छात्रों की मांग केवल 70वीं BPSC परीक्षा तक सीमित नहीं है। छात्र TRE-4.0 में बदलाव के साथ BPSC, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और सब-इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े मुद्दों का भी समाधान चाहते हैं। TRE-4.0 की परीक्षा हर हाल में सिंगल स्टेज में कराई जानी चाहिए और नेगेटिव मार्किंग खत्म की जानी चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार ने इन मुद्दों पर अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है।
#TRE4 #BSSC #BiharSSC #BiharJobs #BiharRecruitment #StudentProtest #NegativeMarking #SingleStageExam #GovernmentJobs #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
#WATCH | Patna, Bihar: Students break through barricades as they head towards Raj Bhavan from Gandhi Maidan, demanding cancellation of the 70th BPSC examination.
छात्रों की 15 प्रमुख मांगें:
70वीं BPSC परीक्षा पूरी तरह रद्द की जाए।
BSSC की लंबित इंटरमीडिएट, CGL, ASO, BSO सहित सभी परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएं।
असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली से पहले BET (बिहार पात्रता परीक्षा) अनिवार्य रूप से आयोजित हो।
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और “One Candidate, One Result” व्यवस्था लागू हो।
1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द की जाए तथा प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाए।
BPSC की रद्द परीक्षाओं, जैसे AEDO और SANITARY, की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
CSBC की सभी भर्ती परीक्षाओं के बाद प्रश्नपत्र, Answer Key और OMR शीट अनिवार्य रूप से जारी की जाए।
18 वर्षों से लंबित लाइब्रेरियन भर्ती और 4 वर्षों से लंबित लेखपाल भर्ती बिना किसी और विलंब के पूरी की जाए।
बिहार में होने वाली सभी प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की जाए।
बिहार की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में 85% डोमिसाइल नीति अनिवार्य रूप से लागू की जाए।
नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को मिलने वाला अतिरिक्त वेटेज पूरी तरह समाप्त किया जाए।
सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसका सख्ती से पालन किया जाए।
पेपर लीक, धांधली और सेटिंग के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और जवाबदेही तय की जाए।
स्वास्थ्य विभाग में हुई ड्रेसर भर्ती की अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच हो तथा परीक्षा उत्तीर्ण और DV कर चुके अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
BPSC असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा (विज्ञापन संख्या 29-30-31/2025) का एक वर्ष से अधिक समय से लंबित परिणाम तत्काल जारी किया जाए।