"पूर्व मंत्री, कुशल संगठनकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने आप को राजनीति की दुनिया में स्थापित किया। वे न सिर्फ अपने गृहनगर महाराष्ट्र बल्कि भारत के पश्चिमी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
श्रम और देशभक्ति वही नहीं होती जो ��बको दिख रही होती है। छिपा हुआ श्रम भी देश के निर्माण में बहुमूल्य योगदान देता है। इसी छिपे हुए श्रम के लिए देश के सभी श्रमिक भाइयों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की अनंत शुभकामनाएं। #अंतर्राष्ट्रीय_मजदूर_दिवस
भारतीय समुद्री तटों के सजग प्रहरी, प्रत्येक परिस्थिति में साहस, धैर्य व प्रतिबद्धतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले भारतीय तटरक्षक बल के वीरों को भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। #IndianCoastGuardDay
सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है। विश्व को सत्य-अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन।
#MahatmaGandhi
महान विचारक, हम सबके प्रेरणा श्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। देश के सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।