दिनांक 01 जून 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त एडीओ (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।
बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत 01 से 05 जून 2026 तक समुदाय आधारित स्वच्छता, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का ग्राम पंचायतों में आयोजन कर उनकी रिपोर्टिंग SBM पोर्टल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UpRuralDev@uppanchayatiraj
कल दिनांक 1 जून 2026 को खंड विकास अधिकारी, बुढ़ाना द्वारा ग्राम बड़ौदा में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कल दिनांक 1 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी, जिलाधिकारी महोदय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी, मुख्य विकास अधिकारी उपस्थिति रहे।
#Muzaffarnagar #MeritoriousStudents #Education #UPBoard #StudentAchievement #UPGovt @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
कल दिनांक 1जून 2026 को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में त्वरित आर्थिक विकास योजना, विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
#Muzaffarnagar #DevelopmentWorks #GoodGovernance #UPGovt #ViksitBharat @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु दिनांक 30-05-2026 को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई।
✅बैठक में औद्योगिक अवसंरचना, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था एवं उद्यमियों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
✅जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
✅बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, सहायक आयुक्त उद्योग, जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
✅उद्योगों की प्रगति एवं उद्यमियों की सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Muzaffarnagar #UdyogBandhu #IndustrialDevelopment #EaseOfDoingBusiness #GoodGovernance #UPGovt @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt
आज विकास भवन सभागार, में माननीय सांसद सदस्य श्री हरेंद्र मलिक जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल जी, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सघन वृक्षारोपण हेतु भूमि चिन्हांकन एवं पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#Muzaffarnagar #DISHA #Development #GoodGovernance #UPGovt #ViksitBharat @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तर पर आयोजन सम्पन्न!
✅ कल दिनांक 17 मई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित लोक भवन से आयोजित कार्यक्रम का जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार, मुजफ्फरनगर में सजीव प्रसारण किया गया।
✅ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर सहित अतिथिगण उपस्थित थे ।
✅ कार्यक्रम में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, अनुदेशक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
शिक्षक सम्मान—सशक्त शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की पहचान।
#Muzaffarnagar #BasicEducation #InstructorHonor #UPGovt #Education #GoodGovernance @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कल दिनांक 17 मई 2026 को सहारनपुर मंडल के आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में तहसील जानसठ एवं तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मंडलायुक्त महोदय द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।
प्रशासन का उद्देश्य—जनसमस्याओं का त्वरित समाधान एवं बेहतर जनसेवा।
#Muzaffarnagar #SampurnSamadhanDiwas #GoodGovernance #UPGovt #Jansath @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
जनपद मुजफ्फरनगर के मेरे प्रिय निवासियों,
जनगणना 2027 के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर, 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) को सफल बनाने में अपना योगदान देने का समय आ गया है। 7 मई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान अब अपने महत्वपूर्ण चरण में है।
मैं इस वीडियो के माध्यम से आप सभी से अपील करता हूँ कि अब आपको जनगणना के लिए प्रगणक के घर आने का इंतज़ार करने की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपने परिवार का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर इस आधुनिक व्यवस्था का हिस्सा बन सकते हैं।
📌 मेरा आपसे विशेष आग्रह:
✅ समय का सदुपयोग करें: घर बैठे आधिकारिक पोर्टल https://t.co/FkzDd0ntEZ पर अपनी 'स्व-गणना' तुरंत पूर्ण करें।
✅ अंतिम तिथि का ध्यान रखें: यह सुविधा केवल 21 मई तक उपलब्ध है, इसलिए अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें और आज ही अपना विवरण दर्ज करें।
✅ युवाओं की भूमिका: कॉलेज के छात्र और युवा इस अभियान में अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग करें और अपने परिवार की 'स्व-गणना' सुनिश्चित कर 'डिजिटल सारथी' बनें।
आइए, इस नई व्यवस्था को अपनाएं और स्व-गणना के माध्यम से मुजफ्फरनगर को देश के जागरूक जनपदों में अग्रणी स्थान दिलाएं।
#Muzaffarnagar #Census2027 #SelfEnumeration #AwareCitizen
परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
दिनांक 12 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों द्वारा 24 परिषदीय विद्यालयों (3 विद्यालय प्रत्येक ब्लॉक) का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें शिक्षण कार्य, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुशासन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
#Muzaffarnagar #BasicEducation #NIPUNBharat #OperationKayakalp #MidDayMeal #GoodGovernance #UPGovt #ViksitBharat @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
आज जनपद मुजफ्फरनगर में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानसठ रोड पर शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय (₹10,000 से ₹18,000) के भुगतान/वितरण शुभारंभ एवं सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गोरखपुर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से जुड़ा रहा।
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग श्री कपिल देव अग्रवाल जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 1000 शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादन की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत अधिकाधिक नामांकन एवं ड्रॉपआउट शून्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकासखंडों से चयनित 10 शिक्षामित्रों को ₹18,000 के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनपद प्रशासन शिक्षामित्रों के योगदान का सम्मान करता है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं, एवं समावेशी शैक्षिक वातावरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण हेतु प्रशासन की पहल!
