विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी द्वारा देश के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों मे जातिवादी घटनाओं को रोकने के लिए जो नये नियम लागू किये गये है, जिससे सामाजिक तनाव का वातावरण पैदा हो गया है। ऐसे वर्तमान हालात के मद्देनजर रखते हुये माननीय सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी के नये नियम पर रोक लगाने का आज का फैसला उचित
जबकि देश में, इस मामले में सामाजिक तनाव आदि का वातावरण पैदा ही नहीं होता अगर यूजीसी नये नियम को लागू करने से पहले सभी पक्ष को विश्वास में ले लेती और जाॅच कमेटी आदि में भी अपरकास्ट समाज को नेचुरल जस्टिस के अन्तर्गत उचित प्रतिनिधित्व दे देती।
बहन कुo मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ, प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। आपको सादर जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
बहुप्रतीक्षित बिहार राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिये दो चरणों में दिनांक 6 व 11 नवम्बर को मतदान कराने की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज की गयी घोषणा का स्वागत।
चुनाव आयोग व्यापक जन व देशहित तथा देश में लोकतंत्र की मज़बूती के लिए मतदान की व्यवस्था जनता की चाह के मुताबिक वास्तविक रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धन व बाहुबल के अभिशाप से मुक्त कराने के साथ ही पुलिस व सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से पाक-साफ होना सुनिश्चित करने के लिये सख़्त व प्रभावी कदम उठायेगा, ऐसी उम्मीद।
बी.एस.पी. की बिहार के लोगों से भी विशेष अपील है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिये गये वोट के अति महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार को इस्तेमाल करने के लिये लोकतंत्र के इस उत्सव में शान्तिपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़ कर शामिल हों।
उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) बिहार विधानसभा का यह चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लगभग सभी सीटों पर लड़ेगी, जिसकी तैयारी के लिये पार्टी के हर स्तर के लोग काफी पहले से जी-जान से सक्रिय हैं तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द के नेतृत्व में ’सर्वजन हिताय जागरण यात्रा’ आदि का भी सफल आयोजन किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि बिहार के लोग अपने राज्य में ’कानून द्वारा कानून का राज’ की आदर्श व्यवस्था हेतु ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के पक्ष में ’हाथी’ चुनाव चिन्ह् पर मतदान करके बी.एस.पी. उम्मीदवारों को ज़रूर कामयाब बनायेंगे। धन्यवाद
भारत के प्रधान न्यायाधीश श्री बी. आर. गवई के साथ आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन पर अभद्रता करने की कोशिश अति-दुखद तथा इस शर्मनाक घटना की जितनी भी निन्दा की जाये वह कम है। सभी को इसका उचित व समुचित संज्ञान ज़रूर लेना चाहिये।
संस्कृत के आदि कवि तथा अति प्रसिद्ध ’रामायण’ के रचयिता होने के लिये विख्यात महर्षि वाल्मीकि जी की आज जयंती पर देशवासियों व विशेषकर उनके समस्त अनुयाइयों को हाार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
देश में जातिवादी व्यवस्था के शिकार करोड़ों दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े बहुजनों को शोषित से शासक वर्ग बनाने के बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मिशनरी आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवाँ को ज़िन्दा करके उसे नई गति प्रदान करने वाले बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के प्रति विरोधी पार्टियों में भी ख़ासकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस आदि इन पार्टियों का रवैया हमेशा से घोर जातिवादी एवं द्वेषपूर्ण रहा है, जो कि सर्वविदित है, इसीलिये आगामी 9 अक्टूबर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आदि करने का सपा प्रमुख की घोषणा घोर छलावा व लोगों को स्पष्टतः इनके मुँह में राम बग़ल में छुरी की कहावत को चरितार्थ करने वाला ज्यादा लगता है।
सपा ने ना केवल मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी उनके पार्टी के साथ दग़ा करके उनके मूवमेन्ट को यूपी में कमज़ोर करने की लगातार कोशिशें कीं हैं, बल्कि बी.एस.पी. सरकार द्वारा दिनांक 17 अप्रैल सन् 2008 को अलीगढ़ मण्डल के अन्तर्गत कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देकर कांशीराम नगर के नाम से बनाये गये नये ज़िला के नाम को भी जातिवादी सोच व राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया।
इसके अलावा, बहुजनों को शासक वर्ग बनाने के क्रम में यूपी में बी.एस.पी. की सरकार बनाने के उनके अनवरत प्रयास जैसे बेमिसाल योगदान के लिये उनके आदर-सम्मान में मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम से अन्य और भी जो कई विश्वविद्यालय, कालेज, अस्पताल व अन्य संस्थायें आदि बनाये गये उनमें से भी अधिकतर का नाम सपा सरकार द्वारा बदल दिया जाना इनकी घोर दलित विरोधी चाल, चरित्र व चेहरा नहीं तो और क्या है?
