विगत दिनों श्री प्रताप फाउंडेशन ने विभिन्न माध्यमों से पंचायती राज चुनावों में EWS आरक्षण दिये जाने का विषय राज्य सरकार के समक्ष उठाया है।
इसी क्रम में राज्य चुनाव आयोग को हमारे सहयोगी द्वारा भेजे गये एक ज्ञापन पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य सरकार को लिखा गया पत्र।
@shripf
#EWS
कल 15 जून 2026 को राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित जी गोदारा श्रीडूंगरगढ़ पधार रहे हैं,मंत्रीजी द्वारा कल 12 बजे से लाभार्थी सम्मेलन व जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के मुख्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे
सादर-
छैलूसिंहशेखावत
पूर्व प्रधान
#ओरण मरुक्षेत्र की प्राकृतिक,भौगोलिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों से सम्बद्ध क्षेत्र है जो मरुस्थलीय क्षेत्रों की विकट स्थिति में भी वहां के अनूठे पारिस्थितिकी तन्त्र के माध्यम से गांवों के स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता में क्रांतिकारी परिवर्तन का सूत्रपात करता है।
#ओरण_बचाओ
आज रघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रनायक वीर वर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित हुआ,
कार्यक्रम में संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंहजी बेण्याकाबास व तारातरा महन्त प्रतापपुरीजी सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति में भारतवर्ष के महान सपूत को याद किया
#Churu: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ से सरदारशहर सभापति ने की मुलाकात
सभापति राजकरण चौधरी ने पैतृक गांव हरपालसर में भाजपा के पार्षदों के साथ की शिष्टाचार मुलाकात, सभी ने राजेंद्र राठौड़....
#RajasthanWithFirstIndia#ChuruNews@Rajendra4BJP
"बुद्धि की यह संकीर्णता और आत्म लघुता है कि वह अपने निर्माता से अपने आप को श्रेष्ठ मानकर चलने लग जाती है। इसलिए ऐसी किसी संकुचितता में विशालता का दर्शन नहीं हो सकता।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर स्वयं एक प्रेरणा गीत थे…
मैंने भी श्रद्धांजलि सभा के सहगीत में अपनी आवाज मिलाकर उनके प्रेरक व्यक्तित्व का पुण्य स्मरण किया।
#श्री_क्षत्रिय_युवक_संघ के संरक्षक श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर के निधन के पश्चात्त आज संघशक्ति जयपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा को नमन किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें 1/2
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर आज 5 जून 2025 को अपना शरीर त्याग कर परम तत्व में स्थित हो गए। संरक्षक श्री की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए कल 6 जून को संघशक्ति भवन जयपुर में रहेगी।
गांव पुन्दलसर के पारिवारिक सदस्य बड़े भाईसाहब मगन सिंह शेखावत पुन्दलसर(रिटायर्ड लेखाधिकारी)का देहावसान दिनांक 22 अप्रैल 2025 को हो गया ।
उनका देहावसान मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है।
परम पिता परमेश्वर पुण्यात्मा को शांतिप्रदान करे ।🙏🏻 ॐ शान्ति
बैठक-पैतृक गांव पुन्दलसर
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। सामाजिक समरसता और राष्ट्र-निर्माण के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, "युवा तुर्क" के नाम से विख्यात, मेरे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्व. चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने सिद्धांतों के लिए कभी समझौता नहीं किया और जनहित को सदैव सर्वोपरि रखा।
मुझे छात्र राजनीति के दौर से ही उनके विचारों और जीवन मूल्यों से
बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला जिसने मेरी सोच और कार्यशैली को दिशा दी। उनका संघर्षशील जीवन, निर्भीक विचार और लोककल्याण के लिए समर्पित कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।
मेवाड़ की शान, अदम्य साहसी और महापराक्रमी योद्धा राणा सांगा को समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा गद्दार कहना ना केवल राजस्थान और राजपूत समाज का बल्कि यह पूरे हिन्दू समाज का अपमान है।
राजस्थान की पराक्रमी धरती इस अपमान को सहन नहीं करेगी। यह बयान सपा की तुष्टीकरण की पराकाष्ठा को दर्शाता है। धिक्कार है ऐसे बयान पर। समाजवादी पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, उनके साथ गठबंधन धर्म निभा रही कांग्रेस पार्टी को भी इस शर्मनाक बयान पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।
वीर शिरोमणि राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने हिंदू वीरता का घोर अपमान किया है।
राणा सांगा, जिन्होंने 80 घाव सहकर भी रणभूमि नहीं छोड़ी, उन्हें गद्दार कहना हमारे इतिहास को कलंकित करने का दुस्साहस हैं। SP को देश से सार्वजनिक तौर पर इसके लिए माफी मांगनी होगी।