विश्व पटल पर चमका भारत...
दोहा में आयोजित ISSF विश्व चैंपियनशिप में विवान कपूर ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर भारतीय तिरंगे का गौरव बढ़ाया।
आपकी इस उपलब्धि ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत की भागीदारी का रास्ता भी सुनिश्चित किया है।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए विवान कपूर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#ISSFWorldChampionShip2026
डकार में लहराया भारत का स्वर्णिम परचम...
सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 की पुरुष 50 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले युवा मुक्केबाज एल. अंबेकर मीतेई को हार्दिक बधाई।
यह डकार यूथ ओलंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक होने के साथ-साथ यूथ ओलंपिक के इतिहास में भारतीय मुक्केबाजी का भी पहला गोल्ड मेडल है।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
#YouthOlympics
विशव पटल पर लगातार तिरंगे का मान बढ़ाते भारतीय खिलाड़ी...
ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंकुर गोयल जी को ढेरों बधाई।
यह शानदार उपलब्धि आपके सटीक निशाने, अटूट एकाग्रता और कठिन परिश्रम का प्रमाण है, जो देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपकी इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है।
#ISSFWorldChampionship2026
“आज हमारा देश भी एक Deadline के साथ काम कर रहा है। ये Deadline है… 2047 …
देश को विकसित बनाने का सपना आज़ादी के समय से हमारे साथ रहा है।”
~माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
#NarendraModi#PMOIndia@narendramodi
त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने 'वोट चोरी' के आरोपों की हवा निकाल दी है।
कुल 345 सीटों में से 77 सीटों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं, कमलपुर, जिरानिया, रानीरबाजार, मोहनपुर और शांतिरबाजार की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
यह परिणाम चुनावी राजनीति से इतर जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों पर केंद्रित जनादेश की तस्वीर पेश करते हैं।
चुनाव से पहले राम-राम
चुनाव बाद सब हराम
पूरे समय आराम करते हैं, अपनी सरकार में भी उत्तर प्रदेश को गर्त में पहुंचाया और अब 'चुनावी परीक्षा' आते ही भगवान याद आ रहे हैं…
सपा का इतिहास सनातन विरोधियों का था, है और रहेगा। इच्छाधारी हिंदू अभी दिखावे के लिए मंदिर-मंदिर कर रहे हैं, लेकिन चुनाव बाद इनका असली चेहरा सामने आ जाएगा।
भगवान को भी ठग रहे सपाई…
सपा को है पता कि सभी सनातनी मिलकर इस बार ‘परिवारवाद’ को हमेशा के लिए 'अलविदा' कहकर सबका साथ, सबका विकास के ‘असली राष्ट्रवादियों’ को जिताने वाले हैं।
आज उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विभिन्न जनहित एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
#PankajChaudhary@brajeshpathakup@BJP4UP
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा, शिक्षा के प्रसार और समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान, राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण हेतु किए गए उनके अतुलनीय प्रयास सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
#PanditMadanMohanMalviya
कृषि कल्याण के प्रति समर्पित भाजपा सरकार...
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (CGFMU) को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
इस बड़े कदम से हमारे अन्नदाताओं, छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अगले 5 वर्षों में ₹12.6 लाख करोड़ के सस्ते और सुलभ लोन का सीधा लाभ मिलेगा।
इस दूरदर्शी निर्णय के लिए समस्त किसान भाइयों एवं बहनों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
#CabinetDecision
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन (2026-27) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों (DAP व NPKS) पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी की दरों को मंजूरी दे दी है।
अन्नदाताओं को सही दामों पर खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार।
#CabinetDecision
कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो के नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक विस्तार को मंजूरी दे दी है।
इस निर्णय से आईटी हब्स, कॉलेजों और आवासीय क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होगा और ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
इस कल्याणकारी फैसले के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
#CabinetDecision
भारतीय खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण...
स्कॉटलैंड में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर एथलीट अनिकेत गुप्ता को 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक और दीपिका धीमान को 2 रजत व 5 कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मां भारती का मस्तक ऊंचा करने वाली आपकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। आप दोनों की यह सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
#IndianKarate #CommonwealthKarate2026 #TeamIndia
राष्ट्र सर्वोपरि के मूलमंत्र के साथ सशक्त होता भाजपा परिवार...
परिवारवाद को नकारकर राष्ट्रहित और सुशासन की नीतियों में विश्वास जताने वाले नए सहयोगियों का भाजपा में हार्दिक स्वागत है।
#PankajChaudhary#BJP4UP@BJP4UP
सेवा से विश्वास, विश्वास से बढ़ता भाजपा परिवार...
राष्ट्रहित में समर्पित भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर तथा सपा के परिवारवाद को नकारते हुए आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में बस्ती के पूर्व सांसद श्री अरविंद कुमार चौधरी (पटेल) जी एवं बांदा के वरिष्ठ नेता श्री अनिल यादव जी पार्टी में शामिल हुए।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में आप दोनों का हार्दिक स्वागत है।
आपके अनुभव और सहयोग से जनकल्याण की हमारी यात्रा को और अधिक बल मिलेगा। आइए, हम सभी कार्यकर्ता मिलकर सेवा और समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
#PankajChaudhary #BJP4UP
@BJP4UP
सिख नरसंहार से लेकर कश्मीर में हिंदू नरसंहार तक सोनिया जी के आंखों का पानी सूखा रहा
लेकिन बाटला वाले आतंकियों और बाबरी ढांचे के लिए सोनिया फूट-फूटकर तुष्टिकरण के आंसू रोईं
तुष्टिकरण के इसी मार्गदर्शन में इंडी गठबंधन गिरावट का इतिहास रच रहे हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को दीपावली को दीपावली बोलने में लाज आती है।
यूपी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद हिंदुओं के त्योहार दीपावली को अपशब्द कहते हुए रोग बता रहे हैं।
सच तो ये है कि तुष्टिकरण के इसी रोग की वजह से कांग्रेस और इंडी गठबंधन ICU में वेंटिलेटर पर है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य जे. बी. कृपलानी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
#JBKripalani