इतना ही नहीं बल्कि उनके देहान्त होने पर पूरा देश व ख़ासकर उत्तर प्रदेश शोकाकुल था, फिर भी सपा सरकार ने यूपी में एक दिन का भी राजकीय शोक घोषित नहीं कियाा। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी की तब केन्द्र में रही सरकार ने भी उनके देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था।
लेकिन फिर भी समय-समय पर संकीर्ण राजनीति व वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर सपा व कांग्रेस आदि द्वारा मान्यवर श्री कांशीराम जी को स्मरण करना विशुद्व दिखावा व छलावा का प्रयास किया जाता रहा है। इस प्रकार की गलत जातिवादी व संकीर्ण सोच वाली सपा, कांग्रेस आदि पार्टियों से लोग ज़रूर सजग व सावधान रहें।
⚠️ Exam cancelled in multiple shifts on Day 2
💻 System freeze, mouse not working properly
📍 Centres not allotted as per student preferences
🛑 Invigilators clueless about system operations
🚫 Several centres cancelled on Day 1, 1st shift
WHO WILL BE HELD ACCOUNTABLE? 🔥
🔸 #ReformSSC
🔸 #SSCVendorFailure
🔸 #SSCMisManagement
SSC निकम्मी, रेलवे निकम्मी,
सिस्टम निकम्मी, सरकार निकम्मी
इस देश के युवाओं को यही सब सहने होंगे क्योकि यहाँ युवाओ के मुद्दे पर सब सिर्फ वोट लेते हैं काम करने वक़्त निकम्मा हो जाता है।
मंत्री @DrJitendraSingh जी कब आपकी नींद खुलेगी?
#SSC_System_Sudharo
छात्रों का एग्जाम एकदम नजदीक है साहब कुम्भ स्नान गंगा स्नान के उपलक्ष्य पे छुट्टी पर छुट्टी किये जा रहे हैं बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अब शिक्षा से ज्यादा महत्व धर्म को दिया जा रहा है...
#DGT_Support_ITI_RRB_Level1#DGT_Support_ITI_RRB_Level1
जबाब दो....
DGT, अगर तुम्हें ITI छात्रों की परवाह नहीं, तो ITI संस्थानों पर ताला लगा दो!
रेलवे ने पहले ग्रुप D के टेक्निकल पदों पर ITI को जरूरी बताया, अब इसे हटा दिया!
DGT, यह तुम्हारी ज़िम्मेदारी है कि छात्रों को न्याय मिले। चुप्पी छोड़ो और जवाब दो!
#DGT_Support_ITI_RRB_Level1
🚆 रेलवे भर्ती को लेकर लाखों छात्रों की चिंता! 🚆
🚨 रेल मंत्री जी से निवेदन 🚨
👉 आपने 2024 में कहा था कि हर साल रेलवे में भर्ती आएगी। लेकिन 2025 का भर्ती कैलेंडर अब तक जारी नहीं हुआ। लाखों अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
👉 2024 में हुई भर्तियों का क्या हुआ?
परीक्षाएँ हो गईं लेकिन रिजल्ट व अगली प्रक्रिया का अब तक कोई अपडेट नहीं।
अभ्यर्थी RPF SI, ALP, RRB JE , TECHNICIAN और अन्य भर्तियों की आगे की प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं।
चयन प्रक्रिया में देरी क्यों?
👉 हमारी माँगें:
📌 रेलवे जल्द से जल्द 2025 भर्ती कैलेंडर जारी करे।
📌 2024 में हुई भर्तियों के रिजल्ट और अगली प्रक्रिया की स्पष्ट टाइमलाइन दी जाए।
📌 छात्रों को नौकरी देने की प्रक्रिया तेज की जाए।
रेलवे सबसे बड़ा सरकारी रोजगार देने वाला विभाग है, फिर भी इतनी देरी क्यों? @PMOIndia, @RailMinIndia@AshwiniVaishnaw इस पर जल्द जवाब देना चाहिए!