उक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि दो अलग-अलग प्रकरण हैं । वादिनी के साथ 2021 की घटना में पंजीकृत मुकदमा 55/21 में आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका था, मुकदमा ट्रायल पर है । इसी मुकदमे के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुज्ञा अपील दायर की गई थी ।
उपरोक्त वादिया के साथ ही एक अन्य सङक दुर्घटना दिनांक 19/8/26 को हुई थी, जिसके संबंध में वादिनी के हस्त लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना खुर्जा नगर पर सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । वादिनी के प्रार्थना पत्र में किसी भी आरोपी का नाम अथवा आरोपी की बाइक का नम्बर नहीं लिखा था। इसी आधार पर आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए लिखित प्रार्थना पत्र पर ही अभियोग अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । पुलिस के द्वारा अपनी स्वेच्छा से प्रार्थना पत्र में कुछ भी परिवर्तन या छेङछाङ नहीं की जाती है ताकि प्रथम सूचना की शुचिता भंग ना हो ।
उक्त एक्सीडेंट की घटना में मोटर साइकिल सवार को PRV 112 के द्वारा थाने पर लाया गया था जिसका नाम FIR दर्ज होने के उपरांत उसी समय विवेचना में शामिल किया गया था । उसी दिन अभियुक्त के बयान लिये गये थे और 35(3) बीएनएसएस में नियमानुसार नोटिस तामील कराया गया था एवं विवेचना पूर्ण कर उसी अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। आरोप पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल है। पुलिस के द्वारा किसी भी आरोपी को बचाया या क्लीन चिट नहीं दी गई है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष अनुज्ञा अपील 7980-7981/2026 में अपने लिखित निर्णय में उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई है केवल मुकदमें के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है ।
ईद पर्व को लेकर मरकजी ईदगाह का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा #ईद_उल_फितर पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र बजरिया स्थित मरकजी ईदगाह(बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईदगाह परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया तथा कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समुचित तैयारियों पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ सहित अन्य अधिकारी एवं इंज़ामिया कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
@Uppolice@Dcpcentralknr
थाना सीसामऊ क्षेत्र में दिनांक 13/09/2024 को एक महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना में हुई गिरफ्तारी और सफल अनावरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान दी गई बाइट।
@Uppolice@Dcpcentralknr
#सराहनीय_कार्य
आज दिनांक 23.10.24 को पुलिस उपायु्क्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में थाना सीसामऊ पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणों से 113 किलोग्राम नाजायज चन्दन की लकड़ी व नकद 118760 रूपये बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
@Uppolice@kanpurnagarpol
विधान सभा उप-चुनाव –2024 (सीसामऊ) के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र सीसामऊ में स्थित मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान ACP सीसामऊ भी मौजूद रहे।
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर कांवड यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु किए गए प्रबंध तथा यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द्र बनाए रखने व कानून का पालन किए जाने हेतु @dgpup श्री प्रशांत कुमार का संदेश!
#UPPolice#KanwarYatra2024
दिनांक 28.06.2024 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री राम सेवक गौतम द्वारा थाना सीसामऊ में नवनिर्मित वातानुकूलित आगंतुक कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एसीपी पनकी सुश्री श्वेता कुमारी, एसीपी सीसामऊ श्री चित्रान्शु गौतम व थानाध्यक्ष सीसामऊ के अतिरिक्त स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
@Uppolice@UPGovt@Dcpcentralknr
@Dcpcentralknr के निर्देशन में कानून एवं सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सेंट्रल जोन के सभी थाना क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण स्थानों/मार्गो/चौराहो आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई। @kanpurnagarpol
@socialist_nizam@ShyamMeeraSingh एसा क़तई नहीं है कोई ज़रूरी नही कि आपको गवाह बनाया जाए और आपकी बिना मर्ज़ी आपको कोई गवाह नहीं बनाता , सड़क दुर्घटना में मदद करनी चाहिए,
@nomanedits भाई क्यों बार बार बाबर की तुलना विराट से करने लगते हो, तुलना बराबरी बाले खिलाड़ी से करनी चाहिए हमारे यहाँ 10 से ज़्यादा बैटर है बाबर की तुलना करने के लिए जैसे सरफ़राज़ खान रोज़ शतक मर देता है डमेस्टिक में 😊