चीटिंग क्या होती है समझना है तो समझिए AIIMS के इस केस से, जब सालों साल तक चुन चुनकर दलित छात्र-छात्राओं को फेल किया जा रहा था।
मुंगेरकर कमेटी बैठी,जांच हुई तो पता चला जाति के हिसाब से फेल किया गया और कोर्ट ने न सिर्फ पास किया सबको 10 लाख कंपनसेशन दिलवाया।
अजीत भारती पर एट्रोसिटी एक्ट मे FIR हुई है।
माजरा कुछ यूँ है कि भारती ने "सवर्णों" के समर्थन मे "कुछ फायरब्रांड" कहा। जवाब मे, किसी "अवर्ण" ने कह दिया कि अपनी बहन को चंद्रशेखर रावण से ब्याह दो।
यदि यह सत्य है, तो अजीत क्या, किसी का भी पारा चढ़ेगा। उन्होंने तमाम बाउंड्रीज तोड़कर जवाब दिया। तो अगले ने उनपर एट्रोसिटी एक्ट मे FIR करवा दी।
•••••
पोस्ट अजीत भारती पर नहीं, गाँधी पर है।
गाँधी ने अछूत उद्धार पर 1933 से काम शुरू किया। दरअसल, 1932 मे उन्होंने राजनीति से एक तरह से सन्यास ले लिया था। कांग्रेस की चवन्नी सदस्यता छोड़ दी।
हरिजन अख़बार शुरू किया। हरिजन सेवक संघ बनाया। दलितों को समाज की मुख्यधारा मे स्पेस देने के लिए देश के हर राज्य मे घूमते रहे।अछूतोंदार यात्रा निकाली।
उन्हें मंदिरों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रयत्न किया।
अस्पृश्यता को उन्होंने मानवता के प्रति जघन्य अपराध कहा।
•••
उड़ीसा कर्नाटक और दक्षिण के इलाकों में काफी घूमे।सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें बहुत से विवाह कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया जाता।
तब एक बात उन्होंने बहुत स्पष्ट कहीं- मैं केवल ऐसे विवाह में जाऊंगा.. जिसमें एक पक्ष हरिजन हो।
दरअसल गांधी ने यह समझ लिया था की कानून,दबाव या दीगर तरीके से जाति खत्म नहीं होगी। यह तभी जाएगी जब समाज में वैवाहिक संबंध, जातिगत बंधनों को तोड़कर बने।
•••
अपने तमाम सवर्ण, लिबरल साथियों को यह कहते देखता हूं कि वह तो जाति नहीं मानते। सबको बराबर समझते हैं, साथ बैठते, खाते पीते हँसते हैँ।
पर अगर यह प्रश्न करो - कि क्या किसी अपने भाई, बहन, बेटा, बेटी का किसी दलित लड़के/लड़की से विवाह करेंगे??