आज दिनांक 30.04.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन (राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
मुख्य बिंदु:
✅ प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों एवं दुर्लभ अभिलेखों की पहचान, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर जोर।
✅ सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों आदि में उपलब्ध ज्ञान-संपदा के सर्वेक्षण के निर्देश।
✅ डिजिटाइज्ड सामग्री को “ज्ञान भारत पोर्टल” के माध्यम से आमजन के लिए सुलभ कराने पर बल।
✅ संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।
हमारा संकल्प—ज्ञान विरासत का संरक्षण, भविष्य का सशक्त निर्माण।
#Muzaffarnagar #GyanBharatMission #DigitalIndia #IndianHeritage #GoodGovernance #UPGovt #ViksitBharat @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
औद्योगिक विकास को गति देने हेतु प्रशासन की सक्रिय पहल!
आज दिनांक 30.04.2026 को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य बिंदु:
✅ विभिन्न लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश।
✅ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत विभाग को नियमित मासिक बैठक करने के निर्देश।
बैठक में औद्योगिक संगठनों से भी आह्वान किया गया कि वे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता करें।
प्रशासन का संकल्प—सशक्त उद्योग, मजबूत अर्थव्यवस्था।
#Muzaffarnagar #UdyogBandhu #IndustrialDevelopment #GoodGovernance #UPGovt #ViksitBharat @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt
शिक्षा गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम पहल! दिनांक 29 अप्रैल 2026 को विकास भवन सभागार, में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन प्रेरणा फेज-2, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा की गई।
मुख्य बिंदु:
✅ विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
✅ हाईटेंशन लाइन हटाने हेतु सूची तैयार कर कार्रवाई के निर्देश
✅ जर्जर भवनों के चिन्हांकन व ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
✅ RTE के अंतर्गत 100% प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश
✅ स्कूलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान
✅ छात्र नामांकन, उपस्थिति एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर व्यवस्थाएं—प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#Muzaffarnagar #Education #MissionPrerna #NIPUNBharat #Kayakalp #GoodGovernance #UPGovt @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UpRuralDev
ग्राम स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल! मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंड खतौली के ग्राम इस्लामाबाद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया।
मुख्य बिंदु:
✅ ग्राम पंचायत सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा
✅ आरआरसी सेंटर के संचालन एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
✅ निर्माणाधीन/संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण
✅ अभिलेखों के रखरखाव एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच
सशक्त ग्राम पंचायत—समग्र विकास की आधारशिला।
#Muzaffarnagar #GramPanchayat #RuralDevelopment #Inspection #UPGovt @DmMuzaffarnagar@UpRuralDev
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान! दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जनपद नोडल अधिकारी आयुक्त महोदय सहारनपुर मंडल द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विभिन्न निर्माण/जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया। एवं कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
गुणवत्तापूर्ण निर्माण—मजबूत विकास की पहचान।
#Muzaffarnagar #Inspection #SportsInfrastructure #Development #UPGovt @UpRuralDev
विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक! दिनांक 29 अप्रैल 2026 को विकास भवन सभागार, में नोडल अधिकारी एवं आयुक्त महोदय सहारनपुर मंडल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं जनपद में संचालित विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य बिंदु:
✅ B,C एवं D श्रेणी वाले विभागों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश
✅ विलंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
✅ निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
✅ फैमिली आईडी, गन्ना भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा
बेहतर प्रदर्शन और समयबद्ध कार्य—प्रशासन की प्राथमिकता।
#Muzaffarnagar #CMDashboard #ReviewMeeting #GoodGovernance #UPGovt @UpRuralDev