Do watch this brilliant response by @_YogendraYadav when the Anchor said "BJP itself is more than the entire INDIA block put together, What do you have to say about that".
जाने वो कौन सा देश
जहाँ तुम चले गए
कहाँ तुम चले गए
===========
यह दर्द वही महसूस कर सकता है,
जिन्होंने अपनों को असमय ही खो दिया है |
#RememberingRajeev
#Anti_Terrorism_Day (India) May 21
न हाथ थाम सके और न पकड़ सके दामन,
बहुत क़रीब से गुज़र कर बिछड़ गया कोई...
- गुलज़ार
(May 21, the death anniversary of ex-prime minister of India, Shri Rajiv Gandhi is also observed as Anti Terrorism Day in India.)
#मीनाकुमारी
------
मौत मुबारक हो मीना !
आज के बाद कभी भी
इस दुनिया में मत आना।
यह जगह तुम जैसों के
लिए नहीं बनी है।
- नर्गिस दत्त (मीनाजी की अंतरंग सहेली)
#होली
आइये हम सब मिलजुल कर होली खेलें !!!
क्रोध पर क्षमा का रंग डालें !
अहं पर विनय का रंग डालें !
माया पर सरलता का रंग डालें !
लोभ पर संतोष का रंग डालें !
पूरा ब्रह्माण्ड समस्याओं से घिरा है,
नफरत के रंग न् डाल कर प्रेम रंग बरसायें !
आइये हम सब मिलजुल कर होली खेलें !!!
अमर चित्र कथा !
===========
स्मृति में आता है - बचपन !
स्मृति में आती हैं - गरमी की छुट्टियाँ !
स्मृति में आते हैं - कुछ मित्र,
जिनके साथ बैठकर गर्मी की दोपहरियों में
अमर चित्र कथा की कहानियाँ पढ़ते थे |
लगभग ३५० से भी ज्यादा का सेट |
केवली भगवान श्री राम
============
जैन धर्म के अनुसार भगवान श्री राम ने
केवलज्ञान प्राप्त किया और जीवन के
आखिरी पड़ाव में मुनि श्री हनुमानजी
और मुनि श्री सुग्रीव जी के साथ
सल्लेखना लेकर तत्पश्चात मांगीतुंगी
पर्वत से मोक्ष पधारे |
मांगीतुंगी महाराष्ट्र के नासिक जिले में है |
*ज्यादातर लोग बातें करते हैं,
हम काम करते हैं |
* मैं चाहता हूँ दुबई नंबर १ बने,
नंबर १ ही सब कुछ है |
- शेख मोहम्मद (दुबई के शहंशाह)
*Most of the people talk,
we do things.
*I want Dubai to be No.1,
No.1 is everything.
- Sheikh Mohd.
#Thank_You_Mohammed_Bin_Rashid_17years
उजली-उजली भोर !
सभी को नए साल की बधाई व
आगामी जीवन के लिए अशेष शुभ मंगलकामनाएं।
आने वाले साल में सबके सपने पूरे हों,
सब स्वस्थ रहें, प्रसन्नचित्त रहें।
---
नया का तात्पर्य है आशा!
विश्वास होता है कि अधूरे कार्य पूरे होंगे |
---
१ जनवरी सपना दिखाता है
३१ दिसंबर आईना दिखाता है |
बसंत भाई!
=======
तस्वीर के अंत में मोबाइल हाथ
में वाले भी नासर हैं।
ये पापा को जब भी देखते है,
बसंत भाई के नाम से बुलाते हैं।
---
मैंने पूछा तो उत्तर दिया -
गर्मी, ठंडी, बारिश, पतझड़
का मौसम होता है।
पर आपके पापा हमेशा बसंत
के मौसम की तरह खिले रहते हैं।
इस तस्वीर में नासर भाई हैं,
पापा के पास में दाढ़ी वाले हकीम खां हैं
(पाकिस्तान से हैं)
---
हकीम खां,
जिन्हें सब मुल्ला कह कर बुलाते है,
का कहना है कि आप के पापा,
एक पाक रूह हैं।
आज बाजार में पापा गाड़ी से उतरे तो
नासर भाई (केरला) मिल गए।
---
पापा को काफी दिनों के बाद मिले तो
लिपट गए।
---
फिर बोले कि आपके साथ
फोटो खींचना मांगता।
(मलयाली लोगों की हिंदी
उतनी शुद्ध नहीं होती)