देश की विदेश नीति फोटो खिंचवाने, हाथ मिलाने और गले मिलने से नहीं चलती—वह देशहित, रणनीति और मजबूत नेतृत्व से चलती है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने आज भाजपा सरकार की विदेश नीति पर करारा प्रहार किया, उसे दिखावे की राजनीति करार देते हुए उजागर किया, जिसमें कूटनीति को केवल व्यक्तिगत संबंधों और “हग डिप्लोमेसी” तक सीमित कर दिया गया है।
भारत की विदेश नीति की पहचान हमेशा रणनीतिक स्वायत्तता, राष्ट्रीय हित और दुनिया के सामने मजबूती से अपनी बात रखने की रही है। देश को प्रचार वाली नहीं, परिणाम देने वाली विदेश नीति चाहिए।
छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। मैं हमेशा से छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में रहा हूँ।
सरकार आखिर किन कारणों से पंचायत, नगरपालिका और छात्रसंघ चुनावों से बच रही है? कहीं न कहीं सरकार को यह डर सता रहा है कि चुनाव हुए तो जनता और युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आ जाएगा।
— श्री @SachinPilot जी
अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना - इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता।
ये एक ग़म उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा - और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट education system के बारे में कई सवाल।
पेपर लीक | रद्द परीक्षाएं | सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद - हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है जो खुद बेईमान है।
और उसके बाद भी प्रधानमंत्री की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को "माफ़" करने की बात करते हैं।
क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले जिन्होंने अपने बच्चे को खोया है या उन लोगों से जिनकी जमा पूंजी, ज़िंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए? जवाब है नहीं!
भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं - मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए।
कॉमनवेल्थ के मंच पर राजस्थान की बेटी का गोल्डन पंच…
हर विपरीत परिस्थिति को मात देकर बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में 5-0 की एकतरफा जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीतने पर कोटा की अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अरुंधति की ये स्वर्णिम सफलता न केवल प्रदेश की बेटियों को प्रेरित करेगी, बल्कि प्रदेश का नाम पूरे विश्व पटल पर गर्व से ऊँचा करेगी। आपकी यह उपलब्धि भारत के हर युवा के लिए लगन और मेहनत का प्रतीक है। हमें आप पर गर्व है।
श्रीगंगानगर में श्री करनपुर तहसील के ग्राम पंचायत अरायण (32 f) की जोहड पतन भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तन करने हेतु ग्राम वासियों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया
मैंने 1 अप्रैल को संसद सत्र के दौरान इस मुद्दे को संसद में पुरजोर तरीके से रखा था एवं सरकार से आबादी भूमि परिवर्तन के लिए आग्रह भी किया था
तु छोड़ बात केवल संगरिया की,
तुझे राजस्थान का हर युवा दिल से चाहता है।
हर चेहरे पर तेरे नाम की चमक दिखाई देती है,
तुझे सिर्फ़ संगरिया ही नहीं, पूरा राजस्थान चाहता है।
Love You Boss ❤️
@AbhimanyuP00NIA
📍संसदीय राजभाषा समिति निरीक्षण बैठक उत्तराखंड
नैनिताल (उत्तराखंड) में आयोजित संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप-समिति की महत्वपूर्ण निरीक्षण बैठक में बतौर सदस्य सम्मिलित होकर विभिन्न मंत्रालयों और संस्थानों में हिंदी के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
माननीय संयोजक श्री उज्ज्वल रमण सिंह जी एवं समिति के अन्य साथी सांसदों के साथ चर्चा करते हुए हमने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी को सुगम बनाकर ही हम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकते हैं।
इस प्रवास के दौरान विभिन्न मुख्य संस्थानों के कामकाज एवं वहां आयोजित राजभाषा प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार (BSNL), हल्द्वानी,नियंत्रक संचार लेखा (CCA), उत्तर प्रदेश (पश्चिम), मेरठ,कार्यालय अपर महानिदेशक दूरसंचार, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) LSA, मेरठ,भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (NCCF), देहरादून,सहकारी प्रबंध संस्थान, राजपुर, देहरादून,भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून,राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की,केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (प्रभाग-16, बरेली) एवं केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड (उत्तरांचल क्षेत्र, देहरादून),भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून,राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC), उत्तराखंड राज्य केंद्र, देहरादून एवं राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), हरिद्वार
राष्ट्रभाषा का गौरव बढ़ाना हम सभी का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है, जिसे हम पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं!
#संसदीय_समिति #राजभाषा_हिंदी #उत्तराखंड #OfficialLanguage
पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विश्वेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्रदान करें। @Bharatpur_1One
देश के युवा हृदय सम्राट, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी का राजस्थान पधारने पर किशनगढ़ हवाई अड्डे पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता आदरणीय श्री @SachinPilot जी के साथ स्वागत किया। @INCIndia