#TeacherNotMachine
विद्यालय अवधी के बाद जनगणना कार्य करवाना,कहीं से उचित नहीं है, शिक्षकों का वर्क बैलेंस ख़राब हो रहा है,विभाग ये भूल क्यो जाता है शिक्षक भी एक इंसान है उनका भी परिवार है निजी जीवन है। तत्काल प्रभाव से निर्णय वापस लेना चाहिये ।
जब बिहार के अन्य कर्मियों को तबादले की सुविधा है, तो शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा है? सरकार और शिक्षा विभाग से यही मांग है कि जल्द से जल्द #Intra_Inter_District_Transfer नीति लागू हो!
शिक्षकों की कार्यक्षमता और मानसिक शांति के लिए घर के पास होना अनिवार्य है। BRVAS की प्रमुख माँग: बिना किसी जटिल शर्त के #Intra_Inter_District_Transfer नीति लागू हो। परिवार से जुड़ेंगे शिक्षक, तभी बदलेगा शिक्षा का स्तर। अनिश सिंह जी के नेतृत्व में इस मुहिम को सफल बनाएं!
#Intra_Inter_District_Transfer
विभाग ने जब जब आवेदन मांगा,मैंने भरा,अनेकों सूची आई उस सूची में अपना नाम ढूँढते रह गया आख़िर क्या एक सीट भी 6️⃣ जिलो में मेरे लिए नहीं था,आख़िर क्या गुनाह हमने किया है,कोई पाप किए है तो साहेब बताइयेगा हम सब माफ़ी माँग लेंगे लेकिन ट्रांसफ़र कर दीजिए
महा-अभियान: अपनी ज़मीर और एकजुटता को जगाने का समय!
मेरे शिक्षक साथियों,
क्या आपको वो दिन याद हैं जब हम सब एक साथ मिलकर दूर-दराज के जिलों में घर से दूर रहकर अपनों की कमी और तबादले (Transfer) की आस में दिन काटते थे? हम सबने एक ही दर्द साझा किया है—परिवार से दूरी और घर पहुँचने की वह तड़प।
आज बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जो साथी किसी तरह अपने घर या गृह जनपद पहुँच गए हैं, वे उन साथियों को भूल गए हैं जो आज भी सैकड़ों किलोमीटर दूर संघर्ष कर रहे हैं।
याद रखिए, अगर आज आप सुरक्षित हैं और अपने पीछे छूटे हुए उन दोस्तों के लिए आगे नहीं आते जिन्होंने आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था, तो इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेगा। आने वाली पीढ़ियाँ और आपके अपने साथी आपको 'स्वार्थी' कहेंगे कि अपना काम निकल जाने के बाद आपने अपनों का साथ छोड़ दिया।
क्या आप 'स्वार्थी' कहलाना पसंद करेंगे या एक 'सच्चा साथी'?
समय आ गया है कि हम उन सभी साथियों के लिए आवाज़ उठाएं जो आज भी गृह जिला और ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए तरस रहे हैं। कल यह लड़ाई उनके लिए थी, आज यह लड़ाई हमारे उन भाइयों के लिए है जो पीछे छूट गए हैं।
📌 ट्विटर (X) महा-संग्राम की जानकारी:
मुख्य हैशटैग: #Intra_Inter_District_Transfer
दिनांक: 25/01/2026
समय: शाम 6:00 बजे
मेरी अपील: चाहे आपका ट्रांसफर हो गया हो या न हुआ हो, 25 जनवरी को शाम 6 बजे अपने फोन उठाएं और तब तक ट्वीट-रीट्वीट करें जब तक सरकार हमारी मांगों को सुन न ले। दिखा दीजिए कि BRVAS का हर सदस्य एक-दूसरे के लिए खड़ा है।
"साथी का हाथ छोड़ना गद्दारी है, सबको घर पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है!"
निवेदक:
अनीश सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)
एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी,
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
अंतर जिला स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों की संख्या मात्र 17hazar बची है। अंतिम अवसर: हम अपने घर-परिवार से दूर, छोटे-छोटे बच्चों और बीमार बुजुर्गों की जिम्मेदारी से कटे हुए हैं। कृपया हमारे साथ न्याय करें और हमें हमारे गृह जनपद भेजने का आदेश निर्गत करें।@BiharEducation_
महाशय, @BiharEducation_@sunilkbv
जिस गति से विद्यालय आवंटन पत्र जारी हो रहे हैं—प्रति दिन केवल 1 ज़िला और वह भी मात्र कक्षा 1–5 के शिक्षकों के लिए—उसी दर से सभी वर्गों (1–5, 6–8, 9–10, 11–12) के आवंटन में लगभग 152 दिन लगेंगे। शिक्षक पिछले 1 वर्ष से प्रतीक्षा कर रहे है
महाशय, @BiharEducation_@sunilkbv
जिस गति से विद्यालय आवंटन पत्र जारी हो रहे हैं—प्रति दिन केवल 1 ज़िला और वह भी मात्र कक्षा 1–5 के शिक्षकों के लिए—उसी दर से सभी वर्गों (1–5, 6–8, 9–10, 11–12) के आवंटन में लगभग 152 दिन लगेंगे। शिक्षक पिछले 1 वर्ष से प्रतीक्षा कर रहे हैं और 4 बार आवेदन कर चुके हैं। अब और विलंब असहनीय है।
अतः शीघ्रातिशीघ्र विद्यालय आवंटन सुनिश्चित किया जाए।
#InterDistrictTransfer
@Anish97098@deepankar2mail@BRVAS_Official@brvas_wc
जब *16 जनवरी तक 22,928 शिक्षकों को ज्वाइन करना है,अभी तक अधिकांश जिलों में इतनी धीमी गति से ट्रांसफर का कार्य हो रहा है कि सभी शिक्षक परेशान व हताश हैं।अतः शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि इसे जल्द ही संज्ञान में ले ।@BiharEducation_@Rajenderb1995@sunilkbv@Live_Hindustan
कुछ मंचों द्वारा लगातार #वरियता को लेकर BPSC बनाम विशिष्ट शिक्षक का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। यह कोई नया मुद्दा नहीं, बल्कि वेतनमान और ट्रांसफर जैसे असली मुद्दों से हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश है।
आइए, सब मिलकर वेतनमान पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें। ✊
#वेतनमान#शिक्षकएकता #TransferPolicy #JusticeForTeachers @amitkvikram@Anish97098@AshiqueQuamar@Schoolteacher0
*बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव श्री P. S Thakur सर को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं।* ईश्वर से कामना करता हूं, आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहें, सभी शिक्षकों का दुआ आपके साथ है। 🙏🥳🥰🎊🧿😎
Happy birthday @psthakur96@psthakur96@Anish97098@amitkvikram@Imagingfact24