केंद्रीय संचार ब्यूरो, बांदा द्वारा वीबी जी राम जी व नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग व स्वच्छ भारत मिशन बांदा के ब्रांड एम्बेसडर राहुल जैन ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान व वीबी जी राम जी क़ानून विषयक एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडे द्वारा जन चेतना रथ को हरी झंडी दिखा रवाना कर की गई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान व वीबी जी राम जी क़ानून विषयक एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चे।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान व विकसित भारत जी राम जी कानून पर आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मालती बासू ने किया।
प्रधानमंत्री @narendramodi को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइज़न' से सम्मानित किया गया।
#PMModiInSeychelles#IndiaSeychelles
मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है। भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े;जहाँ हमारी साझेदारी आकार नहीं,आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो; और जहाँ हम हर देश के प��स-पास नहीं, साथ-साथ चलें: प्रधानमंत्री @narendramodi
प्रसिद्ध कार्बी लोक गायिका श्रीमती पखीला लेकथेपी, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है; जिन्होंने बचपन से ही कार्बी आधुनिक गीतों पर स्वयं के गीतों और बोलों की रचना करना प्रारंभ कर दिया था, जिससे कार्बी संगीत के प्रसार और पहुँच का विस्तार हुआ।
श्री मोहन नागर, पद्म श्री - पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में एक अग्रणी व्यक्तित्व, जिन्होंने जल संवर्धन के लिए समोच्च खाइयाँ बनाने, वृक्षारोपण अभियान और नदी उत्सवों के लिए हजारों ग्रामीणों को संगठित एवं सक्रिय किया; 75,000 जल संरचनाओं का निर्माण किया
श्री बृज लाल भट्ट पद्मश्री से सम्मानित, श्री रामकृष्ण महासम्म���लन आश्रम–विवेकानंद केंद्र, नगदंडी,कश्मीर की प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष।कृषि बागवानी क्षेत्र में सक्रिय सेवा के दौरान उत्कृष्ट योगदान के पश्चात सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित।
प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ एवं हीमैटोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश हनगवाड़ी, को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, कर्नाटक हीमोफीलिया ���ोसायटी के संस्थापक हैं। स्वयं हीमोफीलिया से प्रभावित होने के बावजूद, उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक हजारों रोगियों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है।
राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान, लेह के निदेशक डॉ. पदमा गुरमेद, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। आयुष के अंतर्गत सोवा-रिग्पा चिकित्सा पद्धति को मान्यता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई तथा इसकी नीतियों, विनियमन और विकास का नेतृत्व किया।
श्री तिरुवारूर भक्तवत्सलम् – पद्म श्री से सम्मानित, प्रख्यात मृदंगम वादक एवं कर्नाटक संगीत की ताल-वाद्य परंपरा के विशिष्ट आचार्यों में से एक। तंजावूर शैली में मृदंगम वादन के लिए विख्यात। उन्होंने अनेक अंतरराष्ट्री��� संगीत समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
श्री खेम राज सुंद्रियाल को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भारत की हथकरघा और भित्तिचित्र बुनाई कला की विरास�� के एक दिग्गज व्यक्तित्व। ५ दशकों से अधिक का अनुभव, पंजा दरी लूम में हत्ता तकनीक क्रियान्वित की, ऊनी धागे में जामदानी बुनाई को उन्नत किया
सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू,पूर्व आईपीएस अधिकारी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, ‘झाड़ू योद्धा’ के नाम से व्यापक पहचान मिली। सेवानिवृत्ति के बाद स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। स्वच्छता के प्रति अपनी शांत लेकिन सशक्त प्रतिबद्धता के लिए,देशव्यापी प्रशंसा अर्जित की