वे प्रश्न का बुरा मान जाते हैं।
पर सत्य यह है कि उनके साथ खाने पीने पीने, बैठने, हंसने बोलने लेने से, जातिगत विभाजन खत्म नहीं होगा। यहाँ तो युवाओं मे प्रेम भी, जाति देखकर होता है।
ऊंच-नीच की आदत, उसकी विरासत, पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रहती है।
•••
वह गाँधी के प्रयास के 90 साल बाद भी समाज मे इतनी मज़बूत है, की कोई अजीत, अपनी बहन के किसी दलित से ब्याह जाने की मांग पर, गालियां दे देता है।
औऱ यह गुस्सा हमें जस्टिफाइड भी लगता है।
पर यह बात समझिये कि,प्रोग्रेसिव होने का दम वहीं तक सीमित है, ज़ब तक उनकी शुद्धता और उच्चता कायम रहे। औऱ जब तक ये शुद्धता/ उच्चता का भाव कायम है,
आरक्षण एक जरूरी उपाय है।
उसे जारी रहना चाहिए।
••••
ताकि दलित औऱ शोषित जब कभी थाने, कचहरी, कोर्ट, सरकारी ऑफिस, अस्पताल, या स्कूल मे जाये। तो उसे सम्मान औऱ बराबरी से - न्याय- इलाज- शिक्षा देने वाले, उसके अपने समाज के लोग का पर्याप्त संख्या में मौजूद हो।
भले ही एंट्रेंस एग्जाम में उन्हें कम नंबर मिले थे।
आरक्षण का परपज अलग है। वह गरीबी उन्मूलन की योजना नहीं है। यह एक कंपनसेशन है। आर्थिक आधार पर आरक्षण अपने आप में बकवास है।
•••
आप या तो गांधी के रास्ते पर चलकर दलितों को बराबरी का स्पेस देंगे, रोटी बेटी का संबंध रखेंगे। आने वाले 100 साल मे समाज होमोजिनस बना देंगे।
या फिर ऐसा न करने का कंपनसेशन, संविधान अंबेडकर के रास्ते चलकर देगा। आरक्षण के रूप में देगा।
•••
लेकिन अजीत भारती,औऱ आरक्षण के खिलाफ लड़ रहे युवा दोनों हाथों में लड्डू चाहते हैं।
सो क्या आश्चर्य कि उनपर एट्रोसिटी एक्ट मे FIR हुई है।
The Central Bureau of Investigation (CBI) and DRI, Mumbai, in a joint operation, with support from Wildlife Crime Control Bureau (WCCB), Mumbai/Kolkata, have recovered and rescued 15 Slow Loris, 2 Binturong, 28 Star Tortoises, 6 Egyptian Vultures and 2 Shikra birds. These animals and birds are listed under Schedule-I of the Wildlife (Protection) Act, 1972, with the highest level of protection in India.
एम्स्टर्डम में नदी को लोग नदी मान रहें है।
पूरी नदी घूम लिया ना नारियल ना चुनरी।
सरकारों और सिस्टम पर तंज करते इस
वीडियो के बाद कॉन्ट्रवर्सी होने वाली है।
यह वीडियो हरियाणा का है। राह चलते एक ‘बाबा’ को एक शख्स ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी कार में लिफ्ट दी, लेकिन उस ‘बाबा’ ने उस इंसान के साथ क्या किया? यह आप इस वीडियो में देखिए!
"छोटी जाति का व्यक्ति कुर्सी पर बैठेगा तो वो सही से नहीं बैठ पाएगा" यह कहना है मुंह से जन्मी औलादों का,
मनु की औलादों की असली तकलीफ़ यही है कि उनके सामने जमीन पर बैठने वाले लोग आज कुर्सी पर कैसे बैठ रहे हैं,
मनुवादी जाति देखकर भेदभाव करते हैं 🔥 🔥 🔥
हर सिलेंडर पर 29% की बचत।
विद सच ए सिम्पल सॉल्यूशन।
खबर पढ़ा तो दांतो तले उंगली दबा ली- 14 किलो के सिलेंडर में 10 किलो ही गैस मिलेगी। क्या गजब है, वैज्ञानिक सोच है - जब पूरे सिलेंडर में 71.42% गैस से ही भर सकते हैं..
तो 100% की जरूरत क्यो है?
●●
हमारी छठवीं में विज्ञान की किताब में लिखा था कि गैस, निराकार होती है। वह फैलकर पूरा स्थान घेर लेती है। तो 10 किलो गैस भरने के बाद, उस लाल सिलेंडर का कोई भी कोना, आप खाली खोजकर नही दिखा सकते।
इसके बावजूद, कांग्रेस की अदूरदर्शिता के कारण हम महंगी गैस को 14 किलो तक ठूंस ठूंसकर भरते रहे। अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा बर्बाद हुई। अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ।
और देश कर्ज में डूबता गया।
●●
पर अब देश इकॉनमिक्स, और साइंस के साथ है। हर चीज का नये सिरे से हिसाब हो रहा है। अभी कल परसों की रैली में प्रधान जी ने कहा ही था कि हरेक का हिसाब होगा।
लोगो ने सोचा कि केवल तृणमूल पार्टी को कह रहे है। पर ऐसा नही होता। प्रभु प्रजा-प्रजा में भेद नही करते। कपड़े आप जैसे पहनें, धर्म कोई भी माने-
सिलेंडर सबको एक जैसा मिलेगा। दाम भी नही बढ़ेंगे, युद्ध के बावजूद सप्लाई बदस्तूर रहेगी। कोई कमी नही- 10 केजी इच।
एंड दैट्स कॉल्ड मातृचोट..
