एक समय था जब कांग्रेस सरकार में विकास, जनसुनवाई और आम आदमी की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाती थी। किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक अपने मुद्दों को लेकर सरकार तक आसानी से पहुँच पाते थे। विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का वातावरण भी बना रहता था।
आज प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोज़गारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और जनसुनवाई जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रही है। लोगों के बीच यह भावना बढ़ी है कि उनकी आवाज़ पहले जितनी प्रभावी ढंग से नहीं सुनी जा रही।
प्रदेश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जनता को जोड़े, विकास को गति दे और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दे। हमारा विश्वास है कि जनसेवा, विकास और जवाबदेही ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। #MahadevSinghKhandela #khandela #sikar
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं युवा सोच को नई दिशा देने वाले स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
देश की एकता, तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#RajivGandhi#श्रद्धांजलि#भारत_रत्न #Congress
देश में कंप्यूटर और सूचना क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
देश के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहेगा। #RajivGandhi#Gandhi
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।
देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
My heartfelt thanks to the Leader of Opposition in Lok Sabha, Thiru @RahulGandhi ji, for gracing my swearing-in ceremony with his presence. Your support and kind wishes are truly appreciated as we embark on this journey to serve the people.
Tamil Nadu has chosen.
A new generation. A new voice. A new imagination.
My good wishes to Thiru Vijay - may he fulfil the hopes of the people of Tamil Nadu.
ऐसा लगता है कि राजस्थान का कोई धनी-धोरी ही नहीं है। कोटा की 2 प्रसूताओं की मौत एवं कई के बीमार होने की यह त्रासदी अचानक नहीं हुई है, बल्कि यह राजस्थान के ध्वस्त होते हेल्थ सिस्टम की परिणति है। SMS अस्पताल के ICU अग्निकांड और खांसी की दवा से हुई मौतों जैसे गंभीर मामलों को ठंडे बस्ते में डालने का ही नतीजा है कि आज सिस्टम में डर और संवेदनशीलता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
चिरंजीवी, RGHS जैसी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया गया है। निजी अस्पतालों में बार-बार हड़ताल हो रही है। पूरा हेल्थकेयर सिस्टम चरमरा गया है।
जब पूर्व की घटनाओं में किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई, तो अस्पताल प्रबंधन को खुली छूट मिल गई। कोटा में 'लोकल परचेज' के नाम पर घटिया दवाओं का खेल और मासूमों की माताओं की मौत इसी प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। हमारी 'निशुल्क दवा योजना' का उद्देश्य जीवन बचाना था, लेकिन वर्तमान सरकार की अनदेखी जीवन छीन रही है।
मुख्यमंत्री जी, कागजी जांच का नाटक बंद कर कुछ एक्शन लीजिए। अगर अब भी गुनहगारों को बचाया गया, तो राजस्थान की जनता इस 'सिस्टम की हत्या' को कभी माफ नहीं करेगी।