि और सफलता लाए।
#हिंदू_नववर्ष
धरती के भगवान कहें जाने वाले जिन किसानों को नुकसान हुआ है
उन्हें सरकार मुआवजा दे देश की खुशहाली का रास्ता हमारे खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है -
चौधरी चरणसिंह 👳
#किसानों_को_मुआवजा_दो#किसानों_को_मुआवजा_दो