#Watch#VaranasiNews वाराणसी में रह रहे तुफैल नामक व्यक्ति को यूपी ATS ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। वह संवेदनशील भारतीय स्थलों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था और 600 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों से संपर्क में था। गिरफ्तारी के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया, पोस्टर जलाया और ‘बाबा का बुलडोजर’ चलाने की मांग उठाई। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपील की गई।
#Varanasi #PakSpyArrested #UPATSAction #Varanasicrime #VaranasiPolice
Via : @clickanchal
#Watch#VaranasiNews भोजूवीर सब्जी मंडी में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। महिला लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने पहुंचे पति और ससुर भी करंट की वजह से झुलस गए। तीनों को आनन-फानन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Varanasi #VaranasiPolive #VaranasiCrime
Via : @clickanchal
आपकी कॉलोनी और मोहल्लों के पार्कों की क्या है स्थिति? खेलकूद के लायक हैं या नहीं, सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक होती है या नहीं? क्या है आपके एरिया के पार्क की असलियत? फोटो के साथ दैनिक जागरण आईनेक्स्ट से शेयर करें अपनी राय...
#Watch#VaranasiNews चर्चित गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है, जब आरोपितों के परिजन प्रधानमंत्री के कार्यालय ज्ञापन लेकर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य और सवाल उठाए। पीड़िता की सहेली ने भी आरोप लगाया कि उसके भाई को शादी न करने पर फंसाया गया है। परिजनों ने जांच में निष्पक्षता की मांग की है। पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
#Varanasi #Gangrape #VaranasiPolice
Via : @clickanchal
#VaranasiNews फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ वकीलों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। वकीलों ने उनके कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर विरोध जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
#Varanasi#AnuragKashyap#VaranasiPolice
Via : @clickanchal
#Watch#VaranasiNews वाराणसी में 7 दिन तक छात्रा से 23 लड़कों द्वारा गैंगरेप के मामले में प्रधानमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पहली बार मीडिया से बात की। घटना की जांच के लिए डीसीपी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई, जो एक माह में रिपोर्ट देगी। अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के परिजनों ने आरोपों को फर्जी बताते हुए ज्ञापन सौंपा। डीसीपी चंद्रकांत मीणा को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया।
#Varanasi #VaranasiCrime #VaranasiPolice
Via : @clickanchal
#VaranasiNews कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे पुराने रिकॉर्ड और फाइलें जल गईं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। फायरब्रिगेड टीम ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आग आलमारियों में रखे पुराने रिकॉर्ड में लगी थी। जांच चल रही है कि क्या-क्या जल चुका है।
#Varanasi #VaranasiFire #Varanasipolice
Via : @clickanchal
#Watch#VaranasiNews वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में महिंद्रा कोटक बैंक में आग लग गई। तुरंत बिल्डिंग को खाली कराया गया।बताया जा रहा है कि बैंक कर्मियों ने जैसे ही एसी चलाया वैसे उसके आउटडोर यूनिट में स्पार्किंग हो गई और आग लग गयी।
#Varanasi#Varanasipolice#VaranasiFire
Via : @clickanchal