हाल ही में #MDURohtak ने यज्ञ कराने का एक कोर्स शुरू किया है। विज्ञान के विषयों को बढ़ावा न देकर धार्मिक विषयों को विश्विद्यालय में लागू किया जा रहा है। सरकार युवाओं को किस ओर ले जा रही है! यह आज गहन चिंता का विषय है।
#NEP2020 विश्वविद्यालयों को डिग्री बाँटने की दुकान के रूप में तब्दील होती जा रही हैं। सरकार रोजगार देने में विफल हो गई है तो विश्वविद्यालयों में स्वरोजगार के नाम पर 20-20 दिन के ऑनलाइन कोर्स चालू किये जा रहे हैं। कैथल की संस्कृत विश्विद्यालय ने कुछ ऐसे ही कोर्स शुरू किए हैं।