आज 155-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहाबाद, टोडरपुर विकासखंड एवं नगर क्षेत्र शाहाबाद के 138 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, उ.प्र. श्रीमती रजनी तिवारी जी रहीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं। @upGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP@UPSamajKalyan
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को मुख्य सचिव, उ0प्र0 के निर्देशों के क्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, हरदोई एवं जे.के. पब्लिक स्कूल, हरदोई में आयोजित विद्यार्थी संवाद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं के साथ संवाद के दौरान जीवन लक्ष्य निर्धारण, कैरियर नियोजन, प्रभावी अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन एवं आत्म-अनुशासन, उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्यों एवं सामने आ रही कठिनाइयों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान किया गया।
वहीं, जे.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित बोनसाई वर्कशॉप में प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके कैरियर एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में मार्गदर्शन किया।
दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। @upGovt@CMOfficeUP@upruralDev@InfoDeptUP
विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पारदर्शी बिलिंग एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भी निर्देशित किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज दिनांक 20-08-2026 को विकास भवन, हरदोई के स्वर्ण जयंती सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर कृषि यंत्र/एफ.एम.बी./ड्रोन/कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु बुकिंग करने वाले लाभार्थी कृषकों का ई-लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी चयन किया गया।
ई-लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराते हुए चयनित कृषकों को कृषि यंत्रों का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन, हरदोई में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त समस्याओं को पंजीकृत कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्नत एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि लागत कम करने के संबंध में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिए गए। कृषि रक्षा विभाग (Plant Protection) द्वारा फसलों को कीट एवं रोगों से बचाव, कृषि रक्षा उपायों तथा संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से फसल संरक्षण के संबंध में किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
किसानों को नवीन तकनीकों को अपनाकर उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करने तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 18-08-2026 को अधोहस्तारी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मन्नापुरवा स्थित अनुसूचित जाति राजकीय बालिका छात्रावास एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में साफ-सफाई, मच्छररोधी दवा के छिड़काव, सभी तलों पर डस्टबिन, अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग, फर्स्ट एड किट की उपलब्धता एवं निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
परिसर में किचन गार्डेन तथा शोभाकारी एवं फलदार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन हेतु मैस/टिफिन व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को अधोहस्तारी द्वारा जनपद में संचालित कृषि विविधीकरण परियोजना की समीक्षा की गई। जनपद के बिलग्राम, माधौगंज एवं मल्लावां विकासखंडों के 19 राजस्व ग्रामों में परियोजना संचालित है, जिसमें 1,690 किसान जुड़े हैं तथा लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 50 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
बैठक में जैविक फसलों की प्रगति, कृषकों को प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट तथा जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य एवं नीमास्त्र आदि जैविक निवेशों की तैयारी की समीक्षा करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं कृषक सहभागिता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 17-08-2026 को जनपद की तहसील सवायजपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
🇮🇳 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय, हरदोई में सेवा एवं संवेदना का कार्यक्रम 🇮🇳
इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती नेहा ब्याडवाल, मुख्य विकास अधिकारी हरदोई तथा आकांक्षा समिति के सदस्य गण द्वारा जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा आत्मीयता पूर्वक उनका कुशल-क्षेम पूछा गया। मरीजों के स्वास्थ्य एवं शीघ्र लाभ की कामना की गई।
इस कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरदोई के प्रिंसिपल श्री जी बी गोगोई, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,महिला चिकित्सालय डॉक्टर सुबोध कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी तथा आकांक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP #IndependenceDay #स्वाधीनता_दिवस #Hardoi #Seva #Healthcare #HarGharTiranga
आज 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जनपद के अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। सभी वरिष्ठजनों के साथ समय बिताकर अत्यंत आत्मीयता एवं सम्मान का अनुभव हुआ। 🙏🇮🇳
वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान और सेवा ही सच्ची देशभक्ति है। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
न्यू व्हाइट पब्लिक स्कूल एवं जेके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP #independenceday
आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मा० प्रभारी मंत्री, स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग, उ०प्र० सरकार श्री असीम अरुण जी के नेतृत्व में गांधी भवन से शहीद उद्यान तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
मा० प्रभारी मंत्री जी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
शहीद उद्यान में अमर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद कर्नल हर्ष उदय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP #harghartirangaabhiyaan
आज दिनांक 12 अगस्त, 2026 को सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत HIV/एड्स की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में HIV संक्रमण से बचाव, समय से जांच, उपचार एवं परामर्श के साथ ही e-SCAN Self Risk Assessment तथा AIDS हेल्पलाइन-1097 के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकाधिक लोगों को जागरूक कर HIV/एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
#HIVAwareness #AIDS #eSCAN #SwasthSamaj #Hardoi @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 12-08-2026 को विकास भवन सभागार, हरदोई में जनपद की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। खण्ड विकास अधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को गौशालाओं से मैप की गई भूमि पर हरा चारा बोने तथा पर्याप्त उपयुक्त भूमि को मैप कर हरे चारे का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गौशालाओं में तैयार एवं टेस्टेड वर्मी कम्पोस्ट का नियमानुसार विक्रय कर प्राप्त धनराशि OSR खाते में जमा कराने तथा 15 अगस्त को आदर्श गौशालाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही ब्लॉक क्षेत्रों में अवशेष निराश्रित गौवंशों को अभियान चलाकर संरक्षित करने तथा नंदी गौवंशों को चिन्हित गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP@dmhardoi
आज दिनांक 12 अगस्त, 2026 को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में 01 से 06 वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों का पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत पंजीकरण, आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के उपरांत ज्वाइनिंग की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराने तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिए गए।
संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत गांधी भवन परिसर में भव्य तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती पी.के. वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों लगाकर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई l
उक्त अवसर पर शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। 🇮🇳 @UPGovt@UpRuralDev@CMOfficeUP@InfoDeptUP #harghartirangaabhiyaan
आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को अधोहस्तारी द्वारा जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाणिज्यिक, औद्योगिक, अवसंरचनात्मक एवं सामूहिक भूगर्भ जल से संबंधित ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को भूगर्भ जल के संरक्षण एवं समुचित प्रबन्धन हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP #bhugarbjal
आज दिनांक 10-08-2026 को अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेने हेतु जिला महिला चिकित्सालय स्थित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। माताओं से संवाद कर पोषाहार की जानकारी ली तथा रसोईघर का निरीक्षण किया।
रसोईघर की रंगाई-पुताई एवं एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विगत 02 माह में एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने वाली 13 सी0डी0पी0ओ0 को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बच्चों के स्वास्थ्य सुधार एवं पोषण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP @
आज दिनांक 10-08-2026 को अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेने हेतु जिला महिला चिकित्सालय स्थित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। माताओं से संवाद कर पोषाहार की जानकारी ली तथा रसोईघर का निरीक्षण किया।
रसोईघर की रंगाई-पुताई एवं एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विगत 02 माह में एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने वाली 13 सी0डी0पी0ओ0 को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बच्चों के स्वास्थ्य सुधार एवं पोषण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 11-08-2026 को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मा. जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रेमावती द्वारा जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
सम्मेलन में विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम-2025 के विजन एवं उद्देश्यों, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका व दायित्व, ग्राम पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी एवं अनुमोदन, परिवारों का पंजीकरण तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, ग्रामीण आजीविका एवं आपदा प्रबंधन की 04 श्रेणियों में प्रस्तावित 318 कार्यों पर भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP