मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश); गोरक्षपीठाधीश्वर, श्री गोरक्षपीठ; सदस्य, विधान सभा, उत्तर प्रदेश; पूर्व सांसद (लोकसभा-लगातार 5 बार) गोरखपुर, उत्तर प्रदेश Fan Acc
आमिर ख़ान ने किरणराव को छोड़ा ,सैफ ने अमृता सिंह को सोहेल खान ने सीमा को...
ये लोग बड़ी हस्ती है सूटकेस फ्रिज का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे लेकिन अपनी औकात दिखाई।
खेल जगत के दैदीप्यमान नक्षत्र, वैश्विक क्षितिज पर भारत का अनेक बार मानवर्धन करने वाले महान धावक, असंख्य खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत, 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!
आपका अथक परिश्रम, अटूट लगन और अक्षय ध्येयनिष्ठा सभी युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद है।
भगवान बिरसा मुंडा की चरणरज से पावन हुई धरा, विविध लोक परंपराओं की जन्मस्थली, अपनी कर्मठता, जीवटता व साहस के लिए विश्व प्रसिद्ध झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
झारखंड राज्य समृद्धि एवं खुशहाली के मार्ग पर सदा गतिमान रहे, यही कामना है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न', 'महामना' पं. मदन मोहन मालवीय ने स्वतंत्रता के लिए आंदोलनरत क्रांतिकारियों की प्रखर वकालत भी की थी।
महामना ने विश्व स्तरीय शिक्षा के केंद्र, BHU की स्थापना कर भारतीय शिक्षा को नए आयाम प्रदान किए।
आज पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
'भक्ति और शक्ति' की संगम स्थली, हिमाचल प्रदेश के बंजार, बाल्ह, नचान और गगरेट विधान सभा क्षेत्र वासियों से आज संवाद का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है।
यहां के राष्ट्रवादी, सुशासन प्रिय एवं विकासपक्षीय जन मानस के साथ विचार साझा करने हेतु उत्सुक हूं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, प्रखर वक्ता एवं कुशल राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना है।
@naqvimukhtar
लोक-कल्याण, विचारधारा और संगठन के लिए आजीवन समर्पित रहीं श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उन्होंने राष्ट्र के हितार्थ लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु आपातकाल के समय अनेक अमानवीय यातनाओं को सहा।
राजमाता वास्तविक अर्थों में जननेता थीं।
समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को महापर्व 'दुर्गा अष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा की अष्टम स्वरूप, जगज्जननी माँ महागौरी से प्रार्थना है कि हम सभी को अपनी ममतामयी कृपा से आच्छादित करें।
माँ के आशीर्वाद से सभी साधकों के मनोरथ पूर्ण हों।
आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
महान साहित्यकार, 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनकी प्रत्येक रचना राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और उपेक्षितों, शोषितों व अशक्तों के सशक्तिकरण के प्रति अप्रतिम प्रेरणा प्रदान करती है।