सेवा ही लक्ष्य
The Official Twitter Handle of Chatra Police,Jharkhand. It is for making better Police-Public relationship and better communication between both.
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सिरकोल के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम-सिरकोल के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया तथा तलाशी के दौरान उसके पास से 2.567 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इसके अतिरिक्त सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा यामाहा कंपनी का एक R15 मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या-44/2026 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice@dgpjh@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra@saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक,चतरा के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चतरा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक, उ0 छो0 प्र0, बोकारो की अध्यक्षता में चतरा पुलिस सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, वारंट तामिला, अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई एवं विधि-व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई।
पिपरवार थाना कांड संख्या-26/26 का सफल उद्भेदन। साफी नदी में मिले महिला के शव मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार।वैज्ञानिक अनुसंधान एवं साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक एवं अन्य सामान बरामद।गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक,चतरा के गुप्त सूचना पर हंटरगंज थाना के डुमरिया में छापेमारी कर 4 अंतरराज्यीय अपराधियों को 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 4 जिंदा गोलियां और 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश का खुलासा। सभी अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, चतरा के नेतृत्व में जिले के सभी थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में वृक्षारोपण किया गया।
"हरित झारखंड-समृद्ध झारखंड" के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भविष्य हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को दिनांक- 02/06/2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाराडीह जंगल में दो व्यक्ति द्वारा अवैध अफीम की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पराडीह जंगल के समीप छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को 522 ग्राम अवैध अफीम और ओप्पो कंपनी का दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में सदर थाना कांड संo–221/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
@dgpjh@JharkhandPolice@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को दिनांक- 01.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जपुआ मैदान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम-जपुआ के समीप छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लगभग 44 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा Vivo कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन की जांच के क्रम में महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर मामले में अग्रेतर अनुसंधान जारी है।
इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-61/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
@dgpjh@JharkhandPolice@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को आज दिनांक-01.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम-चरकाखुर्द के एक व्यक्ति द्वारा अवैध अफीम-डोडा अपने घर मे छिपाकर रखा गया है और अवैध अफीम-डोडा को बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-चरकाखुर्द से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए अवैध अफीम डोडा लगभग-83.790 किलोग्राम बरामद किया गया। इस संबंध मे प्रतापपुर थाना कांड संख्या-52/26 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा अन्य संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध छापामारी जारी है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक-31.05.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-हरदीपुर में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में डोडा झाड़ी में छिपाकर रखा गया है तथा उसे पंजाब के एक व्यापारी को बिक्री हेतु XYLO वाहन मे लोड किया जाना है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम-हरदीपुर स्थित संदिग्ध स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान झाड़ी के समीप से लगभग 80 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही डोडा की खरीद-बिक्री में संलिप्त XYLO वाहन का चालक एवं संबंधित व्यापारी मौके से फरार होने में सफल रहे। बरामद डोडा को विधिवत जब्त करते हुए इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या-36/2026 दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वाहन की पहचान हेतु लगातार छापेमारी एवं अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक-27/05/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुण्डा जंगल के मैदान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मु0), चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित भुरकुण्डा जंगल के मैदान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कुल 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में इटखोरी थाना कांड सं0-68/26 दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
बकरीद पर्व-2026 को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च अभियान चलाया गया। चतरा पुलिस द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। तथा असामाजिक तत्वों एवं भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार जिले में लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 27/05/2026 को वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरेनवा टोल टैक्स के पास चतरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन (BR21GC3755) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन सड़क पर छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं मुस्तैदी से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर 30 बोरा लकड़ी के भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में कुल 768 बोतल (516 लीटर) शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5.5 लाख आंकी गई है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर्स एवं आइकॉनिक ब्रांड शामिल हैं। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या-87/2026 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की गई तथा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं Dy. SP मुख्यालय द्वारा की गई। बैठक में थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, धर्मगुरु तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।
चतरा पुलिस द्वारा बताया गया कि पर्व के दौरान जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं सतर्क रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, लगातार गश्ती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-इचाहर के वन क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-इचाहर के वन क्षेत्र में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में चार व्यक्तियों को डोडा के भंडारण स्थल के पास निगरानी करते हुए देखा गया, जिसमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर इचाहर वन क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से डोडा 361.52 किलोग्राम, डोडा एवं पोस्ता दाना का मिश्रण 23.820 किलोग्राम तथा पोस्ता दाना 25.290 किलोग्राम बरामद किया गया।
इस संबंध में लावालौंग थाना कांड सं०-32/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
@JharkhandPolice@dgpjh@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra@saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-बजराही के समीप मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए बजराही के समीप मैदान में छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर चार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिनमें से दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य व्यक्ति जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी एवं घटनास्थल की जांच के क्रम में कुल 7.196 किलोग्राम अवैध अफीम, 78.4 किलोग्राम डोडा, ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा एक TVS XL100 लूना मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस संबंध में सिमरिया थाना कांड सं०-96/26 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । वहीं, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
@JharkhandPolice@dgpjh@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra@saaaaaaaaani
दिनांक-20.05.2026 को वादी ताराचंद जैन, पे0-शिवकरण लाल जैन, सा0+थाना-इटखोरी, जिला-चतरा के आवेदन के आधार पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, इटखोरी से अष्टधातु की बनी 24 तीर्थंकर की प्रतिमा करीब 100 वर्ष पुरानी (अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये ) की चोरी के संबंध में इटखोरी थाना कांड संख्या-65/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु0) चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गई अष्टधातु से निर्मित 24 तीर्थंकर की प्रतिमा को बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या HR-48-5062 को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice@dgpjh@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra@saaaaaaaaani
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमरिया थाना द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से थाना क्षेत्र में खोए हुए कुल 03 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
बरामद सभी मोबाइल फोन का स्वामित्व एवं संबंधित दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया तथा थाना प्रभारी सिमरिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के कार्यालय में संबंधित मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। चतरा पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
@JharkhandPolice@dgpjh@IGBokaro@DigHazaribagh@DCChatra@saaaaaaaaani