पूर्वोत्तरे प्रज्वलिकानिधाने सदा वसन्तं गिरिजासमेतम्।
सुरासुराराधितपादपद्मं श्रीवैद्यनाथं तमहं नमामि।।
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव जी का पावन ज्योतिर्लिंग का दर्शन, पूजन एवं जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों के कल्याण और मंगल की प्रार्थना की।
हर-हर महादेव🙏🏻
सारण की पुण्यभूमि पर आयोजित होने वाले एशिया के सबसे बड़े पशु मेले "हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025" के औपचारिक समापन समारोह में शामिल हुई। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक मेले को आयोजित कराया।
जय श्रीराम 🚩
श्री राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देकर देश के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाले सनातनी वीरों को शौर्य दिवस पर शत्-शत् नमन।
#शौर्य_दिवस
संविधान के शिल्पी, सामाजिक न्याय के महान सूत्रधार और समता के पथप्रदर्शक ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
साहस और निष्ठा से राष्ट्रसेवा में समर्पित सभी भारतीय नौ-सैनिकों को सलाम एवं समस्त देशवासियों को "नौसेना दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NavyDay#नौसेना_दिवस#IndianNavyDay
‘हॉकी के जादूगर’ पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय खेल इतिहास में उनकी अद्भुत प्रतिभा और अनुशासन सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
देश की स्वतंत्रता के लिए 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस जी को उनकी जयंती पर शत–शत नमन।
उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
राष्ट्र सेवा, संगठन कौशल और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।
#HappyBDayNaddaJi
18वें विधानसभा के प्रथम सत्र के शुभारंभ पर आज नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
आज से अनगिनत जिम्मेदारियों के साथ एक नए जीवन में प्रवेश कर रही हूँ।
आप सभी के समर्थन, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की आकांक्षी हूँ ताकि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर सकूं।
रक्षा की पहली दीवार को सलाम !!
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर सरहद की रखवाली करने वाले माँ भारती के सभी वीर सपूतों का कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटि-कोटि अभिनन्दन 🙏
#BSF#BSFRaisingDay
महामहिम राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान जी से मुलाक़ात करके जय प्रकाश विश्वविद्यालय की समस्याओं, बंद पड़े कानून संकाय की पढ़ाई को शुरू कराने तथा अनुदानित/अनुदानविहीन शिक्षकों-कर्मचारियों एवं वित्त-रहित शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।
माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को गृह मंत्रालय का प्रभार मिलने के उपरांत भेंट कर शुभकामनाएं दी और छपरा की जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराकर उनके समाधान हेतु निवेदन की।
उपमुख्यमंत्री जी ने भी जनहित में सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
@samrat4bjp
आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सर्वसम्मति से विधायक दल ने नेता के रूप में माननीय श्री @samrat4bjp जी एवं उपनेता के रूप में माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा जी का चयन किया गया। दोनों माननीयों को हृदयपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@BJP4Bihar
@BJP4Bihar के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया से सांसद श्री संजय जायसवाल जी एवं भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानीया जी से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर शुभकामनाएं दी और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त की।
#chhotikumari
पटना में बिहार के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की और बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी।
@BJP4Bihar@BJP4India@Jduonline@NitishKumar