माननीय पीएम आज बिहार आ रहे हैं। करोड़ नौकरी छोड़िए, मेरा आपसे अनुरोध है कि आप गर्दनीबाग धरना स्थल ही जाएँ और वहाँ नौकरियों से निकाले और लाठियों से पीटे गए संविदा और अस्थायी कर्मियों को ही बहाल कर दें तो हम मान लेंगे कि आप बिहारी युवाओं, बेटियों की चिन्ता करते हैं। @narendramodi
संविदा कर्मचारी BJP कार्यालय पहुंचे
लाठियों से सर फोड़ दिया गया
इनकी भी मां इंतजार कर रही होंगी घर पर
नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद - युवा विरोधी नरेंद्र मोदी
बिहार पुलिस बड़ी निर्दयी है...!!
ये छात्रों को ऐसे पीट रही है जैसे वो आतंकवादी हों।
खैर गलती छात्रों की ही है जो "धर्म प्रचार" करने के बजाय "रोजगार मांग" रहे हैं।
बिहार में अपनी कुछ मांगें लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मियों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए, कम है।
जो सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने की जगह यातना देने पर उतारू हो, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। बिहार के युवा इस बार अधिकार छीनकर अत्याचार करने वाली जेडीयू-बीजेपी सरकार को करारा सबक सिखाने जा रहे हैं।
रोज़गार देने के बजाय बिहार की NDA सरकार युवाओं पर लाठियां बरसा रही है।
पटना में 26 दिनों से जारी धरना और 12 दिनों से आमरण अनशन के बावजूद सत्ता के मद में चूर सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। यह साफ़ दिखाता है कि इस कुर्सीपसंद सरकार और इसके नेताओं को न तो युवाओं के रोजगार से मतलब है और न ही बिहार के भविष्य से, इन्हें सिर्फ अपनी सत्ता प्यारी है।
बिहार के युवा कर रहे पुकार,
नहीं चाहिए अब ऐसी लाठीमार सरकार।
विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी संघ की तरफ से पुन: एक बार फिर प्रतिनिधि मंडल मिला। सरकार ने इन्हें एकमुश्त सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। संपूर्ण बिहार के हज़ारों संविदा कर्मी 16 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
इनके शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर बर्बरतापूर्वक कुचल दिया गया। हम इनकी निम्नवत मांगों के साथ है।
1. धरना-सत्याग्रह में बर्खास्त किये गए सभी कर्मियों की सेवा तत्काल बहाल की जाए।
2. इनकी सेवा 60 वर्ष तक नियमित की जाए।
3. नियमित नियुक्ति में इन्हे अनुभव के आधार पर अधिमानता दी जाए।
4. मंहगाई भत्ता, पदनाम परिवर्तन, EPFO अंशदान इत्यादि अन्य मांगों को स्वीकार किया जाए।
#TejashwiYadav #Bihar #RJD