आज दिनांक 06.08.2026 को माई युवा भारत द्वारा स्प्रिंग डेल कॉलेज में आयोजित "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया ।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerBa1@InfoDeptUP@CMOfficeUP
आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को विकास भवन में स्थित सभी विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई,तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये।
@CMOfficeUP@myogioffice@Dmpilibhit@UPGovt
आज जिला ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा आयोजित NRLM की उद्यम सखियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा प्रेरित किया गया की अधिक से अधिक समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
आज विकास खंड बिलसंडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान BDO,ADO(P) एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।परिसर की साफ-सफाई,अभिलेखों के रख रखाव,विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओ का पारदर्शीपूर्ण क्रियान्वयन एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये।
आज वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रम्पुरा फकीरे विकासखंड पूरनपुर में आदरणीय मंडलायुक्त महोदय / नोडल अधिकारी पीलीभीत के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerBa1@InfoDeptUP@CMOfficeUP
आज गोमती नदी के उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत माo राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उoप्रo श्री संजय सिंह गंगवार जी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerBa1@InfoDeptUP@CMOfficeUP
आज विकास भवन परिसर में जिलाधिकारी महोदय के साथ उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया एवं विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया ।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerBa1@InfoDeptUP@CMOfficeUP
आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को विधान सभा बीसलपुर के नवीन मंडी समिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया गया
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerBa1@InfoDeptUP@CMOfficeUP
आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बरखेडा एवं बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
@myogiadityanath@ChiefSecyUP
आज दिनांक 11.06.2026 को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में तहसील परिसर पूरनपुर में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के द्वारा "नारी शक्ति मॉडल प्रेरणा कैंटीन" का शुभारंभ किया गया । शुभारंभ के समय जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
इस कैंटीन ने ग्राहकों की सुविधा हेतु अपनी स्वयं की वेबसाइट भी बनाई है ।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 11/06/2026 को विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत पिपरिया मझारा में बंजार घाट के पास गोमती नदी पुनरोद्धार कार्य का समापन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी तथा विशिष्ट अतिथियों में माननीय विधायक पूरनपुर श्री बाबू राम पासवान जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री सुधीर गुप्ता जी उपस्थित रहें। जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता रही । साथ ही मनरेगा श्रमिक, सफाई कर्मचारी गण, ग्रामवासी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ तथा विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र एवं किट इत्यादि का वितरण किया गया । कृषि विभाग द्वारा लाभार्थी को ट्रैक्टर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की दीदियों को कृषि यंत्र भी वितरित किए गए ।
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01/06/2026 को विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर मकरंदपुर के चन्दूइया घाट पर गोमती नदी पुनरोद्धार कार्य प्रारंभ हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी उपस्थित रहें । मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय,तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता रही । साथ ही मनरेगा श्रमिक, सफाई कर्मचारी गण, ग्रामवासी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया।
जनपद पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय एवं माननीय सांसद जी श्री जितिन प्रसाद जी (माo केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री भारत सरकार) एवं माननीय गन्ना मंत्री जी श्री संजय गंगवार (भारत सरकार) की उपस्थित में स्मार्ट फोन वितरण कराए गए, जिससे उनको निम्न कार्यों में सहायता मिल सके :-
1. डेटा और रिपोर्टिंग में आसानी
Poshan Tracker App: बच्चों का वजन, लंबाई, टीकाकरण, टीएचआर वितरण सीधे ऐप में भर देती है।
पहले रजिस्टर में लिखना पड़ता था अब तुरंत आनलाइन अपडेट हो जाता है डुप्लीकेट काम नहीं करना पड़ता और गलती कम होती है।
2. बच्चों और महिलाओं की निगरानी
कुपोषित बच्चों की लिस्ट, गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी डेट, टीके की तारीख, सब मोबाइल में रहता है, रिमाइंडर आ जाता है कि किसका टीका छूट रहा है, ग्रोथ चार्ट अपने आप बन जाता है।
3. ट्रेनिंग और जानकारी
नये सरकारी निर्देश, योजनाओं की जानकारी WhatsApp या वीडियो से मिल जाती है।
E-Learning मॉडयूल से घर बैठे ट्रेनिंग ले सकती है पोषण, स्वास्थ्य से. जुड़े वीडियो दिखाकर माताओं को समझाना आसान है।
4. पेमेंट और उपस्थिति
मानदेय सीधे खाते में आने की जानकारी SMS से मिल जाती है मोबाइल से ही हाजिरी लग जाती है कई जगह टीएचआर का वितरण डिजिटल होने से पारदर्शिता बढ़ जाती है ।
5. कम्युनिकेशन
सुपरवाइजर, CDPO, ANM एवं अन्य से तुरंत बात हो जाती है। माताओं को मीटिंग या टीकाकरण के लिए कॉल, मैसेज कर सकती है।
जनपद पीलीभीत में युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मल्टीपरपज हॉल ग्राम सिमरिया ता० महाराजपुर विकास खण्ड पूरनपुर में खेलो इंडिया योजनान्तर्गत कुल 800.00 लाख की लागत से निर्मित, माननीय सांसद जी जितिन प्रसाद (माo केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री भारत सरकार) एवं अन्य अधिकारी गण की उपस्थित में निरीक्षण किया गया ।
उद्देश्य -
मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद के युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को एक समुचित मंच प्राप्त हुआ है, जहाँ खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएँ तथा अन्य सामाजिक एवं प्रशासनिक आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जा सकेंगे। मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं की प्रतिभाओं को उचित अवसर प्राप्त होगा तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु स्थायी एवं सुव्यवस्थित अवसंरचना उपलब्ध हो सकेगी। इससे जनपद के समग्र विकास एवं सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। साथ ही यह हॉल आपदा अथवा विशेष परिस्थितियों में अस्थायी राहत केंद्र के रूप में भी उपयोगी सिद्ध होगा।
स्कोप -
प्रस्तावित हॉल में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, बैठने की पर्याप्त क्षमता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएँ विकसित किया जाना है। बाउंड्री बॉल का निर्माण होने से यह अपने पूर्ण अस्तित्व में आ जाएगा ।
आज दिनांक 08 मई 2026 को जनपद पीलीभीत के विकास खंड मरौरी की ग्राम पंचायत अटकोना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान, अन्य अधिकारी गण एवं ग्राम वासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।