आप सभी को विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, हम सभी सेवा भावना के के साथ रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान किसी भी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है, इस पुण्य कार्य के लिए अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित एवं जागरूक करें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए परिवर्तन से करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उपचार को अधिकार, दवाओं को सुलभ और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-केंद्रित बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक पहलें की गई हैं।
आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्रों का विस्तार, नए AIIMS एवं मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, डिजिटल हेल्थ मिशन और स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण जैसी दूरदर्शी पहलों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। इन प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनी हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को बेहतर उपचार, सुरक्षा और विश्वास मिला है।
नए भारत की यह स्वस्थ यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
#12YearsOfSwasthBharat
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने जवाहर कला केंद्र में '12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मीडिया से संवाद किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों और योजनाओं के कारण देशभर में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचा है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
सांस्कृतिक गौरव और आधुनिक विकास की नई गाथा लिख रहा है हमारा राजस्थान!
आज राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व भी कर रहा है और निवेश व रोजगार के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है। ₹1,44,625 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से लेकर बॉर्डर टूरिज्म और महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट तक, हमारा हर कदम प्रदेश की उन्नति को समर्पित है।
आइए, मिलकर बनाएं सशक्त और समृद्ध राजस्थान!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित "12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी बीते 12 वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरक प्रतिबिंब है। जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, संगठन महामंत्री श्री @ajaeybjp जी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi
माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्रों में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
भगवान सिद्धिविनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@PiyushGoyal
नीति आयोग की बैठक के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ अविस्मरणीय क्षण!
प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
#LongestServingElectedPMModi
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति ने केवल सपने देखना नहीं, बल्कि उन्हें साकार करना भी सीखा है।
कभी अवसरों की तलाश में भटकने वाला युवा आज नवाचार का नेतृत्व कर रहा है, रोजगार खोजने वाला युवा आज रोजगार सृजित कर रहा है, और खेल के मैदानों से लेकर वैश्विक मंचों तक भारत का तिरंगा नई ऊंचाइयों पर लहरा रहा है।
नई शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और खेलों को मिले अभूतपूर्व प्रोत्साहन ने करोड़ों युवाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और सफलता के नए अध्याय लिखे हैं।
यह केवल 12 वर्षों की यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों युवा सपनों के साकार होने की कहानी है। यही युवा शक्ति आज विकसित भारत के अमृतकाल की सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत आधारशिला है।
#12YearsOfYuvaShakti
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। @DRDO_India द्वारा बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (BMD) प्रणाली के सफल प्रदर्शन एवं भारतीय नौसेना की मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल के प्रथम सफल परीक्षण ने एक बार फिर विश्व को भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता का परिचय कराया है।
डीआरडीओ की यह सफलता केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों व विश्वास की जीत है। वर्षों की तपस्या, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से अर्जित यह उपलब्धि हर भारतीय के हृदय को गर्व से भर देती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं समर्पित कर्मियों को हार्दिक बधाई! आपका समर्पण भारत की सुरक्षा का कवच है और आपकी सफलता नए भारत के उज्ज्वल, सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य का आधार है।
भारत की नारी शक्ति आज नई ऊंचाइयों को छू रही है।
रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज महिलाएं नेतृत्व, संचालन और रणनीतिक भूमिकाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
#12YearsOfNariShakti
आज जयपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा में 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत @BJP4Jaipur द्वारा आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मलेन' को केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के साथ सम्बोधित किया।
#12YearsOfKisanSamriddhi