●●
स्केच पेन के एक स्ट्रोक से, देश का 29% गैस कंजम्प्शन घटा देना, आम मस्तिष्क की चीज नहीं। गजब तो यह है कि यह साधारण समाधान, आज तक भारत मे किसी को यह बात सूझा ही नही।
जीनियस ऐसे ही होते हैं। पिछली बार एक आदमी ने पेड़ से सेब गिरते देखा था। इसके बाद उसने ग्रेविटी खोज निकाली। जरा सोचिए, करोड़ो साल से सेव पेड़ से गिरते आये हैं।
लाखो लोगो ने गिरते देखा होगा।
पर ग्रेविटी खोजी सिर्फ न्यूटन ने..
क्योकि वो जीनियस था। और संयोग देखिए।
एन फ़ॉर नरेंदर, एन फ़ॉर न्यूटन।
दोनों का ईजाद किया फार्मूला भी काफी सिमिलर है। न्यूटन ने लिखा था - जी इज इक्वल टू एम वन एम टू बाई आर स्क्वेयर.. कुछ समझ आया?
नहीं?? अरे बेटा, ये जो हर सिलेंडर पे 4 किलो बचा..
वही एक्स्ट्रा टू एबी है।
●●
जीनियस लोग नया काम नही करते, वे पुराने काम को जीनियस तरीके से करते हैं। और अब आखरी बात..
गैस 14 किलो ही क्यो रहती थी।
नेहरू की गलती है। अन्वेषण से पता लगा की नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को होता है। जैसे कांग्रेस ने जगह जगह नेहरू यूनिवर्सिटी, नेहरू स्टेडियम, नेहरू साइंस सेंटर बनाये
वैसे ही गैस 14 किलो रखी-
उनका नाम अमिट बनाने के लिए।
लेकिन अब गैस 10 किलो रहेगी।
इतिहास का एक और दाग मिटेगा।
एक और कांग्रेसी किला ढहेगा।
💪😎✌️
बिहार Youth विधानसभा में आदित्य राज सिंह ने UGC मुद्दे पर ऐसी सच्चाई रखी कि पूरी सभा सन्न रह गई।
“सच बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी… मैं भी शीश कटाने आया हूँ, घायल भारत की सच्चाई दिखाने आया हूँ।”
ऐसी आवाज़ों को दबाया जाएगा या सुना जाएगा?
जब नेहरू प्रधानमंत्री बने, तब भारत के पास कुछ भी नहीं था; हम खाने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे, और हमारा बजट मात्र ₹500 करोड़ था
फिर भी उन्होंने ISRO, IITs, IIMs जैसी संस्थाओं की नींव रखी और पूरे भारत को शून्य से खड़ा किया।
दूसरा नेहरू कभी नहीं हो सकता।
— मेजर जनरल CS धवन 🫡🔥
आज सच में यह खुशी कई गुनी बढ़ गई कि मुझे गुजराती समझ आती है।
वीडियो में ऑस्ट्रेलिया में एक गुजराती बच्चा अपने पिता से पूछता है कि हम हिन्दू हैं या मुसलमान? और फिर पिता ने जो समझाया है न, बिल्कुल दिल भर आया।
सब टाइटल हैं गुजराती न समझने वालों के लिए देखिए। दुनिया ऐसे ही खूबसूरत बनेगी। ❤️