भदोही में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
फैमिली आईडी एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। आवास योजनाओं में केवल पात्र लाभार्थियों को लाभ देने, सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गौशालाओं एवं सार्वजनिक परिसरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शन सुधारते हुए शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
#Bhadohi #DevelopmentReview #CMDashboard #GoodGovernance #PMAY #FamilyID #TeamBhadohi
एक्स पोस्ट
जनपद भदोही में आज जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गत माह सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में गिरावट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य से अधिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जाए तथा लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर जनपद को पुनः उत्कृष्ट श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं विद्युत वितरण निगम के कार्मिकों को समन्वित प्रयासों से निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #Bhadohi #CMDashboard #GoodGovernance #UttarPradesh #ShaileshKumar #SolarEnergy #ViksitBharat #RenewableEnergy
NFHS-6 : भारत, उत्तर प्रदेश एवं भदोही की स्वास्थ्य प्रगति की नई तस्वीर
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के निष्कर्ष बताते हैं कि भारत ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
🇮🇳 भारत
✅ कुल प्रजनन दर (TFR) 2.0
✅ संस्थागत प्रसव 90% से अधिक
✅ पूर्ण टीकाकरण 87% से अधिक
✅ बच्चों में कुपोषण एवं गंभीर वेस्टिंग में उल्लेखनीय कमी
🏵️ उत्तर प्रदेश
✅ टीकाकरण कवरेज में उल्लेखनीय सुधार
✅ संस्थागत प्रसव एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
✅ स्वास्थ्य अवसंरचना एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का सुदृढ़ीकरण
📍 भदोही
🔹 ANC पंजीकरण – 94%
🔹 4 ANC जांच – 97%
🔹 वर्ष 2025-26 में 5,291 संस्थागत प्रसव
🔹 310 सीजेरियन प्रसव
🔹 1.73 लाख से अधिक OPD पंजीकरण
🔹 डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
हालाँकि NFHS-6 ने मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया एवं कुपोषण जैसी चुनौतियों की ओर भी संकेत किया है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए जनपद भदोही में स्वास्थ्य, ICDS, पंचायती राज, शिक्षा एवं आजीविका विभागों के समन्वित प्रयासों द्वारा जन-जागरूकता, पोषण सुधार एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग को प्राथमिकता दी जा रही है।
स्वस्थ भारत – स्वस्थ उत्तर प्रदेश – स्वस्थ भदोही के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए हम एक सशक्त, पोषित एवं विकसित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#NFHS6 #HealthyIndia #HealthyUP #Bhadohi #PoshanAbhiyan #NHM #AyushmanArogyaMandir #JanSwasthya #ViksitBharat #ViksitUP #ViksitBhadohi
दशहरा की दृष्टिगत गंगा दशहरा के जिला भदोही जनपद में स्थित गंगा घाट यथा सेमराध नाथ सीतामढ़ी और रामपुर घाट का निरीक्षण किया गया गहरे पानी की बैरीकेटिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था का निर्देश किया गया.
सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त रुख अपनाया।
मार्च में 11वीं रैंकिंग से अप्रैल में 42वें स्थान पर पहुंचने पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फैमिली आईडी, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति सुधारने पर विशेष जोर।
#Bhadohi #CMDashboard #Development #GoodGovernance
भदोही जनपद में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन, पुलिस विभाग, बैंकिंग संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता ने “सुलभ, त्वरित एवं सर्वसुलभ न्याय” की भावना को और सशक्त किया।
लोक अदालत केवल वादों के निस्तारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहमति और विश्वास की संस्कृति को मजबूत करने का एक प्रभावी प्रयास है।
आपसी समझौते से विवादों का समाधान सामाजिक सौहार्द और न्यायिक व्यवस्था दोनों को नई ऊर्जा देता है।
इस अवसर पर विभिन्न वादों का निस्तारण कर आमजन को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया।
“जहाँ संवाद जीवित रहता है, वहाँ समाधान स्वतः जन्म लेता है।”
#राष्ट्रीय_लोक_अदालत
#भदोही
#AccessToJustice
#LokAdalat
#NyaySabkeLiye
#Bhadohi
जनपद भदोही में आज डिजिटल जनगणना 2027 के अंतर्गत Self Enumeration (स्व-गणना) अभियान का शुभारंभ किया गया।
“जनगणना से जन कल्याण” की भावना के साथ नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज करने हेतु प्रेरित किया गया। यह पहल पारदर्शी, त्वरित एवं सटीक जनगणना सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्व-गणना से नागरिक कभी भी, कहीं भी सुरक्षित रूप से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे स्मार्ट जनगणना एवं सशक्त भारत के निर्माण को बल मिलेगा।
जनपदवासियों से अपील है कि Census 2027 में सक्रिय सहभागिता करते हुए Self Enumeration प्रक्रिया को सफल बनाएं।
#जनगणना2027 #DigitalCensus #SelfEnumeration #Bhadohi #जनगणना #SmartCensus #DataForDevelopment #प्रगति_से_विकास