भारतीय राजनीति में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को एक अलग मुकाम हासिल है।उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता गजब की थी। भारत की उन्नति का सपना उनकी आँखों में पलता था।
अजीम शख्सियत की धनी,दूरदर्शी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करती हूँ ।
आप सभी को प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि से आलोकित करे।
समस्त प्रदेशवासियों को #धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। भगवान धन्वंतरी हम सभी को आरोग्य रखे तथा माता लक्ष्मी हमारे द्वार सुख-सम्पदा एवं समृद्धि लेकर आये।
मीठी सरल सी बोली , यह ओढ़े चुनरिया धानी
विविधता और समृद्धि ही है छत्तीसगढ़ की कहानी।
#छत्तीसगढ़_स्थापना_दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
#छत्तीसगढ़ का परचम पूरे देश में सदैव लहराता रहे इसी कामना के साथ अनंत बधाई व् शुभकामनाएं।
#छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर उप मुख्यमंत्री माननीय @TS_SinghDeo जी को #जन्मदिन_की_अंतहीन_शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके निरोगी , सुदीर्घ सुखमय जीवन की सदैव कामना करती हूं ।
आप सदैव राजनीत के आकाश पर ध्रुवतारे के तरह दैदीप्यमान हों ऐसी कामना है।
पूर्व प्रधानमंत्री, #भारत_रत्न श्रीमती #इंदिरा_गांधी जी की #पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर #श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
भारत का गौरव स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इंदिरा जी विश्व में अपनी दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत जानी जाती थी।
भारत को एक अखण्डित सूत्र में पिरोकर राष्ट्र का नवनिर्माण करने वाले श्रद्धेय #सरदार_वल्लभभाई_पटेल जी के सपनों के भारत को हम सब मिलकर बनायें।
#जन्म_जयंती पर सादर नमन करती हूं।
आइये, देश की एकता, अखंडता और उत्थान के लिए साथ मिलकर प्रयास करें
कांग्रेस को विजयी बनाने निरंतर जनसंपर्क जारी है। शुक्रवार को चौकी में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया साथ ही भंडारीभरदा में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के बांधा बाजार, चिल्हाटी और अंबागढ़ चौकी जोन स्तरीय संगठन बैठक सम्पन्न हुई।
हमें हर बूथ जीतना है। इसके लिए पांच साल की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उससे मिले लाभ की जानकारी हर घर तक पहुंचाना है।
#खुज्जी_विधानसभा की जनता इस बार फिर #कांग्रेस को विजयश्री दिलाने हेतु आतुर है ।
वनांचल क्षेत्र नादिया, झाड़ीखेरी, बेंदाड़ी, खेड़ेपार, मालडोंगरी, जोब, कटेगाटोला,जैतगुडरा में आज ग्रामीणों से जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी श्री भोलाराम साहू जी के पक्ष में जन समर्थन मांगा।
जय जय धुनि पूरी ब्रह्मंडा
जय रघुबीर प्रबल भुजदंडा l
तमस पर सत्य की शाश्वत विजय के पर्व #विजयादशमी की देशवासियों को अनंत बधाई।
यह शुभ मुहूर्त सदैव ही समाज को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा स्थापित उच्चतम आदर्शों के अनुगम की शिक्षा प्रदान करता रहेगा।
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके।
शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
#महानवमी के शुभ अवसर पर माता #आदिशक्ति सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करती हूँ।
बुद्धिं देहि यशो देहि कवित्वं देहि देहि मे।
मूढत्वं च हरेद्देवि त्राहि मां शरणागतम् ॥
आपको पावन महाष्टमी की हार्दिक बधाई!
माता महागौरी की कृपा से आपके जीवन का हर क्षण मंगलमय बने; सुख,समृद्धि व आनंद की अविराम वर्षा होती रहे,आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हों, यही कामना करती हूँ।
कर्तव्य, सेवाभाव व अनुशासन की अद्भुत मिसाल 'पुलिस के जवान' देश के गौरव हैं। #भारतीय_पुलिस_स्मृति_दिवस के अवसर पर मैं अमर शहीदों सहित पुलिस बल के उन समस्त जवानों को नमन करती हूं जो जनता की सुरक्षा व शांति के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देते हैं।
#नेताजी#सुभाषचंद्र_बोस के नेतृत्व में स्थापित आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर उन सभी क्रांतिकारियों को सादर नमन जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
आज़ाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस पर इससे जुड़े प्रत्येक वीर के चरणों में शत्-शत् नमन।
लोक रंग अर्जुन्दा के संस्थापक श्री दीपक चंद्राकर जी के निधन की सूचना दुखद है। उनका कला जगत को दिया हुआ योगदान को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ सदैव स्मरण करेगा।
सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
आज दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नागपुर द्वारा 3 दिवसीय हरिकथा का आयोजन वनांचल के ग्राम पंचायत बिजेपार(टोला,) स्थित शिव मंदिर में किया गया जिसमें उपस्थित होकर कथा श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ,साथ इस बार 75 पार के लिए देवाधिदेव भगवान शिव शंकर से प्रार्थना भी की ।
"अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित निष्ठावान होना पड़ेगा"
भरता के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन करती हूं।