एनएचएम (NHM) के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) व समस्त संविदा कार्मिकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले सप्ताह शुक्रवार एनएचएम (NHM) के उच्च अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई ।
NHM PD प्रिया भार्गव मैडम से मुलाकात के दौरान 4800 ग्रेड पे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदनाम में “अधिकारी” पद यथावत रखने से संबंधित सभी तथ्य प्रस्तुत किए गए। इस पर मैडम ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर भारत सरकार से पुनः मार्गदर्शन एवं पत्राचार करने तथा उसी के अनुसार पहले से चल रही फाइल पर निर्णय लेने पर सहमति जताई।
इसके साथ ही CHO सहित सभी संविदा कार्मिक, जिनकी भर्ती नियम CSR Rules 2022 के अनुसार अनुभव समयावधि पूर्ण हो चुकी है, उनकी लंबित स्क्रीनिंग और स्थायी पद पर नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
साथ ही संविदा कार्मिकों के लिए स्थायी कर्मचारियों के समान सम्मान अवकाश, RGHS सुविधा, ग्रेच्युटी, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
उम्मीद है सभी मुद्दों का सकारात्मक समाधान होगा CHO जल्द से जल्द अपने परमानेंट पद पर जाएंगे और लंबे समय से नियमितीकरण के लिए हमारा जो प्रयास चल रहा है वह सफल होगा l
#bharatBeniwal
https://t.co/4BOAOkhJbq…
संविदा कर्मचारियों के लिए संविदा रूल्स 2022 की तर्ज अब नियमित करने के लिए नियमित सेवा नियम बनेंगें, आ�� विधानसभा में @DrKirodilalBJP जी ने की घोषणा! रीट्वीट 🔃
👇
आज दिल्ली निर्माण भवन में CHO ग्रेड पे 4800, NHM बजट इश्यू, TSP क्षेत्र CHO अतिरिक्त मानदेय 15000, नाम और CHO भर्ती में पद वृद्धि को लेकर अधिकारियों से मुलाकात और वार्ता आप सभी साथियों के लिए विशेष संदेश
#bharatBeniwal
https://t.co/raLqpvltA5
#Jaipur - प्रदेश के सीएचओ की मांगों को बालोतरा जिलाध्यक���ष वीरम सिंह राठौड़ जी ने शिव विधायक @RavindraBhati__ जी को अवगत करवाया था !
आज विधानसभा सत्र के दौरान विधायक महोदय ने हमारी मांगो को मजबूती से प्रदेश की बड़ी पंचायत में रखा ! बहुत बहुत आभार &धन्यवाद❣️🙏
@RavindraBhati__
CHO फेडरेशन ऑफ़ भारत के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अधिकारों के लिए जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान चलाया गया है,
जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व पदाधिकारी पूर्ण सक्रियता से अपने-अपने विधायकों सांसदों व प्रतिनिधियों को 4800 ग्रेड पे पर कैडर निर्माण करते हुए नियमितीकरण, जल्दी स्क्रीनिंग शुरू करने व अन्य मुद्���ों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा,
वह मुख्यमंत्री जी, चिकित्सा मंत्री जी, वित्त मंत्री जी ,एनएचएम व कार्मिक विभाग के उच्च अधिकारियों को डिजायर पत्र प्रेषित करने और विधानसभा में प्रश्न तारांकित करवाने के लिए आग्रह किया जाएगा ।
#bharatbeniwal
आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी से चिकित्सा विभाग के विभिन्न मुद्दों पर क्रमवार बात हुई ताकि आज मुख्यमंत्री जी की होने वाली च��कित्सा विभाग की समीक्षा बैठक में मजबूती से रखा जा सके।
पिछले बजट से पूर्व मुख्यमंत्री जी की बैठक में हमारे द्वारा जिन मुद्दों को रखा गया था उनमें से 50% का समाधान हो चुका है व कुछ का बाकी है।
आज मुख्यमंत्री जी की होने वाली समीक्षा बैठक में CHO के 4800 ग्रेड पे पर केडर निर्माण कर 27 मार्च 2022 से पूर्व के अनुभव को जोड़ते हुए पदों के सृजन को तीव्रता देकर ,स्क्रीनिंग कर नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने , रिक्त पड़े चिकित्सा विभाग के विभिन्न पदों पर नई भर्ती निकालने व पुरानी भर्तियों में पद जोड़ने, सेवा नियम संशोधन कर चिकित्सा विभाग की समस्त भर्तियां लिखित परीक्षा व बोनस से करने, FSO भर्ती के निराकरण करने, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में वंचित पी वी लिस्ट अभ्यर्थियों को शिथिलता देकर समायोजन करने, पैरामेडिकल के विभिन्न कैडर बनाने के संबंध ��ें प्रदेश अध्यक्ष जी ने मुख्यमंत्री जी व सीएमओ के उच्च अधिकारी शिखर अग्रवाल जी, मुख्य सचिव सुधांशु पंत जी, व अन्य उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और हमारी मुलाकात उपरोक्त विषय में सभी अधिकारियों से आज सचिवालय में करवाई व जल्द मुद्दों के समाधान का विश्वास दिलाया।
#bharatbeniwal