भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री रामचंद्र गौड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जनसंघ के समय से राष्ट्रवाद के विचारों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि विश्व को ज्ञान, लोकतंत्र और सभ्यता की अमूल्य विरासत देने वाली धरती है।
भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, नालंदा, विक्रमशिला और वैशाली जैसी धरोहरों को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाना हमारा संकल्प है। पर्यटन के माध्यम से समृद्ध बिहार का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
बिहार आगमन पर भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को संयुक्त तौर पर "विजयी भवः" का शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया।
13 जुलाई 2026 से बुकिंग प्रारंभ हो गई तथा 18 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर एवं कैमूर के लिए सब्सिडी युक्त हेली-टूरिज्म सेवा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार प्रति टिकट अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान प्रदान कर रही है।
हमारा लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
आइए, हम सभी बिहार के ब्रांड एम्बेस्डर बनकर अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाएँ।
Compain Number :- 03062613983192, 02072614182795
Carrier Mideia का ac मैंने लिया था लेकिन लगभग 1year के बाद खराब हो गया और मैंने कई बार Complain किया हूँ तब technician आया और बताया की PCB खराब है एक महीना हो गया लेकिन अभी तक PCB नहीं आया हैं।
@CarrierMideaInd
बिहार के लाल ने एशिया में लहराया तिरंगा!
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4×400 मीटर पुरुष रिले टीम ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस शानदार प्रदर्शन में बिहार के चंपारण के प्रतिभाशाली एथलीट सेतु मिश्रा ने तीसरा चरण दौड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले सेतु मिश्रा ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। इस प्रकार एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत) जीतने वाले बिहार के पहले एथलीट बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
सेतु मिश्रा एवं पूरी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। आपकी यह सफलता बिहार के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेगी।
#AsianAthletics #TeamIndia #ProudBihari
पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय...
बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का कल शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में वाल्मीकिनगर, कैमूर, राजगीर और पटना को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा गया है। राज्य सरकार के अनुदान से अब पर्यटक पटना जॉय राइड का आनंद मात्र ₹2,100, पटना-राजगीर ₹4,000, पटना-वाल्मीकिनगर ₹5,000 तथा पटना-कैमूर ₹6,000 में ले सकेंगे। प्रति टिकट सरकार अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान दे रही है। 13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग तथा 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह सेवा प्रारंभ होगी।
साथ ही पर्यटन नीति के अंतर्गत मुजफ्फरपुर में एम्यूजमेंट पार्क परियोजना तथा मुख्यमंत्री होम स्टे नीति के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
बोधगया में ₹165.44 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास तथा ₹28.50 करोड़ की लागत से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।
आधुनिक कनेक्टिविटी, बेहतर पर्यटन सुविधाओं और नई निवेश संभावनाओं के साथ बिहार पर्यटन, रोजगार और समृद्धि की नई उड़ान भर रहा है।
श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#SatyendraNarayanSinha#Bihar#Patna
मुजफ्फरपुर जिले के MIT मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग/BUIDCO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा ₹1,047.09 करोड़ की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस दौरान सिकन्दरपुर लेक फ्रंट पहुँचकर ₹213.25 करोड़ की लागत से विकसित इस विश्वस्तरीय परियोजना का लोकार्पण किया। आकर्षक फव्वारों, आधुनिक लाइटिंग एवं मनमोहक कलाकृतियों से सुसज्जित यह लेक फ्रंट मुजफ्फरपुर की नई पहचान और आधुनिक बिहार के विकास का प्रतीक बनेगा।
मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, तिरहुत टाउनशिप, एयरपोर्ट, पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया-रक्सौल हाईवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ उत्तर बिहार को विकास, निवेश, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनाएंगी।
मुजफ्फरपुर से मिला बिहार के विकास को नई दिशा, नया विश्वास।
Compain Number :- 03062613983192, 02072614182795
Carrier Mideia का ac मैंने लिया था लेकिन लगभग 1year के बाद खराब हो गया और मैंने कई बार Complain किया हूँ तब technician आया और बताया की PCB खराब है एक महीना हो गया लेकिन अभी तक PCB नहीं आया हैं।
@CarrierMideaInd
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव वास्तव में सवर्ण टुडे कॉन्क्लेव है। दलित, आदिवासी व पिछड़ों की 70 % आबादी है इनमे शायद कभी अतिथि / पैनलिस्ट के रूप बुलाया जाता है। मानसिकता बनी है कि ये निकम्मे, अयोग्य और बुद्धिहीन हैं। यही भारत की सच्चाई है।
नेहरूजी, शास्त्रीजी, इंदिरा, राजीव, वीपी सिंह, चंद्रशेखर यहां तक कि अटल जी ने कभी किसी निर्दलीय प्रत्याशी को फोन करके नहीं कहा, "तुम चुनाव मत लड़ो।"
जो 70 साल में नहीं हुआ वह नरेंद्र मोदी जी ने कर दिखाया।
वाह मोदी जी वाह। 😄
ये फोटो सिमरी बख्तियारपुर (SBV) यहां से रोज हजारों यात्री यात्रा करते , रेलवे से अनुरोध करता हु की स्टेशन ये आगे राष्ट्रीय झंडा ( National Flag) लगाया जाए
@ECRlyHJP@RailwaySeva@RailMinIndia@spjdivn@YusufRJD
एक अच्छी खबर.
देश में बेरोजगारी दर इस साल के रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया. अगस्त में बेरोजगारी दर 8.3% पहुंच गई. यह ऐतिहासिक है.
अगस्त में 20 लाख रोजगार भी घट गए. यानी 20 लाख लोग नौकरी-रोजगार के झंझट से बच गए.
अब ये लोग घर बैठकर गर्व महसूस कर सकते हैं और ताली थाली पीट सकते हैं.