मेरे प्रिय सीए साथियों,
आप सभी का अटूट विश्वास, अथाह समर्थन और असीम स्नेह मेरी ऊर्जा और प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
अपनी 'मत शक्ति' से मुझे इंस्टिट्यूट ओफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ओफ़ इंडिया बीकानेर ब्रांच का मैनज्मेंट कमिटी मेम्बर बनाने के लिए बहुत धन्यवाद !
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ‘नारी तू नारायणी’ की भावना के अनुरूप नारी शक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जयपुर स्थित राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान में 'सेवा पखवाड़ा' के संबंध में भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित 'प्रदेश कार्यशाला' को संबोधित किया।
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना को प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
साथ ही अंत्योदय के लक्ष्य को समर्पित इस जनहितकारी अभियान की सफलता, प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के अंतिम पायदान तक सेवा की भावना पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी भी उपस्थित रहे।
#SevaPakhwada2025
प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में जिला प्रभारी मंत्रियों एवं जिला प्रभारी सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक ली।
इस दौरान धरातल पर वर्तमान स्थिति का सीधा फीडबैक लेकर सभी को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाने, क्षति का विस्तृत आकलन करने तथा किसानों और आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर हमें अपने राष्ट्रभक्त बलिदानियों की कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 'तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लेना है।
#HarGharTiranga
माँ भारती की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर सपूतों की वीरांगनाओं से मुख्यमंत्री निवास पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रक्षा-सूत्र बंधवाया व सभी का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
#RakshaBandhan2025
स्वराज की अलख को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
आपके ओजस्वी विचार हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
आपका तेजस्वी एवं क्रांतिकारी जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए हम सभी को अनन्त काल तक प्रेरणा देता रहेगा।
#चंद्रशेखर_आजाद#ChandraShekharAzad
NEET UG-2025 परीक्षा में संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजस्थान का मान बढ़ाने वाले हनुमानगढ़ जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी श्री महेश कुमार जी से आज मुख्यमंत्री निवास पर स्नेहपूर्ण भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मौजूद उनके अभिभावकों को भी इस सफलता में उनके मार्गदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।
राजस्थान के दो प्रेरक पर्यावरण रक्षक, श्री हिम्मताराम भांभू और डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल के साथ हुए संवाद के कुछ अंश।
एक ने पाँच दशकों में लाखों पेड़ लगाकर बंजर ज़मीन को हरित वन में बदला, तो दूसरे ने बेटियों के जन्म पर वृक्षारोपण की परंपरा से समाज और प्रकृति को एक सूत्र में जोड़ा।
इनकी कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि हरियाली सिर्फ नीतियों में नहीं, नीयत और संस्कारों में भी होनी चाहिए।
सम्पूर्ण वीडियो : https://t.co/7Xxfrn3gJB
#EcoWarriorsOfRajasthan